janm-ke-mahine-se-jane-apni-sehat-ke-raaj

जिस महीने में आपका जन्म होता है उसका आपकी सेहत पर असर पड़ता है। आपने जिस महीने में जन्म लिया उसके आधार पर आप अपने शरीर के संपूर्ण स्वस्थ्य के बारे में जान सकते हैं। शोधकर्ता का मानना है की जन्म लेने वाले महीने और बीमारियों के बीच कुछ कनेक्शन होते हैं और यही वजह है की जन्म लेने वाले महीने का असर शरीरिक स्वास्थ्य पर काफी हद तक पड़ता है। आपने बचपन में अक्सर अपने परिवार वालों को आपस में बात करते हुए सूना होगा कि जन्म राशि और स्वास्थ्य के बीच एक रिश्ता होता है। What Does Your Birth Month Say About Your Health यह सुनकर शायद आपको हंसी भी आए कि हमारा स्वास्थ्य ग्रहों से प्रभावित हो सकता। लेकिन यह सत्य है और इसपर ढेरों रिसर्च भी किए जा चुके हैं। 

जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल इंफॉर्मेटिक्स असोसिएशन ने एक शोध किया है जिसमें उन्होंने जन्म लेने वाले महीने तथा उससे बीमारी होने के खतरों के बीच के संबंध के बारे में जांच पड़ताल कि है। द कोलंबिया यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन ने भी 1900 और 2000 के बीच पैदा हुए 1.75 मिलियन मरीजों के साथ एक अध्ययन किया और उन 55 बीमारियों को उस विशेष महीने से जोड़ा गया जिससे उनके सहसंबद्ध होने कि संभावना थी। मेडिकल रिसर्च काउंसिल एट यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज ने भी 4 लाख 50 हजार मरीजों का साथ एक अध्ययन किया है। 

शोधकर्ता का यह भी मानना है कि जिस महीने में आपका जन्म हुआ है, उससे आपके स्वास्थ्य पर होने वाला प्रभाव काफी हद तक आपके जन्म के दौरान के वातावरण पर भी नर्भर करता है। जिसमें मौसम के अनुसार एलर्जी होने का खतरा और विटामिन डी कि उपलब्धता में बदलाव होना आदि शामिल हैं। इन्होने आगे यह भी कहा कि प्रेगनेंसी के दौरान मां पर जिस मौसम का प्रभाव पड़ता है, उसका प्रभाव उसके गर्भ में पल रहे शिशु पर भी पड़ता है। इसलिए यह संभव और स्वाभाविक है कि उन खास महीनों में जन्म लेने वाले बच्चों में उनके मां के जैसा स्वाभाव या बीमारियां पाई जाएं। 

इतना ही नहीं, आयुर्वेदक का पुरातन विज्ञान भी बच्चे के जन्म के समय ग्रहों कि स्थिति को देखते हुए उनके स्वास्थ्य का अंदाजा लगा लेते हैं। आपको ध्यान देना है कि यह मात्र अंदाजा यानि कि एक अनुमान भर होता है। लेकिन यह जानना और समझना काफी रोमांचक होगा कि कैसे आपके जन्म का महीना आपकी सेहत के बारे में ढेरों राज खोल सकता है। 

प्रिस्टीन केयर के इस खासम खास ब्लॉग में आज हम बात करेंगे कि कैसे आपका स्वास्थ आपके जन्म लेने वाले महीने से प्रभावित होता है। साथ ही स्वास्थ्य के अलावा और भी कुछ रोचक चीजों के बारे में जानने कि कोशिश करेंगे। 

महीना – जनवरी 

ग्रह का प्रभाव – सूर्य और शनि 

अगर आपका जन्म जनवरी में हुआ है तो आपको कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर और कार्डियोमायोपैथी होने कि संभावना अधिक होती है। साथ ही आपका इम्यून भी कमजोर होता है जिसके कारण आपको न्यूरोलॉजिकल और श्वसन संबंधी रोग यानी कि रेस्पिरेटरी बीमारियां भी होने का खतरा रहता है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आपके ब्लड प्रेशर का संतुलित होना सबसे आवश्यक है। 

अपने ब्लड प्रेशर को बैलेंस्ड रखने के लिए आप सेब के सिरके का सेवन और रोज सुबह तथा शाम में हल्का फूलका व्यायाम करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से शरीर में खून का संचार अच्छे से होता है। इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप डॉक्टर से मिलकर इस बारे में बात कर सकते हैं। वे आपकी सेहत के आधार पर सुझाव देते हैं। अगर स्वाभाव कि बात कि जाए तो जनवरी महीने में जन्म लेने वाले लोग काफी जल्दी में रहते हैं। (इसे भी पढ़ें: अनियमित माहवारी (Irregular Periods) के कारण, लक्षण और इलाज)

ये हमेशा अपने काम में जल्दबाजी दिखाते हैं। कई बार इस जल्दबाजी और लापरवाही के चक्कर में इन्हे बड़े नुकसान का सामना भी करना पड़ता है। What Does Your Birth Month Say About Your Health And Your Personality साथ ही ऐसा पाया गया है कि इस महीने में जन्मे लोग कला में माहिर होते हैं। इन्हे कला से बहुत लगाव होता है। क्या आपका भी जन्म जनवरी में हुआ है। अगर हुआ है तो हमें कमेंट करके बताएं कि आप में ऊपर बताई गई कौन कौन सी बातें कॉमन हैं।    

महीना – फरवरी

ग्रह का प्रभाव – शुक्र 

शोध में इस बात कि पुष्टि हुई है कि जिन लोगों का जन्म फरवरी महीने में होता है। उनका प्रोटेक्शन रेट कमजोर होता है तथा इनमें रिप्रोडक्टिव और न्यूरोलॉजिकल बीमारियां कॉमन होती हैं। हालांकि, इन्हे कार्डियोवैस्कुलर और लंग कैंसर होने का खतरा भी बहुत ज्यादा होता है। इन सबसे बचने के लिए आपको अपने जीवनशैली पर सबसे अधिक ध्यान देने कि आवश्यकता है। 

अगर आप खुद को इन सभी समस्याओं से दूर रखना चाहते हैं तो अपने खान पान को लेकर जागरूक बनें। आप पूरे दिन में क्या खाते और क्या पीते हैं तथा आपके शरीर पर इनका क्या प्रभाव होता है आदि चीजों के बारे में आपको मालुम होना चाहिए। What Does Your Birth Month Say About Your Health अपनी डाइट से संबंधित विस्तृत जानकारी पाने के लिए आप डॉक्टर और डायटीशियन से मिलकर उनकी राय ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस (COVID-19) से जुड़ी सभी जरूरी बातें       

जहां तक स्वाभाव कि बात है तो ऐसा माना जाता है कि इस महीने में जन्म लेने वाले लोग काफी मेहनती और तेज होते हैं। इनके अंदर कला और वाणी के जरिए दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने कि काबिलियत होती है। What Does Your Birth Month Say About Your Personality ये अपने काम को बहुत आसानी से समय पर पूरा कर लेते हैं लेकिन ये रूढ़िवादी विचारधारा के होते हैं। जिसके कारण इन्हे कई बार अनकंफर्टेबल स्थितियों का सामना करना पड़ जाता है।

महीना – मार्च 

ग्रह का प्रभाव – बृहस्पति 

मार्च महीने में जन्म लेने वालों में दिल से संबंधित बीमारियां होने का सबसे अधिक खतरा होता है। जब इनकी धमनियों में पट्टियों का निर्माण होता है तो एथेरोसिलेरोसिस और जब इनकी धड़कन तेज हो जाती है तब एट्रियल फाइब्रिलेशन होने कि संभावना होती है। शोध में यह भी पाया गया है कि मार्च में जन्म लेने वालों को न्यूरोलॉजिकल समस्याएं होने का खतरा लगभग न के बराबर होता है। अगर आपका जन्म मार्च में हुआ है तो आपको ऊपर बताई गई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

आगे पढ़ें: पेट में सूजन हो सकती है हर्निया

इन सबसे बचने के लिए आपको अपनी धमनियों से पट्टियों को कम करना होगा। इसके लिए आपको कुछ खास तरह के व्यायाम करने कि आवश्यकता होती है। व्यायाम के संबंध में विस्तार से जानने के लिए आप डॉक्टर से मिलकर इस बारे में परामर्श कर सकते हैं। वे आपकी जांच करने के बाद तथा आपके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन व्यायाम को करने कि सलाह देंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। 

अगर बात करें स्वाभाव कि तो इस महीने में जन्मे लोग बहुत परोपकारी और समाज के हित में अच्छा चाहने वाले होते हैं। What Does Your Birth Month Say About Your Health And Your Personality ये लोग बाकियों कि तुलना में अधिक धार्मिक भी होते हैं। ये अपनी बात पर अटल रहते हैं और यही कारण है कि कई बार इनकी यही विचारधारा इन्ही की सफलता के बीच रोड़ा बनकर खड़ी हो जाती है।     

महीना – अप्रैल  

ग्रह का प्रभाव – मंगल 

अध्ययन से यह बात सामने आई है कि जो लोग अप्रैल में जन्म लेते हैं उन्हें दिल कि बीमारी होने के कारण एनजाइना नामक बीमारी होने का खतरा काफी ज्यादा होता है। एनजाइना होने पर सीने में तेज दर्द होता है जिसके कारण अपने दैनिक जीवन के कामों को करने में आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ कुछ मामलों में कार्डियोवैस्कुलर रोग होने कि संभावना भी अधिक होती है। लेकिन मार्च में जन्म लेने वालों कि तरह अप्रैल में जन्म लेने वालों को भी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का सामना करने कि संभावना बिलकुल कम होती है। 

एनजाइना को दूर करने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाना चाहिए। साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। हमेशा खुश, फ्रेश, एक्टिव और तनाव से दूर रहना चाहिए। अगर आप अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाना चाहते हैं तो इसके लिए आप एक बेहतर डॉक्टर और डाइटिशयन कि मदद ले सकते हैं। वे आपको सबसे बेहतर तरीका बताएंगे।         

ये तो हो गई जन्म लेने वाले महीने और बीमारियों से संबंधित बातें। लेकिन अगर बात कि जाए इस महीने में जन्म लेने वाले लोगों के स्वाभाव कि तो सबसे पहले यह बात सामने आती है कि ये लोग ऊर्जावान यानी कि ऊर्जा और जोश से भरपूर होते हैं। ये स्पोर्ट्स के क्षेत्र में बहुत आगे जाते हैं। इनके अंदर एक ही गलत बात होती है और वो यह कि ये लोग जिद्दी और गुस्सैल होते हैं तथा किसी भी चीज में हमेशा नकारात्मक पक्ष ही देखते और उसके बारे में सोचते हैं। 

महीना – मई 

ग्रह का प्रभाव – सूर्य 

आप किस्मत वाले हैं अगर आपका जन्म मई के महीने में हुआ है। अध्ययन से यह बात सामने आई है कि इस महीने में जन्म लेने वाले पुरुषों में तो किसी तरह कि कोई बीमारी या समस्या होने का खतरा नहीं होता है। लेकिन जो महिलाएं इस महीने में जन्म लेती हैं उनके अंदर दूसरे महीनों में जन्मी महिलाओं कि तुलना में गर्भधारण करने कि क्षमता कम होती है। साफ शब्दों में कहा जाए तो मई के महीने में जन्म लेने वाली महिलाओं को गर्भधारण करने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जबकि यह समस्या दूसरे महीने में जन्मी महिलाओं के साथ नहीं होती है। 

गर्भधारण करने कि क्षमता कम होने का मतलब यह नहीं हुआ कि इस महीने में जन्मी महिलाएं मां नहीं बन सकती, वे बिलकुल मां बन सकती हैं लेकिन कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आप अपने खान पान पर ध्यान देकर इन परेशानियों से बाहर आ सकती हैं। What Does Your Birth Month Say About Your Health अगर आपका जन्म मई महीने में हुआ है और आपके प्रेगनेंट होने में दिक्कत आ रही है तो आप स्त्री-रोग विशेषज्ञ से मिलकर इस बारे में बात कर सकती हैं। वे आपकी जांच करने के बाद कुछ दवा तथा जीवनशैली में आवश्यक बदलाव लाने का सुझाव देंगी जिससे आपकी परेशानी खत्म हो जाएगी।             

मई के महीने में जन्मे लोग काफी किस्मत वाले माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि कम मेहनत करने के बाद भी ये अपने जीवन में बड़ा और अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं।  इन लोगों में आत्मविश्वास बहुत ज्यादा होता है जिससे इन्हे फायदे के साथ साथ नुकसान भी होता है। What Does Your Birth Month Say About Your Health And Your Personality अगर ये अपने आत्मविश्वास का सही ढंग से इस्तेमाल करने लगें तो इनका जीवन काफी सुखी और बेहतर हो सकता है।    

महीना – जून 

ग्रह का प्रभाव – सूर्य और चंद्रमा 

जिनका जन्म जून महीने में होता है उनकी रिप्रोडक्टिव बीमारियों के खिलाफ लड़ने कि ताकत  काफी हद तक ठीक होती है। लेकिन इन्हे रेस्पिरेटरी और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां होने का खतरा बहुत अधिक होता है। खासकर इन्हे एनजाइना नामक समस्या अक्सर होती है जिसकी स्थिति में सीने में बहुत तेज दर्द होता है। Your Birth Month Can Tell You About Your Future Health इस महीने में जन्म लेने वाली महिलाओं में जन्म के समय वजन काफी ज्यादा होता है और उन्हें देरी से यौवन आता है। जिसके कारण युवावस्था में महिलाओं का स्वास्थ्य काफी चुस्त और दुरुस्त रहता है। 

अगर आप रिप्रोडक्टिव और रेस्पिरेटरी इंफेक्शन या इनसे संबंधित दूसरी समस्यायों से बचना चाहते हैं तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और खुद को हमेशा हाइड्रेट रखने कि कोशिश करें। इसके अलावा, अपने खान पान और खासकर जीवनशैली पर विशेष ध्यान दें। अधिक परेशानी या किसी तरह कि कोई शंका होने पर डॉक्टर से मिलकर इस बारे में बात करें तथा समय पर अपनी समस्या कि जांच एंव इलाज करवाएं। 

ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में जन्म लेने वाले लोग अपने मन के मालिक होते हैं। ये वही करते हैं जो इन्हे अच्छा लगता है। What Does Your Birth Month Say About Your Health ये लोग हमेशा खुद को भीड़ से अलग रखने कि कोशिश करते हैं। जिसकी वजह से कई बार इन्हे पर्सनल नुकसान का सामना करना भी पड़ता है। अगर आप भी इस महीने में पैदा हुए हैं तो कमेंट करके हमें बताएं कि आपमें ऊपर बताई गई कितनी चीजें कॉमन हैं।  

महीना – जुलाई 

ग्रह का प्रभाव – सूर्य 

शोध में यह पाया गया है कि जो लोग जुलाई में पैदा होते हैं उनके शरीर के अंदर हर तरह कि बीमारी के खिलाफ लड़ने तथा खुद को बचाने कि एक मध्यम ताकत होती है। इन महीने में जन्मे लोगों का शरीर खासकर रिप्रोडक्टिव संबंधित बीमारियों से लड़ने कि ताकत रखता है और यही कारण है कि इन्हे इससे संबंधित बीमारियां होने का खतरा बहुत ही कम होता है। Your Birth Month Can Tell You About Your Future Health जून में जन्में लोगों कि तरह ही जुलाई में जन्म लेने वाली महिलाओं का भी जन्म के समय वजन काफी ज्यादा होता है और देरी से यौवन आता है। जिसके कारण युवावस्था में इन महिलाओं का स्वास्थ्य काफी चुस्त और दुरुस्त रहता है। 

अगर आपका जन्म जुलाई के महीने में हुआ है तो आपको अपने इम्यून सिस्टम पर थोड़ा ध्यान देने कि आवश्यकता है। इसके मजबूत होते ही आपके अंदर होने वाली समस्याओं का खतरा खत्म हो जाता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल को बदलना तथा इसमें कुछ पॉजिटिव बदलाव लाना चाहिए। खान पान और व्यायाम को लेकर आप डॉक्टर से मिलकर इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।      

अगर इस महीने में जन्म लेने वालों के स्वभाव के बारे में बात करें तो यह चीज सामने आती है कि ये लोग बहुत ही भावुक और जिद्दी होते हैं। इनका मन साफ होता है तथा ये हमेशा दूसरों कि भलाई चाहते हैं। What Does Your Birth Month Say About Your Health And Your Personality किसी के भी प्रति इनके मन में गुस्सा या भेद भावना नहीं होती है। अगर आपका जन्म भी जुलाई में हुआ है तो कमेंट बॉक्स के जरिए हमारे साथ अपनी कहानी को अवश्य शेयर करें। 

महीना – अगस्त 

ग्रह का प्रभाव – शुक्र और शनि 

जून, जुलाई और अगस्त में जन्म लेने वालों के बीच काफी चीजें कॉमन होती हैं। जैसे कि इन तीनों महीने में जन्म लेने वालों का वजन जन्म के दौरान काफी अच्छा होता है। मतलब ये लोग बहुत ही हेल्दी होते हैं तथा दूसरे महीने में जन्में लोगों कि तुलना में इनका यौवन थोड़ा देर से आता है जो कि इनके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। देर से यौवन आना और जन्म के समय वजन अच्छा होना, ये दोनों स्वस्थ्य संबंधित होते हैं और यही कारण है कि अगस्त महीने में जन्मे लोगों का स्वस्थ्य उनकी युवावस्था में काफी चुस्त और दुरुत होता है। 

आगे पढ़ें: भगंदर (फिस्टुला) का आयुर्वेदिक इलाज और सर्जरी

अगर आपका जन्म भी अगस्त में हुआ है तो आपको ज्यादा घबराने कि आवश्यकता नहीं है। लेकिन फिर भी आपको अपने दैनिक जीवन के दौरान खाए और पी जाने वाली चीजों का ध्यान रखना चाहिए। What Does Your Birth Month Say About Your Health क्योंकि लंबे समय तक जंक फूड्स, कोल्ड ड्रिंक्स, सिगरेट और शराब आदि का सेवन करने से आपको भी परेशानियां और बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों से खुद को दूर रखें तथा रोज सुबाज और शाम में हल्का फूलका व्यायाम, योग और मेडिटेशन करें। 

अगस्त महीने में जन्मे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग बहुत चालाक और शातिर होते हैं। What Does Your Birth Month Say About Your Health And Your Personality इनकी चालाकी का अंदाजा इनकी बातों से लगाया जा सकता है। अपनी बातों से लोगों घुमाना इन्हे अच्छी तरह से आता है। यह भी कहा जाता है कि इन लोगों को प्रशासनिक नौकरियों में जल्दी सफलता मिलती है।   

महीना – सितंबर 

ग्रह का प्रभाव – बुध 

सितंबर में पैदा हुए शिशुओं में बीमारी का एक समग्र जोखिम होता है। लेकिन अस्थमा होने कि संभावना कहीं न कहीं इनमें ज्यादा होती है। अध्ययन का यह मानना है कि इस महीने में जिन महिलाओं का जन्म होता है। उनमें दूसरे महीने में पैदा हुई महिलाओं कि तुलना में गर्भधारण करने कि क्षमता काफी कम होती है। साथ ही सितंबर में पैदा होने वालों के शरीर में कार्डियोवैस्कुलर बिमारियों को रोकने कि क्षमता कम होती है। इसलिए उन्हें इस बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। (इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में 25 सावधानियां बरतें)

अगर आपका जन्म इस महीने में हुआ है तो आपको काफी चीजों पर ध्यान देना चाहिए जैसे कि अस्थमा से कैसे बचा जाए और अगर यह हो भी गया तो इसे कैसे कंट्रोल किया जाए। अगर आप महिला हैं तो आपको चेकअप के बाद अपनी फर्टिलिटी क्षमता बढ़ाने के लिए अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने चाहिए। जैसे कि ऊपर ही हम बता चुके हैं कि इस महीने में जन्म लेने वालों को ढेरों बीमारियां होने का खतरा रहता है। Your Birth Month Can Tell You About Your Future Health इसलिए आपको अपने जीवनशैली पर भी खास ध्यान देने कि आवश्यकता है। अस्थमा से बचने या अस्थमा को दूर करने और फर्टिलिटी को बढ़ाने के संबंध में आप सॅक्टर से परामर्श कर सकते हैं। 

ऐसा कहा जाता है कि सितंबर महीने जन्म लेने वाले लोग काफी चतुर और बातूनी होते हैं। ये अपनी बातों से किसी को भी आसानी से बेवकूफ बना सकते हैं। What Does Your Birth Month Say About Your Health ये लोग होते तो बहुत होशयार हैं लेकिन ज्यादातर ये अपनी होश्यारी को गलत जगह या गलत कामों में इस्तेमाल करते हैं जिसके चलते इन्हे कई बार पेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इन्हे अपनी बुद्धि और पैसों का सही जगह इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से इनकी परेशानियां खत्म हो जाएंगी तथा जीवन में खुशहाली आएगी।        

महीना – अक्टूबर 

ग्रह का प्रभाव – चंद्रमा 

अक्टूबर में पैदा हुए शिशुओं में बीमारी का एक समग्र जोखिम होता है। लेकिन इन्हे रेस्पिरेटरी संबंधित बीमारियां होने का खतरा कहीं न कहीं सबसे ज्यादा होता है। इस महीने में जन्मे लोगों में Attention Deficit Hyperactivity Disorder (ADHD) नाम कि बीमारी होने का खतरा भी थोड़ा बहुत होता है। इस महीने में जन्म लेने वालों के लिए खुशी कि बात यह है कि आप लोगों को कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां होने का ख़तरा लगभग न के बराबर होता है। कुछ चीजों पर ध्यान देने के बाद आप खुद को रेस्पिरेटरी और ADHD बीमारी से भी बचा सकते हैं। 

इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी लाइफस्टाइल और खान पान पर स्पेशल ध्यान देना पडेगा। आपको पता ही होगा कि आज लगभग आधी से ज्यादा बीमारियां उलटी सीधी चीजें खाने पीने से होती हैं। What Does Your Birth Month Say About Your Health अगर आप भी खुद को फिट और ऊपर बताई गई बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो सबसे पहले फायदेमंद चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें और नुकसानदायक को डाइट से बाहर। इन सभी चीजों की विस्तृत जानकारी और समझ के लिए आपको डॉक्टर और डायटीशियन से मिलकर बात करनी चाहिए। उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।             

इस महीने में जन्म लेने वाले लोगों का मन बहुत ही शांत और कोमल होता है। ये चीजों को बहुत बारीकी से ऑब्जर्व करते हैं। ये अपने जीवन को चाँद कि तरह ही शीतल और खूबसूरत बनाना चाहते हैं। What Does Your Birth Month Say About Your Health And Your Personality अक्टूबर में जन्म लेने वालों को कला के क्षेत्र में बहुत जल्दी कामयाबी मिलती है। अगर आपका जन्म भी इसी महीने में हुआ है और ऊपर बताई गई कोई भी चीज आपमें भी मौजूद है तो अपनी कहानी हमें अवश्य बताएं।  

महीना – नवंबर 

ग्रह का प्रभाव – बुध 

अगर आपका जन्म नवंबर महीने में हुआ है तो आपको Attention Deficit Hyperactivity Disorder (ADHD) होने कि संभावना सबसे ज्यादा है। शोध का यह भी मानना है कि अगर आपका जन्म इस महीने में हुआ है तो आपको रेस्पिरेटरी संबंधित बीमारियां और खासकर तीव्र ब्रोंकोलाइटिस होने का खतरा भी काफी अधिक होता है। लेकिन आपको कार्डियोवैस्कुलर संबंधित बीमारियां होने का खतरा काफी कम होता है। डॉक्टर का कहना है कि कुछ चीजों को लेकर सावधानियां बरतने के बाद आप खुद को इन बीमारियों से दूर रख सकते हैं। 

डॉक्टर का कहना है कि ADHD कि स्थिति में इंसान का आत्मविश्वास काफी कम हो जाता है तथा इनके रिश्तों में भी दरारें आने लगती हैं। इसके अलावा दूसरी और भी ढेरों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन कुछ बातों पर ध्यान देने के बाद इस समस्या कि रोकथाम आसानी कि जा सकती है। इसके लिए आपको अपने डाइट में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, फल, हरी पत्तेदार सब्जियों आदि को शामिल करना चाहिए तथा नियमित रूप से रोज समय से सोना, समय से उठना और सुबह के समय थोड़ा बहुत व्यायाम, योग और मेडिटेशन करना चाहिए। 

ऐसा करने से करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से एक्टिव, फ्रेश और खुश रहते हैं जिससे आपका तनाव खत्म हो जाता है साथ ही इस बीमारी का खतरा भी। अगर बात कि जाए नवंबर में जन्म लेने वालों के स्वभाव कि तो ये लोग बहुत ही शातिर और बोल बच्चन किस्म के होते हैं। इन्हे अपनी जुबान पर बहुत अभिमान होता है। What Does Your Birth Month Say About Your Health And Your Personality ये लोग मजाक और कटाक्ष करने में बहुत माहिर होते हैं। यह अपने पर्सनल फायदे के लिए किसी को भी बेककूफ बना सकते हैं। अगर ये लोग अपनी चालाकी और जुबान को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो जीवन में काफी जल्दी नाम और पैसा कमा सकते हैं।   

महीना – दिसंबर 

ग्रह का प्रभाव – शुक्र और मंगल 

एक अध्ययन से यह बात साफ होती है कि दिसंबर में जन्म लेने वाले लोगों के शरीर में किसी भी बीमारी से लड़ने कि ताकत बहुत कम होती है। लेकिन खासकर इन्हे रिप्रोडक्टिव और रेस्पिरेटरी संबंधित बीमारियां होने का खतरा बहुत कम भी होता है। इस महीने में जन्मे लोगों का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर होता है। इसलिए डॉक्टर इन्हे अपनी डाइड में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करने कि सलाह देते हैं। अगर आपका भी जन्म दिसंबर महीने में हुआ है तो आपको अपने शरीर पर खास ध्यान देने कि आवश्यकता है। 

आप अपने जीवनशैली में पॉजिटिव बदलाव लाकर इन परेशानियों को दूर कर सकते हैं। डाइट, व्यायाम और दूसरी स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक चीजों के बारे में जानने के लिए आप डॉक्टर और डायटीशियन का सहारा ले सकते हैं। वे आपकी जांच, शरीर कि ताकत और क्षमता को देखने और समझने के बाद आपको सही डाइट का सुझाव देंगे जिसे कुछ महीनों तक ही फॉलो करने के बाद आपका इम्यून सिस्टम पहले की तुलना में काफी मजबूत हो जाएगा तथा यह आपके शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करना भी शुरू कर देगा।         

ऐसा कहा जाता है कि दिसंबर महीने में जन्म लेने वाले लोग कला और प्रेम के क्षेत्र में खुद को हमेशा एक्टिव रखते हैं। What Does Your Birth Month Say About Your Health And Your Personality इन लोगों को रक्षा के क्षेत्र में सफलता जल्दी मिलती है। अगर आपका जन्म भी इसी महीने में हुआ है तो अपनी कहानी हमारे साथ अवश्य शेयर करें। 

निष्कर्ष 

जन्म, जीवन और मौत — ये तीनों किसी न किसी तरह से आपस में जुड़े हुए हैं। आप अपनी मां के गर्भ में कैसे रहते हैं, आपकी मां गर्भावस्था के दौरान कैसा जीवनशैली अपनाती हैं और कौन कौन सी चीजों को प्रेगनेंसी के उस नौ महीने कि प्रक्रिया में अनुभव करती हैं, ये सभी चीजें आपकी मां के साथ साथ कहीं न कहीं आपको भी प्रभावित करती हैं। जिस तरह से ये चीजें आपको गर्भ में या फिर जन्म लेने के बाद प्रभावित करती हैं, वैसे ही जिस महीने में आपका जन्म होता है, वह महीना भी आपके सेहत को कई तरह से प्रभावित करता है। शोध से यह बात सामने आई है कि जिस महीने में आपने जन्म लिया है वो महीना आपकी सेहत से संबंधित ढेरों राज को खोल सकता है। 

यानी कि अगर आप अपने स्वास्थ्य के बारे में जानना चाहते हैं तो आप अपने जन्म के महीने का पता करें तथा उसके बाद अध्ययन किए गए पेपर को पढ़कर खुद कि हेल्थ को काफी हद तक समझ सकते हैं। इसके बाद आवश्यक चीजों को अपनाने या दूर करने के बाद आप खुद कि सेहत को बेहतर बना सकते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि ये बातें अभी पूर्ण रूप से प्रमाणित नहीं हुई हैं। अभी भी इनपर रिसर्च  चल रहा है। इसलिए इनके आधार पर कोई भी ऐसा फैसला न लें जिससे आपको नुकसान पहुंच सकता है। अपने स्वास्थ्य से संबंधित किसी चीज को अपने जीवन में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर से मिलकर अवश्य परामर्श करें।              

आगे पढ़ें

अलसी के फायदे और नुकसान
अश्वगंधा के फायदे और नुकसान

Author

Updated on 13th June 2025

Top Doctors
All Doctors
online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Kiran Dua (f99T3BwhIM)

Dr. Kiran Dua

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

48 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Pradeep Dutta (iG42qSEAJL)

Dr. Pradeep Dutta

MBBS, Diploma in Radio Diagnosis & MD-TB & Respiratory Diseases

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

47 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Bhagat Singh Rajput (2tBWrJPbYX)

Dr. Bhagat Singh Rajput

MBBS, D.Ortho

₹8000₹4000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

45 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Khushwant Singh  (Fr0tBMgrvN)

Dr. Khushwant Singh

MBBS - Family Physician

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

44 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uma Challa (O3RA9o3QVo)

Dr. Uma Challa

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹1500₹750परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

42 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Mallavalli Surendranath (uWxdbb3vgA)

Dr. Mallavalli Surendranath

MBBS, MD-Pediatrics

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Krishna Mothukuri (ivz0C93SIb)

Dr. Krishna Mothukuri

MBBS, Diploma in Child Health

₹2000₹1000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Sunil Sobti (xB7DYO7QZ3)

Dr. Sunil Sobti

MBBS, MD-General Medicine

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Neeta Mishra (XvSf5FS9jd)

Dr. Neeta Mishra

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uday Ashok Gadgil (Epk1RbbyEE)

Dr. Uday Ashok Gadgil

MBBS, DOMS, DNB-Ophthalmology

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall