एस्टिग्मेटिज्म कॉर्निया में होने वाली एक आम समस्या है जिसका इलाज बहुत ही आसानी से किया जा सकता है। एस्टिग्मेटिज्म की समस्या तब पैदा होती है जब आंख की ऊपरी सतह पर मौजूद कॉर्निया या अंदर की सतह पर मौजूद लेंस किसी एक तरफ से साधारण से कम या अधिक गोल होते हैं जिसके कारण सतह समतल और चिकनी होने के बजाय ऊपर-नीचे हो जाती है। नतीजतन आंख में आने वाली रोशनी कॉर्निया और लेंस के द्वारा रेटिना पर एक बिंदु पर केंद्रित नहीं होती है जिसके कारण चीजें धुंधली दिखाई पड़ती हैं। एस्टिग्मेटिज्म से पीड़ित होने पर मरीज को नज़दीक या दूर दोनों ही जगह की वस्तुएँ धुंधली दिखाई पड़ती हैं।
इसे पढ़ें: लेसिक सर्जरी क्या है — प्रक्रिया, फायदे और नुकसान
नेत्र रोग विशेषज्ञ का मानना है कि अधिकतर मामलों में एस्टिग्मेटिज्म की समस्या बच्चों में देखने को मिलती है। हालांकि, यह धीरे-धीरे वयस्कों में भी विकास हो सकता है। साथ ही, यह मायोपिया या हाइपरमेट्रोपिया में से किसी एक के साथ आंख को प्रभावित कर सकता है। विशेषज्ञ का मानना है कि एस्टिग्मेटिज्म लगभग 30% लोगों को प्रभावित करता है। एस्टिग्मेटिज्म होने पर हमेशा इलाज की आवश्यकता नहीं पड़ती है। लेकिन जब यह गंभीर रूप ले लेता है या मरीज के दैनिक जीवन में परेशानियां पैदा करनी शुरू कर देता है तो प्रिस्क्रिप्शन चश्मा, लेंस या सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है।
एस्टिग्मेटिज्म का इलाज
एस्टिग्मेटिज्म का इलाज करने के लिए आमतौर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ चश्मा या कॉन्टेक्ट लेंस के इस्तेमाल का सुझाव देते हैं। एस्टिग्मेटिज्म का इलाज करने के लिए चश्मा को विशेष लेंस के साथ बनाया जाता है जो मरीज की आंख के असमान आकार के कारण हुए साइड इफेक्ट्स को कम करने में मदद करता है। चश्मा की मदद से एस्टिग्मेटिज्म का इलाज करने के साथ-साथ नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीज के दूसरे रिफ्रैक्टिव एरर को भी ठीक कर सकते हैं। चश्मा के अलावा, कॉन्टेक्ट लेंस की मदद से भी एस्टिग्मेटिज्म का इलाज किया जा सकता है।
इसे पढ़ें: मोतियाबिंद होने पर क्या करना चाहिए?
चश्मा या कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करने से पहले मरीज को नेत्र रोग विशेषज्ञ से इनके इस्तेमाल और फायदे तथा नुकसान के बारे में पूछना चाहिए। विशेषज्ञ का मानना है कि कुछ लोगों को लंबे समय तक चश्मा पहनने पर सिर में दर्द और चक्कर आने की शिकायत होती है। साथ ही, लंबे समय तक कॉन्टेक्ट लेंस पहनने से आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है। चश्मा या कॉन्टेक्ट लेंस को एस्टिग्मेटिज्म का बेस्ट या परमानेंट इलाज नहीं माना जाता है। कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल बंद करने के बाद फिर से दोबारा एस्टिग्मेटिज्म की समस्या शुरू हो जाती है।
एस्टिग्मेटिज्म का बेस्ट इलाज
लेसिक सर्जरी को एस्टिग्मेटिज्म का बेस्ट इलाज माना जाता है। लेसिक एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसके दौरान एस्टिग्मेटिज्म का इलाज किया जाता है। लेसिक सर्जरी एक मॉडर्न और एडवांस सर्जिकल प्रक्रिया है जिससे एस्टिग्मेटिज्म के साथ-साथ मायोपिया और हाइपरमेट्रोपिया का भी बेस्ट इलाज किया जा सकता है। लेसिक सर्जरी करने से पहले नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीज की आंखों और दृष्टि का स्पष्ट जांच करते हैं। आई चार्ट टेस्ट की मदद से डॉक्टर मरीज की दूर दृष्टि की पुष्टि करते हैं। ऑप्टिक नर्व की जांच करने के लिए डॉक्टर मरीज की आंखों में दवा की कुछ बूंदों को डालते हैं जिससे प्यूपिल बड़ा हो जाता है और आंखों में पहले से कोई चोट है या नहीं इस बात का पता लगाने में मदद मिलती है। आंखों में किसी प्रकार का दबाव है या नहीं इस बात का पता लगाने के लिए टेनोमेट्री टेस्ट का सहारा लिया जाता है। इन सबके अलावा, रोशनी के प्रति आंखों की संवेदनशीलता की जांच करने के लिए डॉक्टर कुछ और भी जांच का सुझाव दे सकते हैं। जांच के बाद, डॉक्टर एस्टिग्मेटिज्म के प्रकार और गंभीरता के बारे में विस्तार से समझ जाते हैं जिसके बाद लेसिक सर्जरी की प्रक्रिया को शुरू करते हैं।
इसे पढ़ें: भारत में मोतियाबिंद की फ्री सर्जरी — प्रक्रिया और जटिलताएं
लेसिक सर्जरी को एक अनुभवी और विश्वसनीय नेत्र सर्जन की देखरेख में पूरा किया जाता है। इस सर्जरी को शुरू करने से पहले नेत्र सर्जन मरीज की आंखों में एनेस्थेटिक ड्रॉप डालते हैं जिसके कारण मरीज को सर्जरी के दौरान जरा भी दर्द या दूसरी किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। एनेस्थीसिया देने के बाद, नेत्र सर्जन मरीज की आंखों की पलकों पर एक लिड स्पेकुलम नामक उपकरण को लगाते हैं जो आंखों को खुला रखने में मदद करता है। उसके बाद, नेत्र सर्जन लेजर बीम की मदद से कॉर्निया को एक नया शेप यानी आकार देते हैं। लेसिक सर्जरी को पूरा होने में मात्र आधे घंटे का समय लगता है। इस सर्जरी के दौरान मरीज को कट या टांके नहीं आते हैं और ब्लीडिंग तथा दर्द भी नहीं होता है। एस्टिग्मेटिज्म की लेसिक सर्जरी एक दिन की प्रक्रिया है, इसलिए सर्जरी के बाद मरीज को हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत भी नहीं पड़ती है। लेसिक सर्जरी खत्म होने के कुछ ही घंटों के बाद मरीज को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाता है। इस सर्जरी के दौरान कट या टांके नहीं आने के कारण मरीज की रिकवरी बहुत तेजी से होती है। एस्टिग्मेटिज्म की लेसिक सर्जरी के मात्र दो दिन बाद से मरीज अपने दैनिक जीवन के कामों को फिर से शुरू कर सकते हैं।
प्रिस्टीन केयर में एस्टिग्मेटिज्म का लेजर इलाज किया जाता है
अगर आप एस्टिग्मेटिज्म से पीड़ित हैं और इसका बेस्ट इलाज पाना चाहते हैं तो आपको प्रिस्टीन केयर से संपर्क करना चाहिए। हमारे प्रिस्टीन केयर क्लिनिक में लेजर सर्जरी से एस्टिग्मेटिज्म का बेस्ट और परमानेंट इलाज किया जाता है। इस सर्जरी को बहुत ही अनुभवी और विश्वसनीय नेत्र सर्जन की देखरेख में पूरा किया जाता है। दूसरे क्लिनिक या हॉस्पिटल की तुलना में हमारे क्लिनिक में एस्टिग्मेटिज्म की लेसिक सर्जरी को काफी कम खर्च में किया जाता है। हमारे क्लिनिक में एस्टिग्मेटिज्म का लेजर इलाज कराने के निम्नलिखित फायदे हैं।
- दर्द नहीं होता है
- रिकवरी जल्दी होती है
- कट और टांके नहीं आते हैं
- 10-20 मिनट की प्रक्रिया है
- सभी बीमा कवर किए जाते हैं
- बहुत ही प्रभावशाली इलाज है
- मॉडर्न और एडवांस ट्रीटमेंट है
- संक्षिप्त और सुरक्षित प्रक्रिया है
- उसी दिन इलाज और डिस्चार्ज
- कोई एडवांस पेमेंट नहीं होता है
- तुरंत इंश्योरेंस कवर किए जाते हैं
- अनुभवी और कुशल नेत्र सर्जन हैं
- डीलक्स रूम की सुविधा उपलब्ध है
- 100% इंश्योरेंस क्लेम कर सकते हैं
- जटिलताओं की संभावना शून्य होती है
- कुछ ही घंटों में बेहतर रिजल्ट आता है
- 48 घंटे के अंदर मरीज फिट हो जाते हैं
- गोपनीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध है
- सभी डायग्नोस्टिक टेस्ट पर 30% छूट है
- इसके बाद चश्मे या कॉन्टेक्ट लेंस की जरूरत नहीं
- सर्जरी के बाद प्राधान्य फॉलो-अप की सुविधा उपलब्ध है
- बीमा अधिकारियों के पीछे भागने की जरूरत नहीं है
- दृष्टि में परिवर्तन होने पर सर्जरी दोबारा किया जा सकता है
- प्रिस्टीन टीम अस्पताल से जुड़े सभी पेपरवर्क पूरा करती है
अगर आप कम से कम खर्च में एस्टिग्मेटिज्म का बेस्ट इलाज कराना चाहते हैं तो प्रिस्टीन केयर आपके लिए बेस्ट विकल्प है। हमारे विश्वसनीय नेत्र सर्जन को एस्टिग्मेटिज्म की गहरी समझ और लेसिक सर्जरी में महारत हासिल है। ये सर्जन अब तक एस्टिग्मेटिज्म की हजारों सफल लेसिक सर्जरी कर चुके हैं। हमारे विश्वसनीय नेत्र सर्जन अपने सालों के अनुभव और मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी की मदद से आपकी बीमारी को कम से कम समय में बहुत ही आसानी से हमेशा के लिए ठीक कर सकते हैं।
आगे पढ़ें