नी रिप्लेसमेंट एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसके दौरान सर्जन घुटने के क्षतिग्रस्त या खराब हिस्से को बाहर निकालकर उसकी जगह प्रोस्थेटिक हिस्से को फिट कर देते हैं। इस सर्जरी को एक अनुभवी और कुशल हड्डी रोग विशेषज्ञ (आर्थोपेडिक सर्जन) के द्वारा पूरा किया जाता है।
आमतौर पर जब घुटने की गतिशीलता कम हो जाती है और चलने-फिरने या उठने-बैठने परेशानी होने लगती है तो डॉक्टर नी रिप्लेसमेंट सर्जरी का सुझाव देते हैं। भारत के बड़े शहरों में एक घुटने की नी रिप्लेसमेंट सर्जरी का खर्च लगभग 180000 रुपए से लेकर 220000 रुपए तक आ सकता है।
लेकिन यह घुटने की सर्जरी का फाइनल कॉस्ट नहीं हैं। इसमें बदलाव आ सकते हैं, क्योंकि घुटने के ऑपरेशन का खर्च काफी चीजों पर निर्भर करता है। नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के खर्च को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं।
Table of Contents
01. स्थिति की गंभीरता
घुटने का ऑपरेशन कई कारणों से किया जाता है जिसमें ओस्टियोनेक्रोसिस, रूमेटाइट गठिया, ओस्टियोआर्थ्राइटिस, घुटने के जोड़ में हड्डी का ट्यूमर, घुटने के जोड़ में चोट लगाना, लंबे समय से घुटने में दर्द होना या फ्रैक्चर होना आदि शामिल हैं।
आप अपने घुटने का ऑपरेशन क्यों करा रहे हैं यह काफी हद तक इस प्रक्रिया के खर्च को तय कर सकता है। क्योंकि नी रिप्लेसमेंट सर्जरी आंशिक या पूर्ण दोनों ही रूप से किया जा सकता है और यह पूरी तरह से घुटने की स्थिति की गंभीरता पर निर्भर करता है।
02. डॉक्टर का अनुभव
घुटने का ऑपरेशन एक अनुभवी और कुशल हड्डी रोग विशेषज्ञ के द्वारा ही कराना चाहिए। आमतौर पर जिस डॉक्टर के पास अधिक अनुभव प्राप्त होता है उसकी फीस उस डॉक्टर की तुलना में काफी ज्यादा होती है जिसके पास कम अनुभव होता है।
आपके द्वारा चयनित डॉक्टर का अनुभव और लोगों के प्रति उसकी विश्वसनीयता नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के खर्च को तय करने में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। घुटना आपके शरीर के सभी खास अंगों में से एक है। आपके शरीर का सारा भार आपके घुटनों पर होता है।
अगर आप बिना किसी परेशानी का सामना किए चलना-फिरना और उठना-बैठना चाहते हैं तो आपके घुटने का स्वस्थ होना आवश्यक है। लेकिन घुटने में गंभीर समस्या होने पर आप हमेशा के लिए अपाहिज भी हो सकते हैं। इसलिए आपको पूरी कोशिश करनी चाहिए कि आप नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए एक अनुभवी और विश्वसनीय डॉक्टर का चयन करें।
03. शहर
शहर के हिसाब से घुटने के ऑपरेशन की कीमत में काफी बड़ा बदलाव आ सकता है। आप कौन से शहर में अपनी नी रिप्लेसमेंट कराना चाहते हैं यह भी आपकी नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के कॉस्ट को प्रभावित कर सकता है। आमतौर बड़े शहरों के मुताबिक छोटे शहरों में नी रिप्लेसमेंट सर्जरी का खर्च कम होता है।
04. क्लिनिक की विश्वसनीयता
हर क्लिनिक की अपनी एक पहचान होती है। आपके घुटने का ऑपरेशन जिस क्लिनिक में हो रहा है लोगों के प्रति उस क्लिनिक की विश्वसनीयता भी घुटने के ऑपरेशन के खर्च को तय करने में अहम रोल अदा कर सकती है।
जो क्लिनिक लोगों के बीच विश्वसनीय होता है और जिसके पास नी रिप्लेसमेंट सर्जरी में बेहतर ट्रैक रिकॉर्ड होता है वहां इस सर्जरी का खर्च अधिक होता है। क्योंकि वहां सर्जरी की सफलता दर भी अधिक होती है।
इसे पढ़ें: नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्या फायदे हैं?
05. इंश्योरेंस
कुछ क्लिनिक में इंश्योरेंस कवर किए जाते हैं और कुछ में नहीं किए जाते हैं। इंश्योरेंस की मदद से नी रिप्लेसमेंट सर्जरी में पॉकेट से होने वाले खर्च काफी हद तक कम किया जा सकता है। आपने जिस क्लिनिक का चयन किया है अगर वहां हेल्थ इंश्योरेंस से नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के खर्च को कवर किया जाता है तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
06. फ्री सुविधाएं
ढेरों ऐसे क्लिनिक हैं जो नी रिप्लेसमेंट सर्जरी वाले दिन अपने मरीजों को फ्री सुविधाएं प्रदान करते हैं जैसे कि पिकअप और ड्रॉप की सुविधा आदि। आप जिस क्लिनिक में अपना ऑपरेशन कराने वाले हैं वहां कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं इस बारे में बात कर सकते हैं। इन सुविधाओं की मदद से आपके घुटने की सर्जरी का खर्च कम होता है।
07. जांच
नी रिप्लेसमेंट सर्जरी से पहले डॉक्टर मरीज को कुछ जांच जैसे कि एक्स-रे, एमआरआई और इकोकार्डियोग्राम कराने का सुझाव देते हैं ताकि घुटने में दर्द या परेशानी के मुख्य कारणों और उसकी गंभीरता का पता लगाया जा सके।
इन जांचों का खर्च भी आपकी सर्जरी के खर्च में जुड़ता है। कुछ क्लिनिक में सर्जरी से पहले की जाने वाली जांचों के खर्च में कुछ प्रतिशत तक डिस्काउंट भी दिया जाता है।
इसे पढ़ें: आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी में कितना खर्च आता है?
08. हॉस्पिटलाइजेशन
आमतौर पर नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद मरीज को 4-6 दिनों तक हॉस्पिटलाइजेशन की आवश्यकता होती है। लेकिन यह मरीज के ओवरऑल हेल्थ पर भी निर्भर करता है। कुछ लोगों को इससे कम तो कुछ को इससे अधिक समय लग सकता है। हॉस्पिटलिजेशन का खर्च भी अंतत आपकी सर्जरी के खर्च में जुड़ता है।
09. दवाएं
नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद डॉक्टर मरीज को कुछ खास दवाएं निर्धारित करते हैं ताकि दर्द कम से कम हो और रिकवरी जल्दी से जल्दी हो सके। इन दवाओं का खर्च भी आपके घुटने के ऑपरेशन के खर्च को प्रभावित कर सकता है।
10. फॉलो-अप मीटिंग
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद आपको अपने डॉक्टर के साथ 2-4 दिनों के अंतराल पर कुछ सप्ताह तक फॉलो-अप मीटिंग करनी होती है ताकि डॉक्टर इस बात की पुष्टि कर सकें कि आप अच्छी तरह से रिकवर हो रहे हैं।
कुछ क्लिनिक में सर्जरी के बाद फॉलो-अप मीटिंग निशुल्क होता है तो कुछ में इसके लिए अतिरिक्त फीस जमा करनी पड़ती है।
ऊपर दिए हुए सभी बिंदु नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के ओवरऑल खर्च को तय करने में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। अगर आप घुटने के ऑपरेशन के खर्च का अनुमान लगाना चाहते हैं तो ऊपर दिए बिंदुओं की मदद ले सकते हैं।
इसे पढ़ें: लिगामेंट इंजरी का बेस्ट इलाज क्या है?
अगर आप अपने शहर के सबसे टॉप रेटेड क्लिनिक में कॉस्ट इफेक्टिव नी रिप्लेसमेंट सर्जरी कराना चाहते हैं तो प्रिस्टीन केयर से संपर्क कर सकते हैं। हमारे क्लिनिक में मॉडर्न और एडवांस तकनीक से नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की जाती है। इस सर्जरी को एक अनुभवी, कुशल और विश्वसनीय हड्डी रोग विशेषज्ञ के द्वारा पूरा किया जाता है।
हमारे आर्थोपेडिक सर्जन को घुटने के जोड़ों की गहरी समझ और नी रिप्लेसमेंट सर्जरी में महारत हासिल है। ये सर्जन अब तक सैकड़ों सफल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी कर चुके हैं।
हमारे क्लिनिक में नी रिप्लेसमेंट सर्जरी कराने के निम्नलिखित फायदे हैं:-
01. इंश्योरेंस कवर किया जाता है
हमारे क्लिनिक में सभी इंश्योरेंस को कवर किया जाता है। इतना ही नहीं, आप 100% इंश्योरेंस भी क्लेम कर सकते हैं। अगर आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस है तो आप उसकी मदद से अपने पॉकेट से होने वाले खर्च को काफी कम भी कर सकते हैं।
02. फ्री पिकअप और ड्रॉप की सुविधा है
नी रिप्लेसमेंट सर्जरी वाले दिन हम मरीजों को फ्री पिकअप और ड्रॉप (सर्जरी से पहले मरीज को घर से क्लिनिक लाना और सर्जरी खत्म होने के बाद क्लिनिक से घर वापस छोड़ना) की सुविधा प्रदान करते हैं ताकि मरीज को आने-जाने में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
इसे भी पढ़ें: हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी क्या है और कैसे होता है?
03. सभी जांचों पर 30% तक की छूट
सर्जरी से पहले किए जाने वाले सभी जांचों पर हम मरीजों को 30% तक छूट भी देते हैं। इससे मरीज के नी रिप्लेसमेंट सर्जरी कॉस्ट इफेक्टिव हो जाता है।
04. प्राधान्य फॉलो-अप मीटिंग की सुविधा
हम अपने मरीजों को सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक डॉक्टर के साथ प्राधान्य फॉलो-अप मीटिंग की सुविधा भी प्रदान करते हैं। नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी या मन में कोई प्रश्न है तो आप बेझिझक अपने डॉक्टर से बात कर सकते हैं और इसके लिए आपको कोई भी अतिरिक्त फीस देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
अगर आप घुटने के दर्द या स्थितियों से परेशान हैं और बिना किसी परेशानी का सामना किए अपने शहर के बेस्ट क्लिनिक में परमानेंट इलाज पाना चाहते हैं तो अभी हमसे संपर्क करें। हमसे संपर्क करने के लिए आप ऊपर दिए हुए मोबाइल नंबर पर कॉल कर सकते हैं या Book Appointment सेक्शन के जरिए मरीज की डिटेल्स को साझा कर सकते हैं। हमारी टीम आपसे जल्द से जल्द संपर्क करेगी।
और पढ़ें
डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दर्शाये गए शुल्क, Pristyn Care द्वारा लिए जाने वाले शुल्क हैं जो कि शहर और उपचार की लागत पर आधारित हैं और यह उपचार लागत अन्य कारकों के आधार पर बढ़ और घट भी सकती हैं| उपचार की बाज़ार लागत स्वास्थ्य बीमा कंपनी और शहर के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं|