FESS in hindi

इंदौर निवासी महेश के नाक में हमेशा दर्द रहता था और इस बात को वह अक्सर नजरअंदाज कर देता था। समय बीतता गया। समय बीतने के साथ-साथ महेश के नाक का दर्द बढ़ने लगा और उसे हमेशा जुकाम की स्थिति बनी रहती थी। अब महेश को आभास होने लगा कि उसके नाक के साथ कुछ तो गड़बड़ जरूर है। रोज-रोज बहती नाक से परेशान होकर जब महेश ने अपने सभी लक्षणों को गूगल पर सर्च किया तो उसे पता चला कि वह क्रोनिक साइनोसाइटिस से पीड़ित है। हालांकि, वह घबराया नहीं बल्कि, इंदौर स्थिति Pristyn Care की क्लिनिक पर पहुँच गया।

वहां जाकर महेश ने अपने सभी लक्षण डॉक्टर राकेश को बताए। डॉक्टर राकेश ने उसकी परिस्थिति को समझते हुए तुरंत ही साइनोसाइटिस की जांच करवाने को कहा और बीमारी की पुष्टि होने पर FESS के जरिए सर्जरी करवाने की सलाह दी। आइये जानते हैं FESS क्या है और इसके क्या फायदे और क्या नुकसान हो सकते हैं?

FESS क्या है – What is FESS in Hindi

श्वशन मार्ग की रुकावट को हटाने के लिए डॉक्टर एक सर्जरी करते हैं जिसे FESS (फंक्शनल एंडोस्कोपी साइनस सर्जरी) कहा जाता है। यह सर्जरी साइनोसाइटिस से छुटकारा दिलाने में बहुत सहायक है और इसका सक्सेस रेट भी बहुत ज्यादा है।

नाक के मार्ग में मौजूद कैविटी जब किसी टिश्यू या हड्डी के कारण ब्लॉक हो जाती है तो उसे साइनोसाइटिस कहते हैं। साइनोसाइटिस के तीन चरण होते हैं। एक्यूट (acute), सब एक्यूट (sub-acute) और क्रोनिक साइनोसाइटिस (chronic sinusitis)। ‘क्रोनिक साइनोसाइटिस’ साइनोसाइटिस की सबसे गंभीर स्थिति है और उस अवस्था मे रोगी सही से सांस भी नही ले पाता है।

साइनोसाइटिस का एकमात्र इलाज सर्जरी नहीं है। FESS केवल उन लोगों के लिए है जिन्हें बार बार साइनोसाइटिस की समस्या होती है या क्रोनिक साइनोसाइटिस है। FESS की प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग आधा घंटा का समय लगता है। इलाज के तुरंत बाद रोगी को आराम मिल जाता है। इलाज के बाद व्यक्ति बिना रुकावट के सांस ले पाता है और उसे सांस लेने में दर्द भी नही होता है।

पढ़ें – साइनोसाईटिस के कारण, लक्षण और उपचार

क्रोनिक साइनोसाइटिस के क्या लक्षण हो सकते हैं? – What are the Symptoms of Chronic Sinusitis in Hindi

नीचे बताए गए सभी लक्षण क्रोनिक साइनोसाइटिस के हैं। इस तरह के लक्षण नजर आते हैं तो हो सकता है कि आप क्रोनिक साइनोसाइटिस से पीड़ित हों और आपको सर्जरी (FESS) करवानी पड़े।

  • थकान
  • कान दर्द
  • दाँत दर्द
  • चेहरे में दर्द
  • नाक बहना
  • सूंघ न पाना
  • खांसी
  • सांस की बदबू
  • सांस लेने में दिक्कत या जबड़े में दर्द

FESS की क्या प्रक्रिया है? – What is the procedure of FESS in Hindi?

FESS की प्रक्रिया बहुत आसान है तथा कम समय में ही खत्म हो जाती है। प्रक्रिया के दौरान आपके नाक के भीतर एंडोस्कोप डाला जाता है। एंडोस्कोप एक एडवांस उपकरण है जिसे नाक के भीतर डालने के बाद वहाँ का सारा दृश्य डॉक्टर को दिखाई देता है।

एंडोस्कोप के साथ सर्जिकल उपकरणों को भी डाला जाता है। फिर डॉक्टर नेज़ल कैविटी (nasal cavity) के रास्ते मे बाधा बन रहे सभी उतकों को हटा देते है। सर्जरी के माध्यम से नेज़ल पोलीप्स (nasal polyps) को भी हटा दिया जाता है। 

कई गंभीर मामलों में FESS की लेजर सर्जरी भी की जाती है। अनचाहे टिश्यू को साइनस क्षेत्र से हटाने के लिए लेजर का प्रयोग किया जाता है। इन उतकों को लेजर के माध्यम से जला दिया जाता है। FESS सर्जरी पेनलेस होती है। सर्जरी के दौरान लोकल एनएसथीसिया (local anesthesia) का प्रयोग किया जाता है। हालांकि, कुछ गंभीर स्थितियों में जनरल एनएसथीसिया भी प्रयोग में लाया जाता है।

पढ़ें- गले में इन्फेक्शन का इलाज

सर्जरी (FESS) में कितना समय लगता है? – How much time does FESS take in Hindi

आधा से एक घंटे के भीतर सर्जरी पूरी हो जाती है। अगर ब्लॉकेज को सर्जरी के बाद भी पूरी तरह से नहीं हटाया जा सका तो आगे का इलाज किया जाता है। सर्जरी के बाद रोगी को इन्फेक्शन ना हो इसके लिए डॉक्टर कुछ एंटीबायोटिक दवाइयां दे सकते हैं। एंटीबायोटिक के अलावा भी कई तरह की दवाइयां दी जाती हैं जो रोगी को जल्द स्वस्थ बनाती हैं।

FESS के बाद पूरी तरह स्वस्थ होने में कितना समय लगता है – Recovery period of FESS in Hindi

FESS के बाद पूरी तरह से स्वस्थ होने के लिए रोगी को 2 से 3 सप्ताह का समय लग सकता है। सर्जरी के कुछ घंटों बाद ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाता है। लगभग एक हफ्ते तक रोगी को आराम की जरूरत होती है। एक हफ्ते के बाद रोगी आम जिंदगी जीना शुरू कर सकता है लेकिन, ज्यादा दौड़-भाग या कड़े व्यायाम करने पर रोक रहती है।

रिकवरी के दौरान नाक से खून की बूंदे निकल सकती हैं और सूजन भी आ सकता है। खून अधिक मात्रा में निकलने पर या सूजन बढ़ जाने पर  सर्जन से संपर्क करना चाहिए।

सर्जरी के बाद नाक में सूजन रहता है तो डॉक्टर नेज़ल स्प्रे (nasal spray) दे सकते हैं। नेज़ल स्प्रे एक प्रकार का लिक्विड है जिसे नाक के अंदर डाला जाता है। यह सूजन कम करता है और नाक साफ करता है।

FESS की जरूरत किन्हें होती है? 

आम साइनसाइटिस के लिए FESS की जरूरत नहीं होती है। एक्यूट और सब एक्यूट साइनसाइटिस को दवाइयों के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। क्रॉनिक साइनसाइटिस में सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। इसके अलावा अगर किसी को बार-बार साइनोसाइटिस की समस्या होती है तो उसे सर्जरी करवाने की सलाह दी जाती है। जब सभी प्रकार के ट्रीटमेंट फेल हो जाते हैं तब सर्जरी ही आखरी विकल्प बचता है।

सर्जरी के दौरान अगर जनरल एनएसथीसिया का उपयोग किया जा रहा है तो रोगी का पेट खाली होना चाहिए। सर्जरी के 8 घंटे पहले से रोगी को कुछ नही खाना चाहिए। इस दौरान अगर रोगी कुछ खाना या पीना चाहता है तो वह डॉक्टर से पूछ ले।

इंडिया में FESS की क्या कीमत है?

FESS की कीमत कई बातों पर निर्भर करती है जैसे आपके बीमारी की स्थिति, एडवांस उपकरण से उपचार, दवाओं का खर्च, रोगी के लिए आरामदायक सुविधा इत्यादि।

क्या FESS के बाद दोबारा साइनोसाइटिस हो सकता है?

अगर ठीक प्रकार से सर्जरी नहीं की गई तो अनचाहे ऊतक और पोलीप्स (polyps) पूरी तरह से साफ नहीं होते हैं, जो दोबारा समस्या खड़ी कर सकते हैं। सर्जरी के बाद दोबारा साइनोसाइटिस हो सकता है।

FESS के क्या साइड इफेक्ट हो सकते हैं? – What are the Side Effects of FESS in Hindi?

हर सर्जरी के कोई ना कोई साइड इफेक्ट जरूर होते हैं। इसी प्रकार FESS के भी कुछ साइड-इफेक्ट्स होते हैं। हालांकि, एक अनुभवी सर्जन से ट्रीटमेंट करवाना जोखिम को कम कर सकता है। FESS के लिए हमेशा अनुभवी ENT सर्जन को चुनना चाहिए। यह कुछ साइड इफेक्ट हैं जो FESS के बाद हो सकते हैं:

  • नाक में सूजन आना
  • सर्जरी के दौरान गड़बड़ी से नेज़ल डैमेज (nasal damage) हो सकता है। 
  • आंख में दर्द
  • सिर दर्द
  • सूंघने की क्षमता में गिरावट

FESS के बाद क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? – What Precautions should be taked after a FESS surgery?

  • नाक को डॉक्टर के द्वारा बताए गए तरीके से साफ करें। FESS के बाद डॉक्टर साल्टवाटर वाश से नाक धोने को कहते हैं।
  • सूजन होने पर एन्टी इम्फल्ममेरी दवाइयों का सेवन करें।
  • एक महीने तक भारी चीजें न उठाएं। सख्त एक्सरसाइज भी न करें।
  • सर्जन की सलाह मानें। उनके द्वारा बताई गई सभी बातों का पालन करें।

ये सभी बाते डॉक्टर राकेश ने महेश के पूछने पर बताई और महेश ने Pristyn Care से FESS के जरिए इलाज करवाया। अब वे कहते हैं “ मैं डॉक्टर राकेश का शुक्रगुज़ार हूँ कि उन्होंने इतनी सरलता से मेरे नाक को जीवनदान दे दिया। अब मैं बिना किसी परेशानी के अनुलोम विलोम भी कर लेता हूँ।”

अगर आप भी FESS के लिए अच्छी सर्जन के तलाश में दर-ब-दर भटक रहे हैं तो Pristyn Care आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

FESS सर्जरी + Pristyn Care = साइनोसाइटिस का 100% इलाज

Pristyn Care के सर्जन ने कई मरीजों का FESS के जरिए साइनोसाइटिस का इलाज किया है। अनुभवी सर्जन, एडवांस उपकरण, इंश्योरेंस में लाभ, डीलक्स रूम, प्राधान्य फॉलो-अप आदि कई कारण हैं जो FESS ट्रीटमेंट के लिए Pristyn Care को सबसे अच्छा क्लिनिक बनाते हैं। तो भटकना क्यों? आज ही अपॉइंटमेंट बुक करें और फ्री में डॉक्टर से फोन पर बात करें। फ्री कंसल्टेशन के लिए आप हमारे App को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|

Top Doctors
All Doctors
online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Kiran Dua (f99T3BwhIM)

Dr. Kiran Dua

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

48 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Pradeep Dutta (iG42qSEAJL)

Dr. Pradeep Dutta

MBBS, Diploma in Radio Diagnosis & MD-TB & Respiratory Diseases

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

47 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Bhagat Singh Rajput (2tBWrJPbYX)

Dr. Bhagat Singh Rajput

MBBS, D.Ortho

₹8000₹4000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

45 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Khushwant Singh  (Fr0tBMgrvN)

Dr. Khushwant Singh

MBBS - Family Physician

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

44 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uma Challa (O3RA9o3QVo)

Dr. Uma Challa

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹1500₹750परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

42 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Mallavalli Surendranath (uWxdbb3vgA)

Dr. Mallavalli Surendranath

MBBS, MD-Pediatrics

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Krishna Mothukuri (ivz0C93SIb)

Dr. Krishna Mothukuri

MBBS, Diploma in Child Health

₹2000₹1000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Sunil Sobti (xB7DYO7QZ3)

Dr. Sunil Sobti

MBBS, MD-General Medicine

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Neeta Mishra (XvSf5FS9jd)

Dr. Neeta Mishra

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uday Ashok Gadgil (Epk1RbbyEE)

Dr. Uday Ashok Gadgil

MBBS, DOMS, DNB-Ophthalmology

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall