आंखें शरीर का एक बहुत ही खास अंग हैं। इनकी मदद से हम दुनिया तथा इसकी खूबसूरती को अनुभव करते हैं। जरा सी लापरवाही आंखों में दर्द, जलन, भारीपन, धुंधलापन आदि परेशानियों का कारण बन सकती है। आमतौर पर इन परेशानियों को दूर करने के लिए ओफ्थाकेयर आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल किया जाता है। Himalaya Ophthacare Eye Drops Benefits in Hindi हिमालय ड्रग कंपनी इस ड्रॉप्स का उत्पादन करती है। इस ड्रॉप्स की मदद से आंखों से संबंधित कई तरह की परेशानियों को दूर किया जाता है। प्रिस्टीन केयर के इस ब्लॉग में हम आपको ओफ्थाकेयर आई ड्रॉप्स के फायदे और नुकसान के बारे में बता रहे हैं।
ओफ्थाकेयर आई ड्रॉप्स के फायदे — Benefits Of Ophthacare Eye Drops In Hindi
ओफ्थाकेयर आई ड्रॉप्स Ophthacare Eye Drops Uses in Hindi ढेरों तत्वों से बनी एक दवा है जिसका इस्तेमाल आंखों से संबंधित परेशानियों एवं बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। जिसमें नीचे दिए हुए बिंदु शामिल हैं।
- दर्द होना
- जलन होना
- बेचैनी होना
- खुजली होना
- आंखों में लालीपन छाना
- अत्यधिक लैक्मेरेशन होना
एलर्जिक और इंफेक्शन कंजंक्टिवाइटिस, सूजन संबंधी नेत्र विकार, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, आईस्ट्रेन और सुखी आंखों आदि समस्याओं को इलाज करने के लिए भी डॉक्टर इस दवा का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
आगे पढ़ें: हिस्टेरोस्कोपी — प्रक्रिया, प्रकार, फायदे, नुकसान और खर्च
ओफ्थाकेयर आई ड्रॉप्स में ढेरों ऐसे गुण पाए जाते हैं जो इसे आंखों के रोगों और सूजन संबंधित नेत्र विकारों के इलाज में बहुत प्रभावी और उपयोगी बनाते हैं। Ophthacare Eye Drops Hindi इसमें एंटीमाइक्रोबायल, एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटीहिस्टमैनिक, एनालजेस्टिक और एंटीऑक्सीडेंट आदि शामिल हैं। इसमें मौजूद सिन्नामोमम कैमफोरा और एमब्लिका ऑफिसिनेलिस आंखों की बेचैनी, लालीपन और जलन को दूर कर उसे ठंडा और सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। साथ ही ओफ्थाकेयर आई ड्रॉप्स में मौजूद दूसरे तत्व आंखों के भारीपन और आई कंजेशन से राहत देने का काम करते हैं।
ओफ्थाकेयर आई ड्रॉप्स के नुकसान — Side Effects Of Ophthacare Eye Drops In Hindi
आमतौर पर ओफ्थाकेयर आई ड्रॉप्स हर किसी के लिए सुरक्षित माना जाता है। अगर इसका इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा बताए गए तरीके से किया जाए तो। अपनी मर्जी से इस ड्रॉप्स का इस्तेमाल आपकी परेशानियों को और बढ़ा सकता है। विशेषज्ञ का कहना है की इस ड्रॉप्स के कुछ खास या गंभीर साइड इफेक्ट्स यानी की नुकसान नहीं होते हैं। लेकिन इससे संबंधित कुछ बातों का आपको खास ध्यान रखने की सलाह अवश्य दी जाती है। अगर आप Ophthacare Eye Drops in Hindi ओफ्थाकेयर आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करते हैं तो नीचे दी हुई बातों का ध्यान रखें।
आगे पढ़ें: योनि में सूखापन के कारण, लक्षण और इलाज
- इसे ठंडी जगह पर सूरज से दूर रखें।
- इस ड्रॉप के कोई ज्ञात दुष्प्रभाव नहीं हैं।
- इस ड्रॉप को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
- डॉक्टर से सलाह के बाद ही इस ड्रॉप का इस्तेमाल करना चाहिए।
- प्रेगनेंसी के दौरान इसका इस्तेमाल करने के लिए डॉक्टर से खुराक की सलाह लें।
- बच्चे इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर मात्र कुछ सप्ताह तक के लिए कर सकते हैं।
- इस ड्रॉप का इस्तेमाल लैक्टेशन पीरियड के दौरान बहुत ही सुरक्षित तरीके से किया जा सकता है।
- एक बार इस दवा की बोतल को खोलने के बाद उसका इस्तेमाल एक महीने के अंदर कर लेना चाहिए।
- अगर इसके इस्तेमाल के बाद भी आपकी परेशानियां कम न हों तो आपको इसका इस्तेमाल तुरंत रोक कर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
अगर आप अपने आंखों की समस्याओं को दूर करने की नियत से इस ड्रॉप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले डॉक्टर से इस बारे में बात करें। वे आपकी आंखों की जांच करने तथा आंखों की समस्या की गंभीरता को देखने के बाद इस ड्रॉप और इसकी खुराक का फैसला करते हैं। इस आई ड्रॉप का इस्तेमाल आपको बिलकुल वैसे और उतनी ही मात्रा में करनी चाहिए जैसा की आपके डॉक्टर ने बताया है। इसमें किसी तरह का कोई बदलाव लाने से पहले आपको डॉक्टर से अवश्य बात करनी चाहिए। अपनी मर्जी से इसका इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी जाती है।
आगे पढ़ें
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|