knee-replacement-surgery-in-hindi

अगर आपको चलने-फिरने, ठीक से खड़े होने, लंबे समय तक खड़े रहने, पैरों को मोड़ने या आर्थराइटिस के कारण घुटनों में तेज दर्द होता है और दैनिक जीवन के कामों को करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि घुटने का ऑपरेशन यानि नी रिप्लेसमेंट सर्जरी से इसका बेहतर इलाज संभव है।

नी रिप्लेसमेंट सर्जरी एक प्रक्रिया है, जिसके दौरान घुटने के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक किया जाता है या उसे बाहर निकालकर उसकी जगह प्रोस्थेटिक हिस्सा लगाया जाता है। नी रिप्लेसमेंट सर्जरी को एक अनुभवी और कुशल ऑर्थोपेडिक सर्जन यानी हड्डी रोग विशेषज्ञ के द्वारा पूरा किया जाता है। यह सर्जरी उन लोगों के लिए एक वरदान की तरह है, जिन पर इलाज का दूसरा कोई भी तरीका असर नहीं करता है।

इसे पढ़ें: एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) चोट का कारण, लक्षण और इलाज 

इस सर्जरी की मदद से घुटने में होने वाले दर्द को हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है। घुटने के ऑपरेशन को पूर्ण या आंशिक रूप से किया जा सकता है और यह पूरी तरह से घुटने में हुई क्षति पर निर्भर करता है। घुटने का ऑपरेशन करने से पहले डॉक्टर कुछ जांच की सलाह देते हैं ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि मरीज सर्जरी के लिए फिट है या नहीं।

घुटने का ऑपरेशन कैसे किया जाता है?

घुटने का ऑपरेशन यानी नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के दौरान घुटने के क्षतिग्रस्त हिस्से को प्रोस्थेटिक से बदला जाता है। मरीज के घुटने के क्षतिग्रस्त हिस्से का नाप लेकर प्रोस्थेटिक हिस्से को तैयार किया जाता है। घुटने के ऑपरेशन की प्रक्रिया को तीन भागों में बांटा जा सकता है।

 

  • एनेस्थीसिया देना

 

घुटने का ऑपरेशन शुरू करने से पहले सर्जन मरीज को सामान्य एनेस्थीसिया या एपीड्यूरल एनेस्थीसिया देते हैं। सामान्य एनेस्थीसिया के कारण मरीज बेहोश हो जाते हैं, जबकि एपीड्यूरल एनेस्थीसिया के कारण मरीज जगे होते हैं, लेकिन उनके कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से सुन्न हो जाता है। इस सर्जरी के दौरान मरीज को कुछ भी महसूस नहीं होता है।

 

  • क्षतिग्रस्त हिस्से को प्रोस्थेटिक से बदलना

 

एनेस्थीसिया देने के बाद सर्जन मरीज के घुटने को खोलने के लिए उसपर कट लगाते हैं। इसकी मदद से वह घुटने के जोड़ को अच्छी तरह से देख पाते हैं। फिर सर्जन घुटने के क्षतिग्रस्त यानि खराब हिस्से को बाहर निकालकर उसे नापते हैं ताकि उसी आकार का प्रोस्थेटिक तैयार किया जा सके। सर्जन पहले एक प्रतिरूपी जॉइंट लगाकर यह भी चेक करते हैं कि घुटने का जोड़ ठीक से काम कर रहा है या नहीं। फिर उसके बाद, फाइनल प्रोस्थेटिक हिस्से को फिट कर देते हैं।

इस सर्जरी के दौरान सर्जन जांघ की हड्डी के अंतिम सिरा को कर्व्ड मेटल प्रोस्थेटिक से बदल देते हैं। साथ ही, मेटल की एक पतली प्लेट को शिन बोन के आखिरी सिरे पर लगा देते हैं। इन सबके अलावा, घुटने को ठीक करने के लिए सर्जन एक खास हड्डी (सीमेंट) का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि हड्डी प्रतिस्थापित भागों के साथ अच्छी तरह से मिल सके।

इसे पढ़ें: मिनिस्कस टियर का कारण, लक्षण और इलाज

जरूरत पड़ने पर घर्षण को कम करने के लिए सर्जन मेटल के टुकड़ेके बीच में एक प्लास्टिक स्पेसर भी लगा सकते हैं। यहां प्लास्टिक स्पेसर एक कार्टिलेज की तरह काम करता है। इतना ही नहीं, जरूरत के मुताबिक, सर्जन नी कैप के पिछले हिस्से को भी बदल सकते हैं।

ऑपरेशन पूरा होने के बाद, सर्जन लगाए कट को स्टेपल और टांकों की मदद से बंद करके ड्रेसिंग कर देते हैं। लेकिन गंभीर मामलों में स्टेपल या टांकों के बाद घुटने पर प्लास्टर भी लगाया जा सकता है। नी रिप्लेसमेंट सर्जरी को पूरा होने में लगभग 1-3 घंटे का समय लगता है। सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी काफी तेजी से होती है।

 

  • डिस्चार्ज प्रक्रिया

 

सर्जरी खत्म होने के तुरंत बाद ही मरीज को रिकवरी रूम में ले जाया जाता है। वहां उनका ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन और पल्स आदि को चेक किया जाता है। कुछ मामलों में सर्जरी के बाद मरीज को खून चढाने और ऑक्सीजन देने की आवश्यकता भी पड़ सकती है। सर्जरी के बाद, मरीज की स्थिति को देखते हुए सर्जन कुछ दिनों तक उन्हें हॉस्पिटल में रुकने का सुझाव देते हैं।

मरीज के हल्का रिकवर होने के बाद, सर्जन दवाओं को निर्धारित करने और पोस्ट-ऑपरेटिव केयर टिप्स देने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिचार्ज कर देते हैं।

क्या आप अपने शहर में घुटने का बेस्ट ऑपरेशन कराना चाहते हैं?

अगर आप घुटने के दर्द से परेशान हैं और अपने शहर के बेस्ट क्लिनिक में इसका इलाज कराना चाहते हैं तो प्रिस्टीन केयर से संपर्क करें। हमारे क्लिनिक में एडवांस नी रिप्लेसमेंट सर्जरी से घुटने के दर्द का बेस्ट इलाज किया जाता है। हमारे क्लिनिक में इस सर्जरी को एक अनुभवी, कुशल और विश्वसनीय हड्डी रोग विशेषज्ञ के द्वारा पूरा किया जाता है।

इसे पढ़ें: एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) सर्जरी से जुडी सभी जरूरी बातें

हमारे विशेषज्ञ डॉक्टर को घुटनों और हड्डियों की गहरी समझ और नी रिप्लेसमेंट सर्जरी में महारत हासिल है। दूसरे क्लिनिक की तुलना में हमारे क्लिनिक में इस सर्जरी को काफी कम खर्च में किया जाता है। इतना ही नहीं, कम से कम खर्च में जोड़ों का बेस्ट इलाज करने के साथ-साथ हम अपने मरीजों को ढेरों सुविधाएं भी प्रदान करते हैं।

हमारी सुविधाओं में सर्जरी वाले दिन फ्री पिकअप और ड्रॉप, सभी डायग्नोस्टिक टेस्ट पर 30% छूट, सर्जरी के बाद फ्री पोस्ट-ऑपरेटिव केयर टिप्स और डॉक्टर के साथ फॉलो-अप्स मीटिंग आदि शामिल हैं। घुटने के दर्द को दूर कर अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए अभी हमसे संपर्क करें। हम आपसे बस एक फोन कॉल की दूरी पर हैं।

और पढ़ें

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|

Top Doctors
All Doctors
online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Kiran Dua (f99T3BwhIM)

Dr. Kiran Dua

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

48 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Pradeep Dutta (iG42qSEAJL)

Dr. Pradeep Dutta

MBBS, Diploma in Radio Diagnosis & MD-TB & Respiratory Diseases

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

47 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Bhagat Singh Rajput (2tBWrJPbYX)

Dr. Bhagat Singh Rajput

MBBS, D.Ortho

₹8000₹4000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

45 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Khushwant Singh  (Fr0tBMgrvN)

Dr. Khushwant Singh

MBBS - Family Physician

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

44 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uma Challa (O3RA9o3QVo)

Dr. Uma Challa

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹1500₹750परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

42 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Mallavalli Surendranath (uWxdbb3vgA)

Dr. Mallavalli Surendranath

MBBS, MD-Pediatrics

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Krishna Mothukuri (ivz0C93SIb)

Dr. Krishna Mothukuri

MBBS, Diploma in Child Health

₹2000₹1000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Sunil Sobti (xB7DYO7QZ3)

Dr. Sunil Sobti

MBBS, MD-General Medicine

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Neeta Mishra (XvSf5FS9jd)

Dr. Neeta Mishra

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uday Ashok Gadgil (Epk1RbbyEE)

Dr. Uday Ashok Gadgil

MBBS, DOMS, DNB-Ophthalmology

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall