खराब लाइफस्टाइल और अस्वस्थ खानपान के कारण आज इंसान ढेरों समस्याओं से घिरा हुआ है, गंजापन यानी बालों का झड़ना भी इन्ही में से एक है। पहले एक खास उम्र के बाद ही बाल झड़ने की समस्या पैदा होती थी। लेकिन ढेरों कारणों से अब यह समस्या वयस्कों में सबसे अधिक देखने को मिल रही है।
इसे पढ़ें: गंजेपन का सबसे बेहतरीन इलाज
महिलाओं की तुलना में पुरुषों में गंजापन अधिक देखा जाता है। हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि उसके सिर पर घने और काले बाल हों। घने बाल इंसान की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। गंजेपन के कारण इंसान का आत्मविश्वास कम होता है। लेकिन आपको घबराने कि आवश्यकता नहीं है, क्योंकि गंजेपन का इलाज करने के ढेरों उपाय मोजुद हैं।
Table of Contents
हेयर ट्रांसप्लांटेशन का खर्च
आमतौर पर भारत भर में हेयर ट्रांसप्लांट का खर्च लगभग 30,000-70,000 रुपए आता है। हेयर ट्रांसप्लांट का खर्च काफी चीजों पर निर्भर करता है जैसे कि गंजेपन का स्तर, हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया, आवश्यक प्रक्रियाओं की संख्या, क्लिनिक और डॉक्टर का अनुभव और विश्वसनीयता आदि। इतना ही नहीं, शहर के हिसाब से भी हेयर ट्रांसप्लांट के खर्च में फर्क आता है।
हेयर ट्रांसप्लांट का खर्च काफी चीजों पर निर्भर करता है जिसमें निम्निलिखित चीजें शामिल हैं:-
गंजेपन का स्तर
गंजेपन का स्तर हेयर ट्रांसप्लांट के खर्च को काफी हद तक प्रभावित करता है। अगर आपके गंजेपन का स्तर काफी कम है तो हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया काफी कम समय में बहुत ही आसानी से पूरी हो जाएगी और इसमें खर्च भी काफी कम आएगा। वैसे ही अगर आप पूरी तरह से गंजे हो चुके हैं तो सर्जरी का खर्च काफी हद तक बढ़ सकता है।
प्लास्टिक सर्जन का अनुभव और विश्वसनीयता
प्लास्टिक सर्जन का अनुभव और विश्वसनीयता जितनी अधिक होती है, उनका कंसल्टेशन और सर्जिकल फीस भी उतना ही अधिक होता है। इस नजरिए से हेयर ट्रांसप्लांट का खर्च बढ़ जाता है। लेकिन आपको डॉक्टर के अनुभव और विश्वसनीयता को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहिए। क्योंकि एक अच्छे डॉक्टर से इलाज कराने पर हमेशा फायदा ही होता है।
हॉस्पिटल का लोकेशन और हेयर ट्रांसप्लांट में उनका ट्रैक रिकॉर्ड
हॉस्पिटल का लोकेशन और हेयर ट्रांसप्लांट में उनका ट्रैक रिकॉर्ड भी ओवरऑल खर्च में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। जिस हॉस्पिटल में हजारों सफल हेयर ट्रांसप्लांट हो चुके हैं, वहां हेयर ट्रांसप्लांट का खर्च दूसरे क्लिनिक या हॉस्पिटल की तुलना में अधिक आता है। आप भी एक मरीज के रूप में उसी क्लिनिक में अपना इलाज कराना चाहेंगे जहां पर इलाज के सफलता की दर सबसे अधिक है।
हेयर ट्रांसप्लांट का प्रकार
हेयर ट्रांसप्लांट को कई तरह से किया जाता है। इसमें फॉलिक्युलर यूनिट एक्सट्रैक्शन और फॉलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन शामिल हैं। इन दोनों ही इलाज की प्रक्रियाएं अलग-अलग होती हैं और इनका रजल्ट भी अलग-अलग आता है। डॉक्टर हेयर ट्रांसप्लांट के किस माधयम चुनाव करते हैं यह आपके गंजेपन के स्तर पर भी निर्भर करता है। हेयर ट्रांसप्लांट का खर्च इसके प्रकार पर भी निर्भर करता है।
अतिरिक्त गतिविधियां
हेयर ट्रांसप्लांट के अलावा भी काफी चीजें इसके खर्च को प्रभावित करती हैं। इसमें निम्निलिखित चीजें शामिल हैं।
- एनेस्थेटिस्ट की फीस
- सर्जरी के बाद दवाएं
- सर्जरी के बाद हॉस्पिटलाइजेशन
- डॉक्टर के साथ फॉलो-अप्स मीटिंग
बाल झड़ने पर क्या करें?
अगर आपके हल्के-फुल्के बाल झड़े हैं तो डॉक्टर आपको कुछ दवाओं का सेवन करने के साथ-साथ जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सुझाव देते हैं। साथ ही साथ, डॉक्टर आपको कुछ खास तरह के तेल और शैम्पू का इस्तेमाल करने की सलाह भी देते हैं। इन सभी चीजों का पालन करने के बाद, आपके बाल झड़ने की समस्या खत्म हो सकती है। लेकिन अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं या आप गंजेपन का शिकार हो चुके हैं तो आपको हेयर ट्रांसप्लांट की आश्यकता पड़ती है।
हेयर ट्रांसप्लांट क्या है?
हेयर ट्रांसप्लांट एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसके दौरान डॉक्टर आपके सिर के डोनर क्षेत्र के बाल को उस स्थान पर लगाते हैं जो क्षेत्र गंजेपन से प्रभावित होता है। आमतौर पर इस प्रक्रिया के दौरान सर्जन सिर के बाल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सिर पर बाल नहीं होने पर डॉक्टर आपकी दाढ़ी या शरीर के दूसरे हिस्सों के बाल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
हेयर ट्रांसप्लांट एक दिन की सर्जिकल प्रक्रिया है। इसका मतलब यह हुआ कि सर्जरी खत्म होने के कुछ घंटों के बाद आप उसी दिन अपने घर जा सकते हैं। यह सर्जिकल प्रक्रिया आपको अनेस्थिसिया देने के बाद शुरू किया जाता है। इसलिए इलाज की पूरी प्रक्रिया के दौरान आपको ज़रा भी दर्द या तकलीफों का सामना नहीं करना पड़ता है।
हेयर ट्रांसप्लांट कितने प्रकार से किया जाता है?
इस प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग 5-10 घंटे का समय लग सकता है। इस सर्जरी को एक विशेषज्ञ सर्जन द्वारा पूरा किया जाता है। हेयर ट्रांसप्लांट दो तरह से किया जाता है, जिसमें स्ट्रिप मेथड और फॉलिकल प्रक्रिया शामिल है।
स्ट्रिप मेथड के दौरान, सर्जन आपके बालों के इतिहास का अध्ययन करते हैं और फिर सर्जरी के दौरान आपके सिर के डोनर क्षेत्र से बालों की एक लंबी स्ट्रिप निकालकर, उसे बिना बालों वाले हिस्से में टांकों की मदद से लगा देते हैं। लेकिन अगर आपके सिर के आगे वाले हिस्से में बाल नहीं है तो स्ट्रिप मेथड से इसका इलाज नहीं किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में फॉलिकल प्रक्रिया की आवश्यकता होती है।
इसे पढ़ें: हेयर ट्रांसप्लांट के फायदे और नुकसान
फॉलिकल प्रक्रिया के दौरान, सर्जन आपको अनेस्थेसिया की मदद से बेहोश करते हैं। उसके बाद, डोनर क्षेत्र से एक-एक बाल को बहुत ही सावधानी के साथ निकालकर उन्हें गंजेपन वाले क्षेत्र में ग्राफ्ट कर देते हैं। ग्राफ्ट करने के बाद, उस क्षेत्र में बैंडेज लगा देते हैं। स्ट्रिप की तुलना में फॉलिकल प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली, सुरक्षित और सफल माना जाता है।
इन सबके के अलावा, सर्जरी के बाद डॉक्टर जिन दवाओं, शैंपू और तेल का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं तथा सर्जरी के बाद फॉलो-अप के दौरान जो खर्च आता है, वह अलग है। कुल मिलाकर देखा जाए तो हेयर ट्रांसप्लांट में लगभग एक लाख रुपए तक का खर्च आ सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि हॉस्पिटल, डॉक्टर और इलाज की प्रक्रिया के आधार पर इसमें बदलाव भी आ सकता है।
हेयर ट्रांसप्लांट के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि आप अपना हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए किसी अच्छे क्लिनिक और अनुभवी सर्जन का चुनाव करें।
अपने शहर के बेस्ट क्लिनिक में गंजेपन का परमानेंट इलाज पाएं
अगर आप गंजेपन से परेशान हैं और अपने शहर के बेस्ट क्लिनिक में इसका सबसे प्रभावशाली इलाज पाना चाहते हैं तो प्रिस्टीन केयर से संपर्क करें। हमारे पास देश के बेहतरीन प्लास्टिक सर्जन हैं, जिन्हे हेयर ट्रांसप्लांटेशन में सालों का अनुभव प्राप्त है। ये सर्जन अब तक गंजेपन की हजारों सफल सर्जरी कर चुके हैं।
हमारे सभी क्लिनिक पूरी तरह से आधुनिक और उन्नत चिकित्सा तकनीकों से भरपूर हैं। यहां गंजेपन का इलाज फॉलिक्युलर यूनिट एक्सट्रैक्शन और फॉलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन की मदद से गंजेपन का इलाज किया जाता है।
दूसरे क्लिनिक या हॉस्पिटल की तुलना में हमारे क्लिनिक में गंजेपन का बेस्ट इलाज काफी कम खर्च में किया जाता है। इतना ही नहीं, कम से कम खर्च में गंजेपन का बेस्ट इलाज करने के साथ-साथ हम अपने मरीजों को ढेरों सुविधाएं भी प्रदान करते हैं। इसमें सर्जरी वाले दिन फ्री पिकअप और ड्रॉप, सभी डायग्नोस्टिक टेस्ट पर 30% छूट और सर्जरी के बाद प्राधान्य फॉलो-अप्स की सुविधा आदि शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: हेयर ट्रांसप्लांट के साइड इफेक्ट्स
हमारे क्लिनिक में गंजेपन की सर्जरी की सफलता दर 99% और सर्जरी के दौरान या बाद में होने वाले साइड इफेक्ट्स या जटिलताओं का खतरा लगभग शून्य होता है। अगर आप अपने शहर में या उसके आसपास के बेस्ट क्लिनिक में कम से काम खर्च में गंजेपन का सबसे प्रभावशाली इलाज पाना चाहते हैं तो अभी प्रिस्टीन केयर से संपर्क करें।
हमारे क्लिनिक में गंजेपन का इलाज कराने के निम्नलिखित फायदे हैं:-
- दर्द नहीं होता है
- टांके नहीं होते हैं
- ब्लीडिंग नहीं होती है
- बहुत ही प्रभावशाली इलाज है
- रिकवरी काफी जल्दी होती है
- सभी बीमा कवर किए जाते हैं
- गंजेपन का परमानेंट इलाज है
- कोई एडवांस पेमेंट नहीं होता है
- कोई बड़े साइड इफेक्ट्स नहीं हैं
- खूबसूरती और आकर्षण बढ़ाता है
- 48 घंटे के अंदर मरीज फिट जाते हैं
- डीलक्स रूम की सुविधा उपलब्ध है
- 100% इंश्योरेंस क्लेम कर सकते हैं
- सस्ता, सफल और सुरक्षित प्रक्रिया है
- गोपनीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध है
- सभी डायग्नोस्टिक टेस्ट पर 30% छूट है
- कम से कम मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है
- उसी दिन इलाज और डिस्चार्ज की सुविधा है
- बीमा अधिकारियों के पीछे भागने की जरूरत नहीं
- अनुभवी, कुशल और विश्वसनीय प्लास्टिक सर्जन हैं
- प्रिस्टीन टीम अस्पताल से जुड़े सभी पेपरवर्क पूरा करती है
- 6-8 घंटे की प्रक्रिया है जिसे छोटे-छोटे सेशन में बांटा जा सकता है
और पढ़ें
- पीआरपी थेरेपी — प्रक्रिया, फायदे और नुकसान
- प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल, फायदे और नुकसान
- एफयूटी हेयर ट्रांसप्लांट क्या है? प्रक्रिया और खर्च
डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दर्शाये गए शुल्क, Pristyn Care द्वारा लिए जाने वाले शुल्क हैं जो कि शहर और उपचार की लागत पर आधारित हैं और यह उपचार लागत अन्य कारकों के आधार पर बढ़ और घट भी सकती हैं| उपचार की बाज़ार लागत स्वास्थ्य बीमा कंपनी और शहर के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं|