arthroscopy-surgery-ki-jarurat-prakriya-kharch-aur-faayde

शरीर के जोड़ जैसे कि घुटने, कंधे, कोहनी, टखने, कूल्हे या दूसरे जोड़ों में कई प्रकार की बीमारियां और विकार पैदा होते हैं जिनके कारण इन जोड़ों में तेज दर्द होता है। दर्द होने के कारण एक इंसान का चलना-फिरना, उठना-बैठना, लेटना, मोटरसाइकल, गाड़ी या ट्रेन में यात्रा करना मुश्किल हो जाता है। जोड़ों का दर्द एक व्यक्ति के जीवन की क्वालिटी को बुरी तरह से प्रभावित करता है। शरीर के जोड़ों के दर्द, विकारों या बीमारियों का इलाज करने के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ जिस सर्जरी का उपयोग करते हैं उसे आर्थ्रोस्कोपी कहते हैं।

आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी क्या है?

आर्थ्रोस्कोपी एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसके दौरान शरीर के जोड़ों से संबंधित बीमारियों और विकारों का पता लगाया और उनका इलाज किया जाता है। इस सर्जरी से शरीर के सभी जोड़ों का इलाज किया जा सकता है। लेकिन अधिकतर मामलों में इसका इस्तेमाल कंधे, कूल्हे, कोहनी, कलाई और घुटने से संबंधित बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। 

 

आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी को एक अनुभवी हड्डी रोग विशेषज्ञ के द्वारा पूरा किया जाता है। इस सर्जरी के दौरान डॉक्टर आर्थ्रोस्कोप नामक मेडिकल उपकरण का इस्तेमाल करते हैं। आर्थ्रोस्कोप की एक छोर पर कैमरा और लाइट लगा होता है जिसकी मदद से डॉक्टर कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रभावित जोड़ का मूल्यांकन करके उसका इलाज करते हैं। आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी एक संक्षित, सुरक्षित और सफल प्रक्रिया है जो बहुत आसानी से पूरी हो जाती है।

आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी की आवश्यकता किसे है?

अगर आपको निम्नलिखित में से कोई भी समस्या है तो आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है:-

 

 

हड्डी रोग विशेषज्ञ आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी की सलाह कब देते हैं?

जब मरीज को जोड़ों में दर्द होता है और नॉन सर्जिकल उपचार से कोई फायदा नहीं होता है तो हड्डी रोग विशेषज्ञ आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी कराने की सलाह देते हैं। नॉन सर्जिकल उपचार विकल्पों में आराम करना, फिजियोथेरेपी और दवाएं या इंजेक्शन शामिल हैं जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। आर्थ्रोस्कोपी जोड़ों की उन सभी समस्याओं के दर्दनाक लक्षणों से राहत दिलाता है जो जोड़ों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ निम्नलिखित समस्याओं का उपचार करने के लिए आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी का सुझाव दे सकते हैं:-

 

  • फटे या टूटे मिनिस्कस को ठीक करना या उसे हटाना
  • फटे या टूटे एसीएल या पीसीएल का पुनर्निर्माण करना
  • क्षतिग्रस्त आर्टिकुलर कार्टिलेज की ट्रिमिंग करना
  • हड्डी या उपास्थि के ढीले टुकड़ों को हटाना
  • घुटने की कैप से संबंधित समस्याओं का उपचार करना
  • घुटने के संक्रमण या अन्य जोड़ों के संक्रमण का उपचार करना

आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी से पहले पहले मरीज की कैसे जांच की जाती है?

सबसे पहले डॉक्टर मरीज का शारीरिक परीक्षण करते हैं और लक्षणों से संबंधित कुछ प्रश्न पूछते हैं। उसके बाद, डॉक्टर प्रभावित जोड़ में सूजन की पुष्टि करते हैं। साथ ही, इस बात का भी पता लगाते हैं कि प्रभावित जोड़ सही से काम कर रहा है या नहीं। ज्यादातर मामलों में केवल शारीरिक परीक्षण के आधार पर प्रभावित जोड़ का निदान किया जा सकता है। लेकिन जोड़ों में तेज चोट, दर्द या गंभीर बीमारी होने पर डॉक्टर कुछ टेस्ट का सुझाव दे सकते हैं जैसे कि:-

 

  • एक्स-रे
  • ब्लड टेस्ट
  • एमआरआई
  • अल्ट्रासाउंड

 

इन जांचों की मदद से डॉक्टर जोड़ के दर्द या बीमारी के प्रकार और उसकी गंभीरता को अच्छी तरह समझते हैं। उसके बाद, आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी से उसका इलाज करते हैं।

आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी की प्रक्रिया

सबसे पहले डॉक्टर मरीज के ओवरऑल हेल्थ, जोड़ की स्थिति और उसकी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए लोकल, जनरल या स्पाइनल एनेस्थीसिया देते हैं। उसके बाद, प्रभावित जोड़ के आसपास एक या एक से अधिक कट लगाकर आर्थ्रोस्कोप को शरीर के अंदर डालते हैं। आर्थ्रोस्कोप की एक छोर पर कैमरा और लाइट लगा होता है जिसकी मदद से डॉक्टर कम्प्यूटर स्क्रीन पर जोड़ के अंदरूनी हिस्सों का मूल्यांकन करते हैं। फिर खराब या क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करते हैं या उसे बाहर निकालकर उसकी जगह पर प्रोस्थेटिक हिस्सा लगा देते हैं। अंतत, आर्थ्रोस्कोप को बाहर निकालकर लगाए गए कट को टांकों से बंद कर दिया जाता है। 

 

इसे पढ़ें: आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी में कितना खर्च आता है?

 

आमतौर पर आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी को पूरा होने में आधा से एक घंटा का समय लगता है। लेकिन नी रिप्लेसमेंट या हिप रिप्लेसमेंट जैसी बड़ी सर्जरी के दौरान इसमें अधिक समय लग सकता है। आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी एक दिन की प्रक्रिया है, इसलिए सर्जरी के बाद मरीज को हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत नहीं पड़ती है। सर्जरी खत्म होने के बाद डॉक्टर आवश्यक दवाएं निर्धारित करके मरीज को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर देते हैं। लेकिन कुछ मामलों में मरीज के ओवरऑल हेल्थ, जोड़ की स्थिति और उसकी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी के बाद मरीज को 1-2 दिन के लिए हॉस्पिटल में रुकने का सुखाव दे सकते हैं। यह सर्जरी घुटने के दर्द का बेस्ट इलाज है।

आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी में कितना खर्च आता है?

आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी का उपयोग कई प्रकार की बीमारियों और विकारों को ठीक करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी का खर्च 40000-200000 रुपए तक आता है। लेकिन यह आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी का फिक्स्ड कॉस्ट नहीं है। क्योंकि इसका खर्च काफी चीजों पर निर्भर करता है जैसे कि:-

 

  • आर्थ्रोस्कोपी की आवश्यकता
  • स्थिति का प्रकार और गंभीरता
  • सर्जन का अनुभव
  • हॉस्पिटल की विश्वसनीयता और आर्थ्रोस्कोपी में उसका ट्रैक रिकॉर्ड
  • सर्जरी से पहले किए जाने वाले जांच
  • सर्जरी के बाद हॉस्पिटलाइजेशन
  • सर्जरी के बाद की दवाएं
  • सर्जरी के बाद फॉलो-अप्स मीटिंग 

आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी के क्या फायदे हैं?

आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी एक मॉडर्न और एडवांस प्रक्रिया है जिसका इस्तेमाल जोड़ों के दर्द, बीमारियों या विकारों का इलाज करने के लिए किया जाता है। इस सर्जिकल प्रक्रिया के अनेकों फायदों के कारण ही आज अधिकतर लोग हिप रिप्लेसमेंट, नी रिप्लेसमेंट, कार्पल टनल सिंड्रोम या एसीएल रिकंस्ट्रक्शन के लिए इसका चुनाव कर रहे हैं। आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी के निम्न फायदे हैं:-

 

  • छोटा सा कट लगता है
  • दर्द नहीं होता है
  • ब्लीडिंग नहीं होती है
  • मॉडर्न एवं एडवांस ट्रीटमेंट;
  • संक्षिप्त एवं सुरक्षित प्रक्रिया;
  • जटिलताओं की संभावना कम;
  • 30-60 मिनट की प्रक्रिया है
  • रिकवरी तेजी से होती है
  • बेहतर रिलज्ट आता है
  • घुटने का दर्द दूर हो जाता है
  • जीवन की गुणवत्ता बढ़ती है
  • घुटने सही से काम करते हैं
  • चलने-फिरने या उठने-बैठने में दिक्कत नहीं होती है
  • सर्जरी के दौरान या बाद में जटिलताओं का खतरा लगभग शून्य होता है

अपने शहर में बेस्ट आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी कराएं

अगर आप जोड़ों के दर्द, बीमारी या विकार से परेशान हैं और अपने शहर या उसके आसपास के टॉप रेटेड हॉस्पिटल में अपनी बीमारी का आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी से बेस्ट इलाज कराना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

 

इसे पढ़ें: नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्या फायदे हैं?

 

हमारी क्लिनिक में मॉडर्न और एडवांस लेप्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। इस सर्जरी को एक अनुभवी, कुशल और विश्वसनीय हड्डी रोग विशेषज्ञ के द्वारा पूरा किया जाता है। हमारी क्लिनिक में आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी कराने के निम्नलिखित फायदे हैं:-

 

  • मॉडर्न और एडवांस सर्जरी
  • उसी दिन इलाज और डिस्चार्ज
  • अनुभवी और कुशल डॉक्टर
  • डीलक्स रूम की सुविधा
  • 100% इंश्योरेंस क्लेम
  • सर्जरी के बाद प्राधान्य फॉलो-अप
  • फ्री पिकअप और ड्रॉप की सुविधा
  • सभी डायग्नोस्टिक टेस्ट पर 30% छूट
  • तुरंत इंश्योरेंस कवर होता है
  • कोई एडवांस पेमेंट नहीं होता है
  • सभी बीमा कवर किए जाते हैं
  • बीमा अधिकारियों के पीछे भागने की जरूरत नहीं
  • प्रिस्टीन टीम अस्पताल से जुड़े सभी पेपरवर्क पूरा करती है

 

हमसे संपर्क करने के लिए आप ऊपर दिए गए मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी या बुक अप्वाइंटमेंट फॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

आगे पढ़ें

 

Top Doctors
All Doctors
online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Kiran Dua (f99T3BwhIM)

Dr. Kiran Dua

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

48 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Pradeep Dutta (iG42qSEAJL)

Dr. Pradeep Dutta

MBBS, Diploma in Radio Diagnosis & MD-TB & Respiratory Diseases

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

47 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Bhagat Singh Rajput (2tBWrJPbYX)

Dr. Bhagat Singh Rajput

MBBS, D.Ortho

₹8000₹4000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

45 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Khushwant Singh  (Fr0tBMgrvN)

Dr. Khushwant Singh

MBBS - Family Physician

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

44 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uma Challa (O3RA9o3QVo)

Dr. Uma Challa

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹1500₹750परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

42 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Mallavalli Surendranath (uWxdbb3vgA)

Dr. Mallavalli Surendranath

MBBS, MD-Pediatrics

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Krishna Mothukuri (ivz0C93SIb)

Dr. Krishna Mothukuri

MBBS, Diploma in Child Health

₹2000₹1000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Sunil Sobti (xB7DYO7QZ3)

Dr. Sunil Sobti

MBBS, MD-General Medicine

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Neeta Mishra (XvSf5FS9jd)

Dr. Neeta Mishra

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uday Ashok Gadgil (Epk1RbbyEE)

Dr. Uday Ashok Gadgil

MBBS, DOMS, DNB-Ophthalmology

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall