गुदा नहर और गुदा के ऊतक के बीच एक असामान्य मार्ग बन जाता है, जिसे भगंदर या एनल फिस्टुला कहते हैं। यह मवाद से भरा हो सकता है। कुछ मामलों में फिस्टुला योनि या मूत्र पथ से भी जुड़ जाता है।
भगंदर के इलाज के लिए कोई दवा उपलब्ध नहीं है, इसलिए सर्जरी की जरूरत होती है। यदि फिस्टुला ट्रैक्ट में संक्रमण विकसित हो जाता है तो आपको सर्जरी से पहले एंटीबायोटिक दवाएं दी जा सकती हैं।
इस लेख में हम जानने वाले हैं कि भगंदर के ऑपरेशन में कितना खर्च आता है।
Table of Contents
भगंदर के ऑपरेशन में कितना खर्च आता है?
आम तौर पर भगंदर की सर्जरी के लिए कोई निश्चित लागत नहीं है। सर्जरी के प्रकार खर्च को प्रभावित करते हैं। इसलिए हम कुछ प्रमुख प्रकार की सर्जरी का औसत खर्च बता रहे हैं।
- लेजर सर्जरी: 40,000 से 80,000 रूपए
- ओपन सर्जरी: 20,000 से 80,000 रूपए
- फिस्टुला प्लग: 54,000 से 80,000 रूपए
ओपन सर्जरी एक पारंपरिक तरीका है जिसे खुले हाथों से करना पड़ता है। फिस्टुला प्लग एक नई विधि है, जिसमें फिस्टुला ट्रैक्ट में एक विशेष सामग्री भरी जाती है। यह नली को बंद करने में मदद करता है।
हालांकि, इन सभी में लेजर सर्जरी सबसे अच्छी है। इस प्रक्रिया में डॉक्टर बस फिस्टुला पर नियंत्रित लेजर बीम डालते हैं, और कुछ ही सेकंड के भीतर फिस्टुला ठीक हो जाता है।
अन्य कारक जो ऑपरेशन के खर्च को प्रभावित करते हैं :-
सर्जरी के प्रकार के अलावा अन्य कई कारण हैं जिनकी वजह से भगंदर के ऑपरेशन का खर्च कम-ज्यादा हो सकता है।
डॉक्टर का अनुभव
ऐसे गुदा रोग विशेषज्ञ जिन्हें भगंदर की सर्जरी का अच्छा अनुभव है, वो अधिक चार्ज करते हैं। हालांकि, इलाज के लिए हमेशा अनुभवी गुदा रोग विशेषज्ञों का चयन ही करना चाहिए, क्योंकि अनुभवी डॉक्टर सबसे अच्छा इलाज करते हैं।
{ “@context”: [“https://schema.org”, {“csvw”: “http://www.w3.org/ns/csvw#”}], “@type”: “Dataset”, “name”:”Anal Fissure Surgery cost based on Surgery Types”, “description”: “Out of these factors, the type of surgery plays a major role in deciding the final cost of the Anal Fissure Surgery in Agra. Here we tabulated the minimum, average and maximum cost of different types of fissure surgeries in Agra. Have a look at the table and get an idea of what amount to be paid for the safest Anal Fissure Surgery. “, “license”: “public”, “creator”: { “@type”: “person”, “name”: “Pristyn Care Team” }, “publisher”: { “@type”: “organization”, “name”: “Pristyn Care” }, “mainEntity” : { “@type” : “csvw:Table”, “csvw:tableSchema”: [{ “Type of the Anal Fissure Surgery”: “Open Fissure Surgery”, “Minimum Cost in Rs [Approximately]”: “Rs. 20,000”, “Average Cost in Rs [Approximately]”: “Rs. 60,000”, “Maximum C0st in Rs. [Approximately] “: “Rs. 95,000” },{ “Type of the Anal Fissure Surgery”: “Laser Fissure Surgery”, “Minimum Cost in Rs [Approximately]”: “Rs. 30,000 “, “Average Cost in Rs [Approximately]”: “Rs. 65,000 “, “Maximum C0st in Rs. [Approximately] “: “Rs. 1,15,000” },{ “Type of the Anal Fissure Surgery”: “Sphincterotomy”, “Minimum Cost in Rs [Approximately]”: “Rs. 25,500 “, “Average Cost in Rs [Approximately]”: “Rs. 55,000 “, “Maximum C0st in Rs. [Approximately] “: “Rs. 80,000” }, { “Type of the Anal Fissure Surgery”: “Fissurotomy”, “Minimum Cost in Rs [Approximately]”: “Rs. 15,000 “, “Average Cost in Rs [Approximately]”: “Rs. 50,000 “, “Maximum C0st in Rs. [Approximately] “: “Rs. 75,000” }] } } }पढ़ें- भगंदर की सर्जरी के बाद जरूर बरतें ये सावधानियाँ
क्लीनिक का सक्सेस रेट
उच्च सफलता दर वाले क्लीनिक या अस्पताल भगंदर के ऑपरेशन के लिए अधिक शुल्क लेते हैं।
हॉस्पिटल में रुकने का समय
भगंदर के ऑपरेशन के बाद आपको कुछ समय तक हॉस्पिटल में रुकना पड़ सकता है। इस वजह से आपको सर्जरी शुल्क के अलावा क्लीनिक में ठहरने का खर्च भी देना होता है।
यदि आप लेजर सर्जरी कराते हैं तो कुछ ही घंटा बाद आपको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाता है। लेजर सर्जरी के बाद हॉस्पिटल में रुकने की कोई जरूरत नहीं होती है।
एनेस्थीसिया
आमतौर पर एनेस्थीसिया दो तरह के होते हैं और इनकी कीमत भी अलग-अलग होती है। लोकल एनेस्थीसिया का खर्च कम और सामान्य एनेस्थीसिया का खर्च ज्यादा होता है।
एनल फिस्टुला सर्जरी लोकल एनेस्थीसिया के साथ की जाती है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में सर्जरी जनरल एनेस्थीसिया के साथ भी की जा सकती है।
जनरल एनेस्थीसिया का उपयोग करने से अस्पताल में रुकने का समय भी बढ़ जाता है क्योंकि रोगी लंबे समय तक बेहोश रहता है।
शहर
फिस्टुला सर्जरी की लागत हर शहर में अलग-अलग होती है। नीचे हमने भारत के कुछ प्रमुख शहरों में ऑपरेशन का खर्च दिखाने की कोशिश की है।
| शहर का नाम | न्यूनतम खर्च | अधिकतम खर्च |
| गुड़गाँव | ₹ 39,000 | ₹ 1,00,000 |
| बंगलौर | ₹ 40,000 | ₹ 1,50,000 |
| पुणे | ₹ 31,000 | ₹ 1,04,000 |
| मुंबई | ₹ 43,150 | ₹ 1,60,414 |
| हैदराबाद | ₹ 33,500 | ₹ 1,15,000 |
| दिल्ली | ₹ 45,000 | ₹ 1,49,000 |
| भुवनेश्वर | ₹ 34,834 | ₹ 99,000 |
| चेन्नई | ₹ 33,990 | ₹ 1,10,000 |
| पटना | ₹ 31,000 | ₹ 90,000 |
| कोलकाता | ₹ 43,120 | ₹ 1,12,435 |
| चंडीगढ़ | ₹ 33,000 | ₹ 90,352 |
| नागपुर | ₹ 31,433 | ₹ 94,123 |
| लखनऊ | ₹ 37,000 | ₹ 99,999 |
| जयपुर | ₹ 38,950 | ₹ 1,00,050 |
| भोपाल | ₹ 32,500 | ₹ 90,680 |
| अहमदाबाद | ₹ 33,000 | ₹ 1,00,000 |
| आगरा | ₹ 39,956 | ₹ 97,412 |
| इंदौर | ₹ 34,500 | ₹ 98,500 |
| ग्वालियर | ₹ 31,000 | ₹ 94,999 |
| नोएडा | ₹ 34,500 | ₹ 1,10,120 |
| कानपुर | ₹ 30,999 | ₹ 74,999 |
| नासिक | ₹ 32,500 | ₹ 89,000 |
| वाराणसी | ₹ 33,768 | ₹ 90,150 |
| कोची | ₹ 33,500 | ₹ 91,000 |
अतिरिक्त सुविधाएं
कुछ अस्पताल या क्लीनिक अपने मरीजों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करते हैं। ये सुविधाएं मरीज के अनुभव को अच्छा बनाती हैं। इससे ऑपरेशन का खर्च बढ़ जाता है।
निष्कर्ष
भारत में भगंदर के ऑपरेशन की औसत लागत लगभग 35 से 1 लाख रुपये है।
यदि आप किसी अनुभवी प्रोक्टोलॉजिस्ट द्वारा भगंदर के सर्वोत्तम उपचार की तलाश में हैं, तो आपको हमसे संपर्क करना चाहिए। हम आपके शहर में सबसे अच्छा उपचार प्रदान करते हैं। हम अपनी कई सेवाएं रियायती दरों पर देते हैं, इसलिए सर्जरी ज्यादा महंगी नहीं होती है।
हम बीमा भी स्वीकार करते हैं और अपने सभी मरीजों को मुफ्त ईएमआई की सुविधा देते हैं। यदि आप और अधिक जानना चाहते हैं तो अपॉइंटमेंट बुक करें या हमें कॉल करें।