कार्पल टनल सिंड्रोम का इलाज कई तरह से किया जा सकता है। लेकिन एंडोस्कोपिक सर्जरी को इसका बेस्ट इलाज माना जाता है। आमतौर पर कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी का खर्च 40,000-60,000 रुपए तक आता है। लेकिन यह इस सर्जरी का फाइनल कॉस्ट नहीं है। इसमें बदलाव आ सकते हैं, क्योंकि कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी का खर्च काफी चीजों पर निर्भर करता है।
भारत के बड़े शहरो में कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी का खर्च:-
- दिल्ली एनसीआर में कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी का खर्च लगभग 40,000-60,000 आता है
- हैदराबाद में कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी का खर्च लगभग 40,000-60,000 आता है
- बैंगलोर में कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी का खर्च लगभग 43,000-65,000 आता है
- मुंबई में कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी का खर्च लगभग 42,000-61,000 आता है
- कोलकाता में कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी का खर्च लगभग 38,000-60,000 आता है
- चेन्नई में कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी का खर्च लगभग 40,000-71,000 आता है
- पुणे में कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी का खर्च लगभग 41,000-61,000 आता है
कार्पल टनल सिंड्रोम एक सामान्य बीमारी है जिससे पीड़ित होने पर मीडियन नर्व पर दबाव पड़ता है। कार्पल टनल एक पतली नस है जो कलाई से कंधे तक जाती है। इसके जरिए मीडियन नर्व हाथ में प्रवेश करता है। कार्पल टनल का काम मीडियन नर्व को सुरक्षा प्रदान करना है।
आगे पढ़ें:- मिनिस्कस टियर का कारण, लक्षण और इलाज
मीडियन नर्व हाथ के काम करने की क्रिया को कंट्रोल करता है। साथ ही, हाथ को किसी भी चीज को महसूस करने की क्षमता प्रदान करता है। लेकिन जब कार्पल टनल में किसी प्रकार की सूजन आती है तो यह तंत्रिका को प्रभावित करता है। ऐसे में जब कार्पल टनल में कोई नस दब जाती है तो उसे मेडिकल की भाषा में कार्पल टनल सिंड्रोम कहा जाता है।
कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं:-
Table of Contents
01. सर्जरी का प्रकार
कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी को दो तरह से किया जाता है जिसमें पहला ओपन सर्जरी और दूसरा एंडोस्कोपिक सर्जरी है। ओपन सर्जरी एक पारंपरिक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसके दौरान और बाद में जटिलताओं का खतरा अधिक रहता है। जबकि एंडोस्कोपिक सर्जरी एक मॉडर्न और एडवांस प्रक्रिया जिसकी सफलता दर लगभग 95-99 प्रतिशत होती है। इस सर्जरी के दौरान या बाद में जटिलताओं का खतरा लगभग शून्य होता है।
आगे पढ़ें:- कार्पल टनल सिंड्रोम का सर्जिकल इलाज
यही कारण है कि ओपन सर्जरी की तुलना में कार्पल टनल सिंड्रोम की एंडोस्कोपिक सर्जरी का खर्च अधिक होता है। आप जिस क्लिनिक में अपनी सर्जरी कराना चाहते हैं वहां सर्जरी के किस तकनीक का उपयोग किया जाता है इस बारे में पता कर सकते हैं। चूँकि यह सर्जरी हथेली की नसों को ठीक करने के लिए की जाती है, इसलिए आपको अपनी सर्जरी के लिए एंडोस्कोपिक तकनीक का चुनाव करना चाहिए ताकि सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो जाए।
02. सर्जन का अनुभव
कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी को एक ऑर्थोपेडिक सर्जन के द्वारा पूरा किया जाता है। आमतौर पर जिस सर्जन के पास अधिक अनुभव होता है उसकी फीस उस सर्जन से काफी अधिक होती है जिसके पास अनुभव कम होता है। ऐसे में एक आर्थोपेडिक सर्जन का अनुभव आपके कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी के खर्च में एक अहम भूमिका निभा सकता है।
03. हॉस्पिटल की विश्वसनीयता
आप जिस हॉस्पिटल में अपनी सर्जरी कराने वाले हैं उस हॉस्पिटल का लोकेशन, लोगों के प्रति उसकी विश्वसनीयता और कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी में उसका ट्रैक रिकॉर्ड भी आपकी सर्जरी के खर्च को बड़े पैमाने पर प्रभावित कर सकते हैं।
आगे पढ़ें: कार्पल टनल सिंड्रोम का घरेलू इलाज
एक विश्वसनीय हॉस्पिटल में कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी का खर्च दूसरे सामान्य हॉस्पिटल की तुलना में अधिक होता है। क्योंकि यहां सर्जरी के सफल होने की संभावना अधिक और जटिलताओं का खतरा लगभग शून्य होता है।
04. स्थिति की गंभीरता
कार्पल टनल सिंड्रोम की गंभीरता भी आपकी सर्जरी के खर्च को प्रभावित कर सकती है। क्योंकि कई बार स्थिति की गंभीरता और मरीज के ओवरऑल हेल्थ को ध्यान में रखते हुए सर्जन मरीज को सर्जरी के बाद हॉस्पीटलाइएजेशन का सुझाव दे सकते हैं। ऐसे में आपके हॉस्पिटलाइजेशन का खर्च आपकी कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी को बढ़ा सकता है।
05. इंश्योरेंस
कुछ हॉस्पिटल में इंश्योरेंस कवर किए जाते हैं और कुछ में कवर नहीं किए जाते हैं। अगर आपके द्वारा चयनित हॉस्पिटल में इंश्योरेंस को कवर किया जाता है और आपके पास इंश्योरेंस है तो उसकी मदद से आप अपने पॉकेट से होने वाले खर्च को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसलिए किसी भी हॉस्पिटल का चयन करते समय वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में अवश्य पता करना चाहिए।
और पढ़ें:- एसीएल चोट का कारण, लक्षण और इलाज
इन सबके अलावा भी कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी के कॉस्ट को प्रभावित करने वाले कुछ कारक हैं जिसमें सर्जरी से पहले किए जाने वाले जाँच, सर्जरी के बाद दी जाने वाली दवाएं और सर्जरी के बाद सर्जन के साथ फॉलो-अप्स मीटिंग आदि शामिल हैं।
निष्कर्ष
कार्पल टनल सिंड्रोम एक सामान्य बीमारी है जिससे पीड़ित होने पर कलाई में दर्द और उंगलियों में जलन होती है। इस बीमारी का इलाज कई तरह से किया जा सकता है, लेकिन जब किसी से फायदा नहीं होता है तो डॉक्टर इसका इलाज करने के लिए सर्जरी का उपयोग करते हैं। अगर आप कार्पल टनल सिंड्रोम की सर्जरी के अनुमानित खर्च के बारे में जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए बिंदुओं की मदद ले सकते हैं।
अपने शहर के टॉप रेटेड क्लिनिक में कार्पल टनल सिंड्रोम की कॉस्ट इफेक्टिव सर्जरी कराने के लिए आप प्रिस्टीन केयर से संपर्क कर सकते हैं। हमारे क्लिनिक में एंडोस्कोपिक सर्जरी से कार्पल टनल सिंड्रोम का इलाज किया जाता है। इस सर्जरी को एक अनुभवी और विश्वसनीय आर्थोपेडिक सर्जन के द्वारा पूरा किया जाता है।
कार्पल टनल सिंड्रोम का बेस्ट सर्जिकल इलाज करने के साथ-साथ हम मरीजों को ढेरों सुविधाएं भी प्रदान करते हैं जिसमें सर्जरी वाले दिन फ्री पिकअप और ड्रॉप (सर्जरी से पहले मरीज को घर से क्लिनिक लाना और सर्जरी खत्म होने के बाद क्लिनिक से वापस घर छोड़ना), सर्जरी से पहले किए जाने वाले सभी जांचों पर 30% तक की छूट और सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक डॉक्टर के साथ प्राधान्य फॉलो-अप्स आदि शामिल हैं।
और पढ़ें
- हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी क्या है और कैसे होता है?
- घुटने का ऑपरेशन या नी रिप्लेसमेंट सर्जरी कैसे होता है?
डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दर्शाये गए शुल्क, Pristyn Care द्वारा लिए जाने वाले शुल्क हैं जो कि शहर और उपचार की लागत पर आधारित हैं और यह उपचार लागत अन्य कारकों के आधार पर बढ़ और घट भी सकती हैं| उपचार की बाज़ार लागत स्वास्थ्य बीमा कंपनी और शहर के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं|