आंखों में कई तरह की बीमारियां होती है। मोतियाबिंद भी उन्हीं में से एक है। यह आंखों को प्रभावित करने वाली सबसे आम बीमारियों में से एक है। इस बीमारी से पीड़ित होने पर लेंस में धुंधलापन छा जाता है जिसके कारण मरीज को वस्तुएं धुंधली दिखाई पड़ती हैं। मोतियाबिंद को पूरी दुनिया भर में अंधेपन का सबसे बड़ा कारण माना जाता है।
शोध के मुताबिक पिछले कुछ सालों में दिल्ली में मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। अगर आप भी मोतियाबिंद से पीड़ित हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि मेडिकल टेक्नोलॉजी में विकास होने के कारण दिल्ली में मोतियाबिंद का परमानेंट इलाज संभव है।
दिल्ली के अनेको क्लिनिक और हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का इलाज किया जाता है। मोतियाबिंद का इलाज एक अनुभवी और विश्वसनीय नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा कराना चाहिए। क्योंकि साइड इफेक्ट्स और जटिलताओं का खतरा कम से कम होता है। अगर आप दिल्ली के बेस्ट नेत्र रोग विशेषज्ञ से अपने मोतियाबिंद का इलाज कराना चाहते हैं तो नीचे दिए बिंदुओं का खास ध्यान रखना चाहिए। ये बिंदु आपको एक बेहतर नेत्र रोग विशेषज्ञ का चयन करने में मदद कर सकते हैं।
Table of Contents
01. डॉक्टर का अनुभव
दिल्ली में मोतियाबिंद का इलाज कराने से पहले आपको डॉक्टर के अनुभव के बारे में पता करना चाहिए। आंखें शरीर के सभी नाजुक अंगों में से एक हैं। मोतियाबिंद की सर्जरी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही आपको हमेशा के लिए अंधा बना सकती है। इसलिए यह आवश्यक है कि आप एक डॉक्टर का चयन करने से पहले उसके अनुभव, कुशलता और विश्वसनीयता के बारे में अवश्य पता करें।
एक अनुभवी और विश्वसनीय नेत्र रोग विशेषज्ञ मोतियाबिंद की सर्जरी को बहुत ही आराम से सफलतापूर्वक पूरा करता है। वहीं जब इस सर्जरी को एक ऐसे नेत्र रोग विशेषज्ञ के द्वारा किया जाए जिसके पास पर्याप्त अनुभव नहीं होता है तो सर्जरी के दौरान और बाद में साइड इफेक्ट्स तथा जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है।
02. सर्जरी का प्रकार
दवा या ड्रॉप से मोतियाबिंद का परमानेंट इलाज संभव नहीं है। सर्जरी ही इसका एक अकेला प्रभावशाली इलाज है। दिल्ली में मोतियाबिंद की सर्जरी को कई तरह से किया जाता है। लेकिन उन सबमें लेजर सर्जरी को मोतियाबिंद का बेस्ट इलाज माना जाता है। दिल्ली में मोतियाबिंद के विशेषज्ञ डॉक्टर का चयन करने से पहले आपको इस बात का पता लगाना चाहिए कि वह मोतियाबिंद के इलाज के लिए किस प्रकार की सर्जरी का उपयोग करते हैं।
03. मरीज के प्रति डॉक्टर का रवैया
पर्यापत अनुभव होने के साथ-साथ मरीज के प्रति एक नेत्र रोग विशेषज्ञ का रवैया भी अच्छा होना चाहिए। हर मरीज की ख्वाहिश होती है कि वह अपना इलाज एक ऐसे डॉक्टर से कराएं जो उनकी बातों को अच्छी तरह सुने और उनकी सेहत का खास ख्याल करे।
इसे पढ़ें: मोतियाबिंद का ऑपरेशन कब करवाना चाहिए?
अगर आप भी दिल्ली में एक बेहतरीन नेत्र रोग विशेषज्ञ से अपने मोतियाबिंद का इलाज कराना चाहते हैं तो एक डॉक्टर का चयन करने से पहले इस बारे में पता करें कि मरीज के प्रति उसका रवैया कैसा है। एक बेहतर डॉक्टर उसे माना जाता है जिसके पास पर्याप्त अनुभव होता है और वह मरीजों की बातों को शांतिपूर्ण तरीके से सुनता है। साथ ही, उनके सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक जवाब भी देता है।
04. क्लिनिक की विश्वसनीयता
आपने जिस डॉक्टर का चयन किया है वह जिस क्लिनिक में आपकी सर्जरी करने वाले हैं और लोगों के प्रति उस क्लिनिक की विश्वसनीयता कितनी है। साथ ही, उस क्लिनिक के स्टाफ कैसे हैं और वहां एडमिशन एवं डिस्चार्ज की प्रक्रिया कैसी है आदि के बारे में भी पता करना चाहिए।
कई बार एक डॉक्टर बेहतर होता है लेकिन जिस क्लिनिक या हॉस्पिटल में वह मरीज का इलाज करता है वहां मरीज की सही देखभाल नहीं की जाती है। इसलिए यह आवश्यक है कि आप डॉक्टर की डिग्री, अनुभव, कुशलता और विशेषज्ञ के बारे में पता लगाने के साथ-साथ उस क्लिनिक की विश्वसनीयता के बारे में भी पता करें जहां आपके मोतियाबिंद का इलाज होने वाला है।
इसे भी पढ़ें: मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद क्या खाना चाहिए?
इन सबके अलावा, आप दिल्ली में नेत्र रोग विशेषज्ञ का चयन करने से पहले उनके द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं जैसे कि जिस क्लिनिक में आपका इलाज होने वाला है वहां हेल्थ इंश्योरेंस कवर किया जाता है या नहीं, सर्जरी वाले दिन आपको पिकअप और ड्रॉप की सुविधा दी जाती है या नहीं और सर्जरी के बाद डॉक्टर के साथ प्राधान्य फॉलो-अप्स मीटिंग की सुविधा मिलती है या नहीं आदि के बारे में पता करना चाहिए। इन सभी बिंदुओं की मदद से आप अपने बजट में दिल्ली के बेस्ट नेत्र रोग विशेषज्ञ से मोतियाबिंद का बढ़िया इलाज करा सकते हैं।
अगर आप दिल्ली के बेस्ट नेत्र रोग विशेषज्ञ से अपना इलाज कराना चाहते हैं तो प्रिस्टीन केयर से संपर्क कर सकते हैं। हमारे डॉक्टर को मोतियाबिंद की गहरी समझ और लेजर सर्जरी में सालों का अनुभव प्राप्त है। ये डॉक्टर अब तक मोतियाबिंद की सैकड़ों सफल सर्जरी कर चुके हैं। ये डॉक्टर अपने सालों के अनुभव और मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी की मदद से आपकी बीमारी को कम से कम समय में बहुत ही आसानी से हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, मोतियाबिंद का बेस्ट इलाज करने के साथ-साथ हम अपने मरीजों को ढेरों सुविधाएं भी प्रदान करते हैं जिसमें सर्जरी वाले दिन फ्री कैब की सुविधा (सर्जरी से पहले मरीज को घर से क्लिनिक लाना और सर्जरी के बाद वापस क्लिनिक से घर छोड़ना), सभी जांचों पर 30% तक की छूट और सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक डॉक्टर के साथ प्राधान्य फॉलो-अप्स आदि भी शामिल हैं। हमारे क्लिनिक में सभी हेल्थ इंश्योरेंस कवर किए जाते हैं और आप 100% इंश्योरेंस भी क्लेम कर सकते हैं।
और पढ़ें