Views: 5,669
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्या फायदे हैं?
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कराना एक बड़ा फैसला है। इसके फायदों के बारे में अपने डॉक्टर से पूछना यह निर्धारित करने का एक अच्छा तरीका है कि "क्या हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी आपके लिए सही विकल्प है"। यह एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसके दौरान सर्जन कूल्हे को पूर्ण या आंशिक रूप से प्रोस्थेटिक से बदल देते हैं।
हर कदम पर समर्पित समर्थन!
हमारे डॉक्टर आपकी सहायता के लिए दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन उपलब्ध हैं!
इसे पढ़ें: दिल्ली में कूल्हे का प्रत्यारोपण (हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी)
अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑर्थोपेडिक सर्जन के अनुसार, हर साल अमेरिका में 285,000 से अधिक हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की जाती हैं। यह एक सुरक्षित सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसकी सफलता दर काफी अधिक है। किसी घटना, बीमारी या बुढ़ापे के कारण हिप में मौजूद दर्द का परमानेंट इलाज करने के लिए हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी का उपयोग किया जाता है।
Table of Contents
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के निम्नलिखित फायदे हैं:-
-
हिप के फंक्शन को बेहतर होता है
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद कूल्हे का दर्द कम या खत्म हो जाता है और उसकी गतिशीलता बढ़ जाती है। इस सर्जरी के बाद आप बिना किसी दर्द या तकलीफ का सामना किए आराम से चल-फिर सकते हैं।
हिप का फंक्शन बेहतर होने के कारण हिप आर्थराइटिस से संबंधित समस्याएं जैसे कि सीढ़ी चढ़ते, मोजा पहनते या कुर्सी से उठते समय होने वाले दर्द का खतरा भी खत्म हो जाता है।
-
जीवन की क्वॉलिटी बढ़ती है
हिप आपके शरीर का एक खास हिस्सा है। इसके खराब होने या सही से काम नहीं करने पर आप अपाहिज भी हो सकते हैं और आपको जीवन भर एक व्हीलचेयर का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।
इसे पढ़ें: आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी क्या है?
लेकिन मेडिकल टेक्नोलॉजी में विकास होने के कारण आज हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी से इसका बेहतर इलाज संभव है। इस सर्जरी की मदद से हिप से संबंधित सभी समस्याएं खत्म की जा सकती है।
इस सर्जरी के बाद, आपको उठने, बैठने, चलने, फिरने या सोने के दौरान दर्द या किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। आपके कूल्हे का फंक्शन पहले की तुलना में अधिक बेहतर हो जाता है। दूसरों के ऊपर की निर्भरता खत्म हो जाती है और आप आत्मनिर्भर हो जाते हैं। कुल मिलाकर आपके जीवन की क्वालिटी बढ़ जाती है।
-
हिप के दर्द का परमानेंट इलाज है
अगर किसी दुर्घटना या बीमारी के कारण आपके कूल्हे में दर्द होता है तो आप एक हड्डी रोग विशेषज्ञ से परामर्श करने के बाद हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी का चुनाव कर सकते हैं। इस सर्जरी की मदद से आपके हिप के दर्द को हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है।
जांच के दौरान सर्जन इस बात का फैसला करते हैं कि आपके कूल्हे में क्या प्रॉब्लम है। उसके बाद, सर्जरी का चयन कर इलाज किया जाता है।
-
प्रमुख मांसपेशियों को नुकसान नहीं पहुंचता है
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के दौरान आपके हिप के प्रमुख मांसपेशियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। इस सर्जरी के दौरान मांसपेशियों के तंतुओं को काटने या हड्डियों से मांसपेशियों को अलग करने के बजाय, सर्जन हिप्स फ्रंट पर मौजूद मांसपेशियों के बीच ही प्रक्रिया को पूरा करते हैं।
इसे भी पढ़ें: घुटने का ऑपरेशन या नी रिप्लेसमेंट सर्जरी कैसे होता है?
सर्जरी खत्म होने के बाद सर्जन हिप के फ्रंट वाली मांसपेशियों में लगाए गए चीरों को टांकों की मदद से बंद कर देते हैं।
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी एक बड़ी सर्जरी है। इस सर्जरी को मॉडर्न तरीके से एक अनुभवी, कुशल और विश्वसनीय हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा कराना चाहिए। यह एक सफल और सुरक्षित प्रक्रिया है। लेकिन पारंपरिक सर्जरी के दौरान या सर्जन के पास पर्याप्त अनुभव नहीं होने के कारण सर्जरी के दौरान एवं बाद में होने वाली जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है।
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कितने प्रकार से की जाती है — Types Of Hip Replacement Surgery In Hindi
हिप रिप्लेसमेंट सरजी को दो तरह से किया जाता है, जिसमें पहला पारंपरिक सर्जरी और दूसरा मिनिमल इनवेसिव सर्जरी है। पारंपरिक सर्जरी को ओपन या कन्वेंशनल सर्जरी के नाम से भी जाना जाता है।
इसे पढ़ें: लिगामेंट इंजरी बेस्ट का इलाज
पारंपरिक सर्जरी, हिप रिप्लेसमेंट का एक पुराना तरीका है, जिसके दौरान जटिलताओं की संभावना अधिक होती है। लेकिन मिनिमल इनवेसिव सर्जरी, हिप रिप्लेसमेंट का एक मॉडर्न और एडवांस तरीका है, जिसके दौरान जटिलताओं का खतरा लगभग शून्य होता है।
पारंपरिक सर्जरी की तुलना में मिनिमल इनवेसिव हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के कई बड़े फायदे हैं। यही कारण है कि हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए इस माध्यम का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है।
के साथ अपनी सर्जरी करवाएं
मिनिमल इनवेसिव हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के फायदे — Benefits Of Minimal Invasive Hip Replacement Surgery In Hindi
-
छोटा सा चीरा लगता है
ओपन सर्जरी की तुलना में इस मॉडर्न सर्जरी के दौरान लगाए जाने वाले चीरा का आकार काफी छोटा होता है। इस सर्जरी के दौरान हिप के प्रमुख मांसपेशियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
-
कम से कम ब्लीडिंग होती है
मिनिमल इनवेसिव हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के दौरान ब्लीडिंग का खतरा भी काफी कम होता है। इस सर्जरी के दौरान हल्की-फुल्की ब्लीडिंग होती है। लेकिन ओपन सर्जरी के दौरान अधिक ब्लीडिंग होती है और कई बार मरीज को खून चढाने की नौबत भी आ जाती है।
-
दर्द नहीं होता है
मिनिमल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के दौरान आपको ज़रा भी दर्द या दूसरी किसी प्रकार की परेशानीयों का सामना नहीं करना पड़ता है। इस सर्जरी से पहले मरीज को जनरल एनेस्थीसिया दिया जाता है, जिसके कारण वह पूरी तरह से बेहोश हो जाते हैं। इतना ही नहीं, इस सर्जरी के बाद भी दर्द होने का खतरा लगभग न के बराबर होता है।
-
सर्जरी के बाद पेन किलर की आवश्यकता नहीं पड़ती है
मिनिमल इनवेसिव हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद दर्द का खतरा लगभग शून्य होता है। इसलिए आमतौर पर इस सर्जरी के बाद मरीज को पेन किलर की आवश्यकता नहीं पड़ती है। हालांकि, कुछ मामलों में सर्जरी के बाद मरीज को हल्का दर्द होने पर डॉक्टर पेन किलर लेने का सुझाव दे सकते हैं।
-
रिकवरी काफी जलती होती है
दूसरी बड़ी सर्जरी की तरह, हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद भी मरीज को कुछ दिनों तक बेड रेस्ट करने की आवश्यकता पड़ती है। सर्जरी के बाद जागने पर, आपके पास एक कैथेटर हो सकता है ताकि आपको बार-बार टॉयलेट का उपयोग करने के लिए उठना न पड़े।
इसे पढ़ें: इंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) चोट का कारण, लक्षण और इलाज
आमतौर पर मिनिमल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के 6-8 सप्ताह के बाद आप अपने दैनिक जीवन के कामों को फिर से शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इस सर्जरी के बाद पूर्ण रूप से ठीक होने में लगभग 8-12 सप्ताह का समय लगता है।
-
बेहतर रिजल्ट आता है
शोध से इस बात की पुष्टि हुई है कि आज से 10 पहले जिन लोगों का हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुआ था आज भी उनका हिप ठीक तरह से काम कर रहा है। विशेषज्ञ का भी कहना है कि मिनिमल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद रिजल्ट बेहतर आता है। साथ ही, इस सर्जरी के दौरान या बाद में होने वाली जटिलताओं का खतरा भी कम से कम होता है।
-
सफलता दर अधिक होती है
मिनिमल इनवेसिव, हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी का एक सफल प्रक्रिया है। इस सर्जरी की मदद से कूल्हे के दर्द के साथ-साथ उसमें गंभीर गठिया या दूसरी भी अन्य समस्याओं का बेहतर इलाज किया जा सकता है। मिनिमल इनवेसिव सर्जरी, हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी का एक प्रभावी, सुरक्षित और टिकाऊ तरीका है।
सर्जरी के बाद आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि ये जल्दी ठीक होने में आपकी मदद करते हैं। सर्जरी के बाद निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:-
- अपनी पीठ के बल सोएं
- बैठते समय अपने पैरों को न मोड़ें
- अपने घुटने को कभी भी अपने कूल्हे से ऊपर न उठाएं
- कम ऊंचाई वाले कुर्सियों, बिस्तरों या शौचालयों पर बैठने से बचें
- जब तक आप पूरी तरह से अपने वजन को सपोर्ट नहीं कर सकते तब तक बैसाखी का उपयोग करें
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के दौरान लगाए गए चीरे को बंद करने के लिए टांके लगाए जाते हैं। उसके बाद, उनकी ड्रेसिंग की जाती है। इन टांकों को 10-14 दिनों के बाद निकाल दिया जाता है। चीरा वाली जगह को इंफेक्शन से बचाने और उसे साफ एवं सूखा रखने के लिए ड्रेसिंग को रोजाना बदलना चाहिए।
इसे पढ़ें: मिनिस्कस टियर का कारण, लक्षण और इलाज
खासकर जैसे ही बैंडेज गीला या गंदा हो जाए उसे बदल देना चाहिए। बैंडेज की ड्रेसिंग के दौरान आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि वहां जख्म या इंफेक्शन विकसित न हों। अगर आप अपने टांकों के आस-पास निम्नलिखित लक्षणों को देखते हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- तेजी से सूजन बढ़ना
- अचानक चीरा से बदबू आना
- चीरा से मवाद या खून निकलना
- टांकों के क्षेत्र में हल्का गर्म सेंसेशन महसूस होना
- अचानक से आपको 100 डिग्री से अधिक बुखा आना
सर्जरी के कुछ दिनों के बाद कुछ लोग बैसाखी की मदद से बेड से बाहर आ सकते हैं। लेकिन उन्हें अपने शरीर के मूवमेंट को तब तक कम से कम करना चाहिए, जब तक कि शरीर इलाज के बाद पूर्ण रूप से व्यवस्थित नहीं हो जाता। साथ ही, आपको समय निकालकर हल्का-फुल्का व्यायाम, स्वीमिंग और शारीरिक गतिविधियां भी करनी चाहिए।
अपने शहर में मिनिमल इनवेसिव हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कराएं
अगर आप अपने शहर के बेस्ट क्लिनिक में मिनिमल इनवेसिव हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कराना चाहते हैं तो प्रिस्टीन केयर से संपर्क करें। हमारे क्लिनिक में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करने के लिए मॉडर्न और एडवांस मिनिमल इनवेसिव तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
हमारे क्लिनिक में इस सर्जरी को एक अनुभवी, कुशल और विश्वसनीय हड्डी रोग विशेषज्ञ के द्वारा पूरा किया जाता है। हमारे ऑर्थोपेडिक सर्जन को हिप और उसके जोड़ों की गहरी समझ और मिनिमल इनवेसिव सर्जरी में महारत हासिल है। ये सर्जन अब तक हजारों सफल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कर चुके हैं।
दूसरे क्लिनिक या हॉस्पिटल की तुलना में हमारे क्लिनिक में मिनिमल इनवेसिव हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी को काफी कम खर्च में किया जाता है। इतना ही नहीं, कम से कम खर्च में मिनिमल इनवेसिव हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करने के साथ-साथ हम अपने मरीजों को ढेरों सुविधाएं भी प्रदान करते हैं।
हमारी सुविधाओं में सर्जरी वाले दिन फ्री कैब की सुविधा (सर्जरी से पहले मरीज को घर से हॉस्पिटल लाना और सर्जरी के बाद हॉस्पिटल से घर वापस छोड़ना), सभी जांचों पर 30% तक की छूट और सर्जरी के बाद कुछ सप्ताह तक डॉक्टर के साथ प्राधान्य फॉलो-अप्स मीटिंग आदि शामिल हैं।
अगर आप अपने शहर के बेस्ट क्लिनिक में कम से कम खर्च में मिनिमल इनवेसिव हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कराना चाहते हैं तो अभी हमसे संपर्क करें।
और पढ़ें
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|