डिलीवरी के बाद महिला की योनि जरूरत से अधिक ढीली हो जाती है। कुछ मामलों में नार्मल डिलीवरी के कारण महिला के पेल्विक अंग प्रोलैप्स हो जाते हैं। योनि टाइट करने की सर्जरी से योनि का ढीलापन दूर हो जाता है और पेल्विक अंग का प्रोलैप्स भी ठीक हो जाता है।
मेडिकल भाषा में योनि टाइट करने की सर्जरी को वजाइनोप्लास्टी कहते हैं। यदि योनि में ढीलापन अधिक नहीं है तो डॉक्टर वजाइनोप्लास्टी की जगह लेजर वजाइनल टाइटनिंग प्रक्रिया का उपयोग करने की सलाह देते हैं।
पढ़ें- लेजर वजाइनल टाइटनिंग क्या है
योनी टाइट करने की प्रक्रिया से गुजरने वाली महिला को प्रक्रिया के लाभ, हानि, जटिलताओं और खर्च आदि के बारे में पता कर लेना चाहिए और प्रक्रिया के लिए उसे अच्छी क्लीनिक का चयन करना चाहिए।
इस लेख में हम योनि टाइट करने की सर्जरी में लगने वाले खर्च के बारे में जानेंगे।
Table of Contents
योनि टाइट करने की सर्जरी में कितना खर्च आता है?
एक अच्छी और बजट फ्रेंडली क्लीनिक में वजाइनोप्लास्टी का खर्च ₹35,000 से ₹50,000 रूपए तक होता है।। कुछ मामलों में यह कॉस्ट कम या ज्यादा हो सकता है।
योनी टाइट करने की सर्जरी को प्रभावित करने वाले कारक
विभिन्न कारक हैं जो योनि टाइट करने की सर्जरी के खर्च को घटाने या बढ़ाने का काम कर सकते हैं। निम्न कारकों के अनुसार अलग-अलग महिला के लिए उपरोक्त वर्णित खर्च में उतार चढ़ाव हो सकता है:- (हालांकि ज्यादातर मामलों में खर्च सिर्फ 35k – 50k तक होता है)
महिला के योनि का ढीलापन और प्रोलैप्स
यदि योनी ढीली होने के साथ पेल्विक अंगों में प्रोलैप्स है तो खर्च बढ़ सकता है। जब गर्भाशय, योनि, ब्लैडर, गर्भाशय ग्रीवा अदि पेल्विक अंग में से कोई एक अंग या कई अंग विस्थापित (अपनी जगह से हट जाना) हो जाते हैं तो उस परिस्थिति को पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स कहा जाता है।
इस परिस्थिति में वजाइनोप्लास्टी के अलावा अन्य दूसरी सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है। ऐसा होने पर खर्च बढ़ जाता है।
सर्जन का अनुभव
न सिर्फ वजाइनोप्लास्टी, बल्कि शरीर के किसी भी अंग की सर्जरी में लगने वाली कीमत सर्जन के अनुभव पर भी निर्भर होती है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी सर्जन को योनि टाइट करने की सर्जरी में 15 वर्ष का अनुभव है तो 2 वर्ष के अनुभव वाले सर्जन की तुलना में उसकी कीमत थोड़ा अधिक होगी। अनुभवी सर्जन होने से वजाइनोप्लास्टी के बाद जटिलता होने की संभावाना बहुत कम होती है।
हालांकि, अनुभवी और गैर-अनुभवी सर्जन के बीच खर्च का ज्यादा अंतर नहीं होता है, इसलिए योनि टाइट करने की सर्जरी के लिए आपको हमेशा एक अनुभवी सर्जन का चयन करना चाहिए।
पढ़ें- वजाइनोप्लास्टी कैसे होता है?
लोकेशन
योनी टाइट करने की सर्जरी के खर्च में लोकेशन का अहम स्थान होता है। बड़े शहरों में सर्जरी की लागत बढ़ जाती है। दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में ट्रांसपोर्ट, खाना, डॉक्टर की फीस आदि की कीमत अधिक होती है, जो सर्जरी की कुल लागत को प्रभावित करने के लिए पर्याप्त हैं। यदि क्लीनिक और आपके घर के बीच की दूरी अधिक है तो खर्च बढ़ जाएगा। ऐसी स्थिति में आपको एक ऐसी क्लीनिक का चयन करना चाहिए जो इलाज करने के साथ ट्रांसपोर्ट समेत अन्य सुविधाएं भी प्रदान करे। आप चाहे तो Pristyn Care से संपर्क कर सकते हैं।
दवाइयाँ
योनी टाइट करने की सर्जरी के बाद योनि को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए और जख्म को तेजी से हील करने के लिए डॉक्टर कई तरह की दवाइयाँ लिखते हैं। ये दवा महंगी होती हैं जिसका खर्च आपको स्वयं उठाना पड़ेगा। कुछ महिलाओं में गंभीरता के अनुसार अधिक दवाओं की जरूरत पड़ सकती है, ऐसे में दवाओं का खर्च भी बढ़ जाता है।
क्लीनिक का सक्सेस रेट
आमतौर पर वजाइनोप्लास्टी का सक्सेस रेट अधिक होता है। लेकिन जिस क्लीनिक का सक्सेस रेट सबसे अधिक होता है वहां इसकी कीमत थोड़ी अधिक होती है।
वजाइनोप्लास्टी का दूसरा विकल्प
यदि आप योनि क्षेत्र में बिना किसी चीर-फाड़ के अपनी योनि को टाइट करना चाहते हैं तो लेजर वजाइनल टाइटनिंग प्रक्रिया आपके लिए बेस्ट होगी। हालांकि आपकी योनि में ढीलापन के आधार पर डॉक्टर वाजाइनोप्लास्टी की भी सलाह दे सकते हैं। आपके लिए कौन सा विकल्प सबसे अच्छा रहेगा यह डॉक्टर निदान के बाद बताएंगे।
पढ़ें- महिला में कामेच्छा बढ़ाने के उपाय
अपने शहर में सबसे अच्छे स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से उचित निदान पाने के लिए आप हमें फोन कर सकती हैं।
सभी सुविधाओं के साथ अच्छा उपचार
यदि आप योनि टाइट करने की सर्जरी या लेजर वजाइनल टाइटनिंग उचित बजट में अच्छे सक्सेस रेट वाली क्लीनिक से कराना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
अनुभवी सर्जन, ट्रांसपोर्ट की फ्री सुविधा, निदान में 30% की छूट आदि कुछ जरूरी लाभ प्रदान करके हम अपने मरीज की सर्जिकल यात्रा को आसान बनाते हैं।
वजाइनोप्लास्टी या लेजर वजाइनल टाइटनिंग की प्रक्रिया के लिए हमारे पास सबसे अनुभवी महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। इतनी सुविधाओं और सबसे अनुभवी सर्जन की मदद से योनी टाइट करने की सर्जरी कराने के लिए फोन करें या अपॉइंटमेंट बुक करे।
निष्कर्ष – योनी टाइट करने की सर्जरी की औसतन कीमत 35 हजार रूपए से लेकर 50 हजार रूपए तक हो सकती है। ज्यादातर मामलों में यह कॉस्ट सही साबित होता है। लेकिन कुछ मामलों में कीमत कम या अधिक हो सकती है। लेजर वजाइनल टाइटनिंग योनि टाइट करने की सर्जरी का एक अच्छा विकल्प है। इसमें योनि क्षेत्र में बिना कट लगे ही लेजर बीम की मदद से योनि टाइट कर दी जाती है। योनि टाइट कराने की प्रक्रिया कराने से पहले क्लीनिक का सक्सेस रेट, सुविधाएं और डॉक्टर का अनुभव के बार में जानना बहुत जरूरी है। यदि आप हमसे उपचार कराना चाहते हैं या हमारी सुविधा, डॉक्टर आदि के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो हमें फोन कर सकते हैं!
डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दर्शाये गए शुल्क, Pristyn Care द्वारा लिए जाने वाले शुल्क हैं जो कि शहर और उपचार की लागत पर आधारित हैं और यह उपचार लागत अन्य कारकों के आधार पर बढ़ और घट भी सकती हैं| उपचार की बाज़ार लागत स्वास्थ्य बीमा कंपनी और शहर के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं|