गुदा के आस पास के क्षेत्र में उपस्थित नसों में सूजन ही बवासीर है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने शरीर के साथ बरर्बता से पेश आने के चलते कई लोग बवासीर से पीड़ित हैं। बवासीर होने का मुख्य कारण पुरानी कब्ज, भारी वजन उठाना, गर्भावस्था और मल का त्याग करते समय ज्यादा जोर लगाना है।
आमतौर पर अगर बवासीर समान्य चरण पर है तो वह बिल्कुल भी दर्द नहीं देता है इसलिए, ज्यादातर लोग बवासीर के लक्षण नजर आने पर उस पर गौर नहीं करते हैं और उसे ठीक होने के लिए छोड़ देते हैं। धीरे-धीरे बवासीर गंभीर रूप धारण कर लेता है और वह दर्दनाक हो जाता है। अगर बवासीर सामान्य चरण पर है तो उसे कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से ही ठीक किया जा सकता है।
पढ़ें- बवासीर के लिए योगासन
बवासीर के लक्षणों को कम कैसे करें?
- फाईबर युक्त आहार के सेवन करें- अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में फाईबर शामिल करें। फाईबर मल को कोमल बनाता है और कब्ज को खत्म करता है जिससे मल त्याग के दौरान जोर नहीं लगाना पड़ता और नसों में सूजन नहीं होता है। इसके अलावा आप कब्ज से बचने के लिए फाईबर सप्लीमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- भरपूर मात्रा में पानी पिएं- पानी का भरपूर मात्रा में सेवन करें। इससे मल मुलायम रहेगा और कब्ज नहीं होगा।
- मल त्याग के दौरान प्रेशर न लगाएं – मल त्याग के समय सांस रोककर जोर लगाने से मलाशय की नसों पर दबाव बनता है।
- मल के वेग को न रोकें – जब भी मल त्याग की इच्छा हो सभी काम छोड़कर मल त्याग के लिए जरूर जाएं। मल को रोकने से मल कठोर हो जाता है जिससे जोर लगाना पड़ता है।
- व्यायाम करें- व्यायाम करने से शरीर का वजन कम होता है और मलाशय की नसों पर दबाव कम होता है। इससे बवासीर के खतरे को कम किया जा सकता है।
बवासीर के लिए घरेलू नुस्खे
बवासीर के घरेलू नुस्खे बवासीर के दर्द से राहत दिलाने में मददगार होते हैं और अगर इन्हें सही ढंग से इस्तेमाल किया जाए तो कब्ज की समस्या ख़त्म करते हैं। वहीं, इनसे बवासीर को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। अगर आप बवासीर के घरेलू नुस्खे या इलाज पढ़ने के लिए उत्सुक हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें।
डॉक्टर से ले सलाह:
अगर आपको नीचे दिए गए लक्षणों का अनुभव होता है तो डॉक्टर से बात करें:
- मल का रंग गहरा होना और मल के साथ खून निकलना
- अगर बहुत ज्यादा रक्तस्त्राव हो रहा है
- अगर घरेलू इलाज और बवासीर की क्रीम लगाने के बाद भी लक्षण कम नहीं होते हैं
- यदि कब्ज नहीं रहता है और मल मुलायम आता है फिर भी बवासीर दर्दनाक हो
बवासीर का 3 दिन में जड़ से इलाज करने के लिए लेजर सर्जरी – Laser surgery to treat hemorrhoids in 3 days
बवासीर का तीन दिन में जड़ से इलाज सिर्फ और सिर्फ लेजर सर्जरी की मदद से ही किया जा सकता है। घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक नुस्खे बवासीर के दौरान होने वाली परेशानियों से सिर्फ राहत दिलाने का काम करेंगे वहीं, अगर आप बवासीर को सिर्फ तीन दिनों में ठीक करना चाहते हैं तो आपको कहीं और नहीं भटकना चाहिए। बल्कि, लेजर के ऑपरेशन करवाना चाहिए।
पढ़ें- बवासीर के लिए मरहम
लेजर सर्जरी न सिर्फ तीन दिन में आपको बवासीर से छुटकारा दिलाता है बल्कि, इसके और भी बहुत से फायदे देखने को मिलते हैं। जैसे-
- इलाज करने में एक घंटे से भी कम का समय
- इलाज के बाद कुछ ही देर में अस्पताल से छुट्टी
- तीन से पाँच दिनों में अपनी सामान्य जीवनशैली में लौट आना
- दो सप्ताह के भीतर रिकवरी
- रिकवरी के समय कोई दर्द नहीं
- गुदा क्षेत्र के पास कोई कट नहीं होता है जिससे कोई दाग-धब्बे नहीं बनते हैं
आइये जानते हैं घरेलू उपचार और लेजर सर्जरी की मदद से किया गया बवासीर का इलाज में क्या अंतर है।
|
लेजर सर्जरी |
घरेलू इलाज |
|
बवासीर को जड़ से ख़त्म करता है |
बवासीर से होने वाले दर्द को कम करता है और लक्षण कम करने में बहुत समय लेता है |
|
सभी प्रकार के बवासीर को आसानी से ठीक किया जा सकता है |
कुछ प्रकार के बवासीर में ही फायदेमंद है |
|
दोबारा होने की संभावना बहुत कम होती है |
आसानी से दोबारा भी हो सकता है |
|
3 से 5 दिन के भीतर सामान्य जीवन |
कई सप्ताह तक रेस्ट |
इतना जानने के बाद अब आप ही निर्णय ले कि आपको किस प्रक्रिया के जरिए बवासीर का इलाज करवाना है। अगर आप लेजर सर्जरी के जरिए करवाना चाहते हैं तो Pristyn Care सबसे बढ़िया विकल्प है। हमारे यहाँ से बवासीर का लेजर ट्रीटमेंट करवाने वाले रोगियों को कई किस्म के फायदे दिए जाते हैं। जैसे-
- हम यह सुनिश्चित करते हैं कि इलाज करने वाले सभी सर्जन को कई वर्षों का अनुभव हो।
- इलाज के दौरान सर्जन प्रक्रिया के लिए एडवांस उपकरण का इस्तेमाल करते हैं।
- इंश्योरेंस का पूरा लाभ दिया जाता है।
- रोगी के अस्पताल आने और घर जाने कि जिम्मेदार Pristyn Care टीम की होती है।
- खाना और सोने के लिए निःशुल्क व्यवस्था की जाती है।
- प्राधान्य फॉलो-अप और डीलक्स रूम में इलाज होता है, इसके साथ हम रोगी को गुप्त परामर्श कि भी सुविधा देते हैं।
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|