how-to-manage-sinus-infection-in-hindi

जब नाक के मार्ग के भीतर वायु गुहाओं में सूजन आ जाती है तो इस स्थिति को मेडिकल की भाषा में साइनस इन्फेक्शन यानी साइनसाइटिस कहा जाता है। यह, एलर्जी और साइनस के रासायनिक या कणों की जलन के कारण हो सकता है। साइनस इन्फेक्शन को एक्यूट साइनस इंफेक्शन, सबएक्युट साइनस इन्फेक्शन और क्रोनिक साइनस इन्फेक्शन के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।

 

साइनस इन्फेक्शन का उपचार काफी हद तक स्थिति के प्रकार और गंभीरता पर निर्धारित होता है। यदि यह अपने प्रारंभिक चरण में है तो आप इसे नियंत्रित करने के लिए कुछ खास उपायों की मदद ले सकते हैं। साइनस इन्फेक्शन को नियंत्रित करने के लिए आप निम्नलिखित बिंदुओं को अपने जीवन में लागू कर सकते हैं:-

01. पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं

आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। क्योंकि यह आपके सिस्टम से वायरस को बाहर निकालने में मदद करता है। आपके लिए यह महत्वपूर्ण है कि आप हर समय खुद को हाइड्रेट रखें। हर आधे घंटे में कम से कम एक गिलास पानी पीने की कोशिश करें।

02. जीवाणुरोधी गुणों वाले खाद्य पदार्थ खाएं

लहसुन, अदरक और प्याज जैसे जीवाणुरोधी खाद्य पदार्थ वायरस से काफी हद तक लड़ते हैं। वायरस से लड़ने के लिए आपको इन खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए आप अदरक की चाय भी पी सकते हैं और इसमें कच्चा शहद मिला सकते हैं। शहद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है।

 

इसे पढ़ें: साइनस इन्फेक्शन में कभी न खाएं ये 10 आहार

03. अपने साइनस को हाइड्रेटेड रखें

अपने साइनस को हाइड्रेटेड रखकर आप साइनस इन्फेक्शन के कारण होने वाले लक्षणों में सुधार कर सकते हैं। अपने साइनस को हाइड्रेट रखने के लिए आप निम्नलिखित टिप्स का उपयोग कर सकते हैं:-

 

रात को सोते समय अपने बेडरूम में ह्यूमिडिफायर का प्रयोग करें। क्योंकि यह रात में नाक की रुकावट को दूर करने में मदद करता है। दिन के दौरान और सोने से पहले प्राकृतिक सलाइन नेज़ल स्प्रे का इस्तेमाल करें। कंजेशन को दूर करने के लिए आप दिन में कई बार इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

04. भाप लें

नियमित रूप से भाप लें, क्योंकि इससे साइनस को काफी राहत मिलती है और आपको सांस लेने में मदद मिलती है। ऐसा करने के लिए आपको नियमित रूप से गर्म पानी के साथ स्नान करना चाहिए और नम हवा में सांस लेनी चाहिए। आप उबलते पानी से भरी कटोरी को एक मोटे तौलिये या चादर से ढककर भाप भी ले सकते हैं। यह लक्षणों से राहत दिलाने और साइनस इन्फेक्शन को नियंत्रित करने का एक प्रभावशाली तरीका है।

05. गर्म संपीड़न

चेहरे के दर्द को कम करने के लिए आप अपने गालों, नाक और आंखों के चारों ओर एक गर्म, नम तौलिया रख सकते हैं। नियमित रूप से ऐसा करने से नासिका मार्ग को बाहर से साफ करने में भी मदद मिलती है। नम और गर्म संपीड़न से साइनस संक्रमण के कारण होने वाले चेहरे के दर्द से राहत मिलती है।

 

इसे पढ़ें: साइनस इन्फेक्शन की पतंजलि दवा

06. आराम करें

यदि आपको साइनस का संक्रमण है तो आपको जितना हो सके आराम करना चाहिए। आराम करने से शरीर को ताकत मिलती है और संक्रमण से लड़ने में अपनी ऊर्जा खर्च करता है। घर पर रहने और आराम करने से अन्य लोगों में संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है।

07. नेसल इर्रीगेशन

यह आपको साइनस इंफेक्शन नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। 2016 के एक अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने नेसल इर्रीगेशन का इस्तेमाल किया, उन्हें सिरदर्द कम था और उन लोगों की तुलना में ओवर-द-काउंटर दवाओं की आवश्यकता भी कम थी जिन्होंने नेसल इर्रीगेशन नहीं किया।

 

नेसल इर्रीगेशन के लिए आप नेति पॉट का उपयोग कर सकते हैं। आपको नेति पॉट में सीधे नल से पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए। नल का पानी पीने के लिए सुरक्षित है। क्योंकि पेट का एसिड पानी में मौजूद बैक्टीरिया या परजीवी को मार देता है। लेकिन नाक का वातावरण इस प्रकार के कीटाणुओं को नहीं मार सकता है। इसलिए आपको नेति पॉट में नल के पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे संभावित रूप से संक्रमण होने या संक्रमण बढ़ने का खतरा रहता है।

 

आप नल के पानी को कुछ मिनट के लिए उबाल कर उसे ठंडा होने के बाद उसका इस्तेमाल कर सकते हैं या स्टेराइल पानी खरीदकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। नेति पॉट के साथ उपयोग करने के लिए इर्रीगेशन सोल्यूशन बनाना काफी आसान है। इर्रीगेशन सोल्यूशन बनाने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रियाओं को अपना सकते हैं:-

 

  • आधा चम्मच बेकिंग सोडा को बिना आयोडीन वाले नमक के साथ उतनी ही मात्रा में मिलाएं
  • मिश्रण को जीवाणुरहित दो कप पानी में अच्छी तरह मिलाएं
  • अब घोल लगाने के लिए एक छोटे नेति पॉट का प्रयोग करें
  • फिर इस प्रक्रिया को दोनों नोस्ट्रिल्स में दोहराएं
  • स्टेराइल पानी का उपयोग करने के बाद नेति पॉट को साफ करके उसे अच्छी तरह से सुखा लें

 

इसके अलावा, यदि आप इस घोल को घर पर नहीं बनाना चाहते हैं तो आप किसी फार्मेसी से या ऑनलाइन भी इर्रीगेशन सोल्यूशन का घोल खरीद सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: साइनस का सर्जिकल इलाज

 

ऊपर बताए गए बिंदुओं के अलावा, आप अपनी समस्या को नियंत्रित करने के लिए कुछ नुस्खे भी आजमा सकते हैं। इसमें निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:-

 

  • म्यूकस थिनर
  • एंटीहिस्टामाइन
  • ओवर द काउंटर पेन रिलीवर
  • ओवर द काउंटर फीवर रिलीवर
  • ओवर द काउंटर डीकंजेस्टेंट्स

 

अगर इन सबसे भी कोई फायदा न हो और साइनस इन्फेक्शन के गंभीर रूप लेने का खतरा बढ़ जाए एवं इसके लक्षणों से उत्पन्न परेशानियां भी बढ़ने लगें तो आपको जल्द से जल्द एक ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

 

डॉक्टर आपके स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एंटीबायोटिक्स, इम्म्यूनोथेरेपी, नेसल कॉर्टिकॉस्टेरॉइड्स एंड स्प्रे, नेसल एंटीहिस्टमाइंस स्प्रे, ओरल और इंजेक्टेड कॉर्टिकॉस्टेरॉइड्स या साइनस सर्जरी का सुझाव देते हैं।

और पढ़ें

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|

Author

Updated on 13th June 2025

Top Doctors
All Doctors
online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Kiran Dua (f99T3BwhIM)

Dr. Kiran Dua

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

48 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Pradeep Dutta (iG42qSEAJL)

Dr. Pradeep Dutta

MBBS, Diploma in Radio Diagnosis & MD-TB & Respiratory Diseases

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

47 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Bhagat Singh Rajput (2tBWrJPbYX)

Dr. Bhagat Singh Rajput

MBBS, D.Ortho

₹8000₹4000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

45 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Khushwant Singh  (Fr0tBMgrvN)

Dr. Khushwant Singh

MBBS - Family Physician

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

44 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uma Challa (O3RA9o3QVo)

Dr. Uma Challa

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹1500₹750परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

42 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Mallavalli Surendranath (uWxdbb3vgA)

Dr. Mallavalli Surendranath

MBBS, MD-Pediatrics

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Krishna Mothukuri (ivz0C93SIb)

Dr. Krishna Mothukuri

MBBS, Diploma in Child Health

₹2000₹1000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Sunil Sobti (xB7DYO7QZ3)

Dr. Sunil Sobti

MBBS, MD-General Medicine

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Neeta Mishra (XvSf5FS9jd)

Dr. Neeta Mishra

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uday Ashok Gadgil (Epk1RbbyEE)

Dr. Uday Ashok Gadgil

MBBS, DOMS, DNB-Ophthalmology

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall