हिप रिप्लेसमेंट एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसके दौरान एक हड्डी रोग विशेषज्ञ कूल्हे के खराब हिस्से को प्रोस्थेसिस के साथ बदल देते हैं। भारत में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी का खर्च लगभग 150,000 रुपए से लेकर 350,000 रुपए तक आता है। लेकिन ध्यान रहे कि यह हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी का फिक्स्ड कॉस्ट नहीं है। इसमें बदलाव आ सकते हैं। क्योंकि हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की कीमत काफी चीजों पर निर्भर करती है।
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की कॉस्ट का अंदाजा लगाने के लिए आप नीचे दिए हुए देश के कुछ बड़े शहरों में इस सर्जरी के अनुमानित खर्च को देख सकते हैं:-
- पुणे में हिप रिप्लेसमेंट की लागत: 148000 – 355000
- मुंबई में हिप रिप्लेसमेंट की लागत: 152000 – 353000
- चेन्नई में हिप रिप्लेसमेंट की लागत: 145000 – 351000
- बैंगलोर में हिप रिप्लेसमेंट की लागत: 148000 – 353000
- हैदराबाद में हिप रिप्लेसमेंट की लागत: 149000 – 351000
- कोलकाता में हिप रिप्लेसमेंट की लागत: 145000 – 355000
- दिल्ली एनसीआर में हिप रिप्लेसमेंट की लागत: 150000 – 350000 (इसे भी पढ़ें: दिल्ली में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी)
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी को कई कारणों से किया जाता है, जिसमें कूल्हे में या कूल्हे के आसपास तेज दर्द, हिप फ्रैक्चर, आर्थराइटिस, स्पाइन या शरीर के दूसरे हिस्से में सूजन, बोन डिस्प्लेसिया, ओस्टेनोक्रोसिस या एवैस्कुलर नेफ्रोसिस, चाइल्डहुड हिप डिजीज, कूल्हे के काम करने की क्षमता में कमी, चलने-फिरने और उठने-बैठने एवं लेटने में तकलीफ होना आदि शामिल हैं।
भारत में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी का खर्च निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर तय होता है:-
-
Table of Contents
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की आवश्यकता
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी को आंशिक या पूर्ण रूप से किया जाता है। डॉक्टर आपकी सर्जरी को पूर्ण रूप से करते हैं या आंशिक रूप से, यह पूरी तरह से आपके हिप यानी कूल्हे में आई चोट या इसकी बीमारी की गंभीरता पर निर्भर करता है।
इसे पढ़ें: हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्या फायदे हैं?
कम्प्लीट हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की कॉस्ट हाल्फ हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की तुलना में काफी अधिक होती है। हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी में कितना खर्च आएगा यह काफी हद तक आपकी स्थिति की गंभीरता यानी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की आवश्यकता पर निर्भर करता है।
-
डॉक्टर का अनुभव
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी को एक हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक) डॉक्टर के द्वारा पूरा किया जाता है। एक डॉक्टर का अनुभव और उसकी कुशलता भी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी में एक अहम रोल अदा करते हैं। आमतौर पर जिस डॉक्टर के पास अधिक अनुभव होता है उसकी सर्जरी या कंसल्टेशन फीस उस डॉक्टर की तुलना में काफी अधिक होती है जिसके पास अनुभव कम होता है या नहीं होता है।
आप जिस डॉक्टर से अपनी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कराना चाहते हैं उनका अनुभव काफी आवश्यक है। हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के मामले में आपको हमेशा एक अनुभवी, कुशल और विश्वसनीय डॉक्टर का चयन करना चाहिए। क्योंकि एक अनुभवी डॉक्टर इस प्रक्रिया को परफेक्शन के साथ पूरा करता है, जिसके दौरान साइड इफेक्ट्स या जटिलताओं का खतरा कम से कम होता है।
-
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी का प्रकार
आमतौर पर भारत में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी को दो तरह से किया जाता है, जिसमें पहला कन्वेंशनल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी और दूसरा मिनिमल इनवेसिव हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी है। कन्वेंशनल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी एक पारंपरिक सर्जिकल प्रकिया है, जिसके दौरान बड़ा सा कट लगता है, काफी ब्लीडिंग हो सकती है, तेज दर्द हो सकता है और साथ ही साथ सर्जरी के बाद रिकवरी में भी काफी लंबा समय लग सकता है।
इसे पढ़ें: घुटने का ऑपरेशन यानी नई रिप्लेसमेंट सर्जरी कैसे होता है?
लेकिन मिनिमल इनवेसिव हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी में ऐसी कोई बात नहीं है। यह हिप रिप्लेसमेंट का सबसे मॉडर्न और एडवांस सर्जिकल तरीका है। इस प्रक्रिया के दौरान छोटा सा कट लगता है, ब्लीडिंग का खतरा कम से कम होता है, दर्द नहीं होता है और सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी भी बहुत तेजी से होती है।
इन दोनों ही सर्जिकल प्रक्रियाओं का खर्च एक दूसरे से बहुत अलग होता है। कन्वेंशनल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की तुलना में मिनिमल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की कॉस्ट अधिक होती है। ये दोनों भी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के ओवरऑल खर्च में एक अहम भूमिका निभाते हैं।
-
प्रोस्थेसिस का प्रकार
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के दौरान डॉक्टर छतिग्रस्त या खराब हिस्से को काटकर बाहर निकल देते हैं और उसकी जगह पर प्रोस्थेसिस (आर्टिफिशियल हिप जॉइंट या इम्प्लांट) का चयन करके उसे फिट कर देते हैं। यह इम्प्लांट अलग-अलग सामग्री से बना हो सकता है जैसे कि धातु, प्लास्टिक और सेरामिक आदि। हर प्रोस्थेसिस की कीमत अलग होती है। डॉक्टर किस प्रकार के प्रोस्थेसिस का चयन करते हैं यह पूरी तरह से आपकी स्थिति और जरूरत पर निर्भर करता है।
-
क्लिनिक की विश्वसनीयता
हर क्लिनिक की एक अपनी पहचान और विश्वसनीयता होती है। आप जिस क्लिनिक में अपना हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कराना चाहते हैं उस क्लिनिक का लोकेशन कैसा है, क्लिनिक की विश्वसनीयता का स्तर क्या है और हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी में उनका ट्रैक रिकॉर्ड क्या है आदि हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की कॉस्ट को प्रभावित करते हैं।
आमतौर पर जो क्लिनिक विश्वसनीय होती है और हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी में जिसका ट्रैक्ट रिकॉर्ड बेहतर होता है वहां इस सर्जरी की कॉस्ट दूसरे सामान्य क्लिनिक या हॉस्पिटल की तुलना में अधिक होती है। हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कराने से पहले आप ऊपर बताई गई बातों की पुष्टि कर सकते हैं।
-
हॉस्पिटलाइजेशन और दवाएं
हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद मरीज को कुछ दिनों तक हॉस्पिटल में रुकने की सलाह दी जाती है। इस दौरान डॉक्टर मरीज की ओवरऑल हेल्थ को मॉनिटर करते हैं और साथ ही साथ सर्जरी वाले स्थान की ड्रेसिंग भी करते हैं ताकि इंफेक्शन का खतरा खत्म हो जाए और जल्द से जल्द रिकवरी हो सके।
इसे पढ़ें: आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी क्या है?
हॉस्पिटलाइजेशन के साथ-साथ मरीज को दवाएं भी निर्धारित की जाती हैं। आप सर्जरी के बाद कितने दिनों तक हॉस्पिटल में रुकते हैं और आपको कौन कौन सी दवाएं निर्धारित की जाती हैं, इन सबका खर्च भी अंतत: आपकी सर्जरी के खर्च में जुड़ता है।
अगर आप हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के अनुमानित खर्च के बारे में जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए हुए बिंदुओं की मदद ले सकते हैं। दूसरी किसी भी सर्जरी की तरह हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी का खर्च भी काफी चीजों पर निर्भर करता है। अगर आप अपने शहर के टॉप रेटेड क्लिनिक में कोस्ट-इफेक्टिव हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कराना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं।
हम अपने क्लिनिक में कम से कम खर्च में मिनिमल इनवेसिव हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करने के साथ-साथ मरीजों को ढेरों सुविधाएं भी प्रदान करते हैं, जिसमें सर्जरी वाले दिन फ्री पिकअप और ड्रॉप (सर्जरी से पहले मरीज को घर से क्लिनिक लाना और सर्जरी खत्म होने के बाद क्लिनिक से वापस घर छोड़ना), सभी जांचों पर 30% तक की छूट और सर्जरी के बाद प्राधान्य फॉलो-अप्स आदि शामिल हैं।
और पढ़ें
डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दर्शाये गए शुल्क, Pristyn Care द्वारा लिए जाने वाले शुल्क हैं जो कि शहर और उपचार की लागत पर आधारित हैं और यह उपचार लागत अन्य कारकों के आधार पर बढ़ और घट भी सकती हैं| उपचार की बाज़ार लागत स्वास्थ्य बीमा कंपनी और शहर के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं|