घुटने शरीर का बेहद खास अंग हैं, ये शरीर के पूरे भार को बैलेंस करने का काम करते हैं। लेकिन घुटने लिगामेंट्स पर टिके होते हैं। लिगामेंट्स घुटने की स्थिरता और मूवमेंट को आसान बनाने का काम करते हैं। लिगामेंट्स की मदद से ही आप आसानी उठते, बैठते, चलते, दौड़ते और पैरों से संबंधित दूसरे सभी कामों को करते हैं। लेकिन अक्सर खेलते, दौड़ते, चलते या ऊंचाई से कूदते समय लिगामेंट में चोट आ जाती है। लिगामेंट में चोट आते ही आपका चलना फिरना और यहां तक की खड़ा होना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। लिगामेंट इंजरी सबसे अधिक खिलाड़ियों को होती है। इसी चोट को मेडिकल की भाषा में लिगामेंट इंजरी कहा जाता है।
इसे पढ़ें: लिगामेंट इंजरी का सबसे बेस्ट इलाज
लिगामेंट इंजरी के ढेरों इलाज हैं जिनकी मदद से इस समस्या से को दूर किया जा सकता है। आमतौर पर लिगामेंट इंजरी का इलाज उसकी गंभीरता और प्रकार पर निर्भर करता है। हम आपको नीचे कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप सामान्य लिगामेंट इंजरी को घर बैठे ठीक कर सकते हैं। अगर चोट हल्की है तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से ठीक किया जा सकता है। लेकिन गंभीर चोट होने पर बिना देरी किए डॉक्टर से मिलकर लिगामेंट इंजरी का जांच और इलाज कराना चाहिए। अधिक लापरवाही करने या लंबे समय तक घरेलू उपायों पर निर्भर होने पर आपके लिगामेंट अधिक डैमेज हो सकते हैं जिससे आपकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
Table of Contents
आराम करें
लिगामेंट में चोट लगने पर आपको अपने पैरों को आराम देना चाहिए। चोट लगने के बाद पैरों पर प्रेशर यानी दबाव नहीं डालना चाहिए। क्योंकि इससे लिगामेंट डैमेज हो सकता है जिससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए यह सबसे आवश्यक है कि लिगामेंट इंजरी होने पर आप अपने पैरों को आराम दें। मांसपेशियों और नसों की तरह लिगामेंट्स में बहुत अधिक रक्त-प्रवाह (Blood Flow) नहीं होता है, यही कारण है लिगामेंट इंजरी को ठीक होने में अधिक समय लगता है। इसलिए लिगामेंट इंजरी होने पर आराम करना सबसे बढ़िया विकल्प है। आप अपने पैरों को जितना अधिक आराम देंगे उतना ही जल्दी लिगामेंट इंजरी ठीक होगा। सोते या आराम करते समय शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) बहुत तेजी से होता है, जो लिगमेंट इंजरी को जल्दी ठीक होने में मदद करता है। अगर आपको लिगामेंट इंजरी है तो सबसे पहले अपने पैरों को अधिक से अधिक आराम दें।
इसे पढ़ें: मिनिस्कस टियर के कारण, लक्षण और इलाज
बर्फ का इस्तेमाल
लिगामेंट इंजरी होने पर कुछ ही समय के भीतर प्रभावित क्षेत्र में सूजन आ जाती है। सूजन और दर्द को कम करने के लिए आपको बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए। जिस जगह पर लिगामेंट इंजरी हुई है वहां 2-3 दिनों तक रोजाना 15-20 मिनट तक बर्फ लगाने से सूजन काफी हद तक कम हो जाती है और आपको आराम मिलता है। अगर आपको लिगामेंट इंजरी के कारण सूजन और तेज दर्द है तो आपको बर्फ से उस प्रभावित क्षेत्र की सिकाई करनी चाहिए। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
घुटनों पर पट्टी बांधना
जैसा कि हमने अभी आपको ऊपर बताया कि लिगामेंट इंजरी होने पर पैरों को आराम करना चाहिए। चोट होने के बाद ज्यादा चलने, घूमने फिरने या घुटने पर प्रेशर डालने से घुटने का सूजन और दर्द बढ़ जाता है। घुटने के प्रेशर और मूवमेंट को कंट्रोल करने तथा लिगामेंट को डैमेज होने से बचाने के लिए आपको अपने घुटनों पर इलास्टिक बैंडेज या पट्टी बांधनी चाहिए। बैंडेज या पट्टी के अलावा आप नि-ब्रेस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह घुटने के मूवमेंट को कंट्रोल करने और अधिक डैमेज होने से रोकता है। नि-ब्रेस का इस्तेमाल करने से पहले आपको एक बार डॉक्टर से अवश्य परामर्श करना चाहिए।
इसे पढ़ें: बहरापन (कम सुनाई देने) के कारण लक्षण और इलाज
घुटनों को मोड़ने से बचें
लिगामेंट इंजरी होने पर उठते, बैठते या सोते समय अपने घुटनों को मोड़ने से बचें, क्योंकि ऐसा करने से प्रभावित क्षेत्र में दर्द और सूजन बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए आप अपने घुटने के निचे तकिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। लिगामेंट इंजरी होने के बाद घुटनों को मोड़ने से लिगामेंट पर प्रेशर पड़ता है जिससे प्रभावित क्षेत्र में सूजन और दर्द बढ़ जाता है। अधिक प्रेशर डालने पर आपका लिगामेंट डैमेज भी हो सकता और फिर सर्जरी तक की नौबत भी आ सकती है। इसलिए लिगामेंट इंजरी होने पर अपने घुटनों को मोड़ने से बचें।
अदरक का इस्तेमाल
लिगामेंट इंजरी होने पर घुटनों में सूजन और तेज दर्द होता है। जिसके कारण चलना फिरना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अदरक की मदद से इस सूजन और दर्द को बहुत ही आसानी से खत्म या काफी हद तक कम किया जा सकता है। अदरक में ढेरों ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो लिगामेंट इंजरी के कारण उत्पन्न सूजन और दर्द को कम करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। अदरक का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले एक लीटर पानी लें और फिर उसमें आधा चम्मच ग्रीन टी, नींबू का रस, शहद और थोड़ी मात्रा में ताजा अदरक को मिलाकर उबालें। जब यह अच्छी तरह से उबाल जाए तो इसे ठंडा होने दें और फिर कुछ दिनों तक दिन में दो बार इस पानी का सेवन करें। कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से लिगामेंट इंजरी के कारण उत्पन्न दर्द और सूजन कम हो जाते हैं।
इसे पढ़ें: मोतियाबिंद का घरेलू उपचार
अरंडी के तेल का इस्तेमाल
लिगामेंट इंजरी में अरंडी के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसे लिगामेंट इंजरी के कारण उत्पन्न सूजन और दर्द को करने वाले सबसे प्रभावशाली घरेलू उपायों में से एक माना जाता है। अरंडी के तेल को थोड़ी मात्रा में लेकर अपने घुटनों पर धीरे-धीरे मसाज करें। ठीक तरह से मसाज करने के बाद अपने घुटनों को सूती कपड़े से ढक कर उसके ऊपर हीटिंग बॉटल या कंबल को लगभग आधे घंटे के लिए रख दें। नियमित रूप से ऐसा 2-3 दिनों तक करने से लिगामेंट इंजरी में आपको बहुत आराम मिलेगा। ध्यान रहे कि मालिश को धीरे-धीरे करना है। घुटने पर अधिक प्रेशर डालने या घुटने को मोड़ने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपका सूजन और दर्द और बढ़ सकता है।
इसे पढ़ें: बवासीर के लिए अरंडी का तेल
नियमित व्यायाम करें
नियमित रूप से व्यायाम करने से आलस दूर होता है और शरीर में ऊर्जा आती है। व्यायाम करने से मांसपेशियों में रक्त परिसंचरण पूर्ण रूप से होता है जो मांसपेशियों के साथ-साथ लिगामेंट्स को लचीला बनाता है। इससे लिगामेंट इंजरी की संभावना कम होती है। अगर आप एक स्पोर्ट्स पर्सन हैं तो आपको रोजाना सुबह और शाम में कुछ समय तक व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम हर तरह से फायदेमंद होता है।
इसे पढ़ें: हाइटल हर्निया से छुटकारा पाने के लिए टॉप 10 घरेलू नुस्खे
अगर ऊपर बताए गए घरेलू उपायों के इस्तेमाल के बाद भी आपको कोई फायदा दिखाई न दे तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। पूर्ण रूप से घरेलो उपायों पर निर्भर होना सही फैसला नहीं माना जाता है। गंभीर लिगामेंट इंजरी होने पर डॉक्टर सर्जरी का सुझाव देते हैं। लिगामेंट सर्जरी बहुत ही सूक्ष्म, सरल और सुरक्षित प्रक्रिया है जो मात्र कुछ मिनटों में ही पूरी हो जाती है। अगर आपके लिगामेंट में चोट हैं और आपको चलने, फिरने, दौड़ने या घुटनों को मोड़ने में दर्द और परेशानी होती है तो आपको प्रिस्टीन केयर से संपर्क करना चाहिए।
हमारे पास देश के सबसे बेहतरीन सर्जन हैं जो लिगामेंट इंजरी को मॉडर्न और एडवांस सर्जरी की मदद से मात्र कुछ मिनटों में ही ठीक कर सकते हैं। मॉडर्न लिगामेंट सर्जरी के दौरान आपको जरा भी दर्द और किसी प्रकार कि परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। यह पूर्ण रूप से दर्दरहित प्रक्रिया है।
और पढ़ें
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|