लेजर इन सीटू किरेटोमिल्युसिस (Laser In Situ Keratomileusis – LASIK) को आम भाषा में लेसिक सर्जरी कहा जाता है। यह एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिससे दृष्टि संबंधित बीमारियां जैसे कि मायोपिया, हाइपरोपिया और एस्टिग्मेटिज्म का इलाज किया जाता है।
आमतौर पर लेसिक सर्जरी का खर्च 40000 रुपए से लेकर 150000 रुपए तक आता है। लेकिन यह इस सर्जरी का फाइनल कॉस्ट नहीं है। इसमें बदलाव भी आ सकते हैं। क्योंकि लेसिक सर्जरी की कॉस्ट काफी चीजों पर निर्भर करता है।
लेसिक सर्जरी की लागत को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं:-
Table of Contents
01. लेसिक सर्जरी की आवश्यकता
जैसा कि हमने ऊपर ही बताया कि लेसिक सर्जरी का इस्तेमाल दृष्टि से संबंधित ढेरों समस्याओं का इलाज करने के लिए जाता है, जिसमें खासकर मायोपिया, हापारोपिया और एस्टिग्मेटिज्म शामिल हैं। आप लेसिक सर्जरी क्यों करना चाहते हैं यह इस सर्जरी के खर्च को प्रभावित कर सकता है। क्योंकि आपकी आवश्यकता के अनुसार डॉक्टर इलाज की प्रक्रिया का चयन करते हैं।
02. स्थिति की गंभीरता
आप जिस स्थिति से पीड़ित हैं उसकी गंभीरता भी लेसिक सर्जरी के खर्च में एक अहम भूमिका निभा सकती है। आपके स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए डॉक्टर आपको कुछ खास जांच कराने का सुझाव दे सकते हैं।
03. सर्जरी से पहले किए जाने वाले जांच
लेसिक सर्जरी करने से पहले डॉक्टर मरीज को कुछ जांच कराने का सुझाव देते हैं, जिसमें लेंस, कॉर्निया और दृष्टि की जांच आदि शामिल हैं। इन सभी जांचों का खर्च आपकी लेसिक सर्जरी के खर्च में जुड़ता है। आपको कौन सी समस्या है इस बात का पता लगाने के लिए जांच आवश्यक है।
04. डॉक्टर का अनुभव
लेसिक सर्जरी को एक नेत्र रोग विशेषज्ञ के द्वारा पूरा किया जाता है। डॉक्टर का अनुभव लेसिक सर्जरी की कॉस्ट को तय करने में एक मुख्य भूमिका निभा सकता है। आमतौर पर जिस नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास पर्याप्त अनुभव होता है उसकी लेसिक सर्जरी की फीस उस डॉक्टर की तुलना में अधिक होती है, जिसके पास अनुभव कम होता है या अनुभव नहीं होता है।
इसे पढ़ें: मोतियाबिंद होने पर क्या करना चाहिए?
लेसिक सर्जरी एक महत्वपूर्ण सर्जरी है। इसलिए इस सर्जरी के लिए आपको एक ऐसे नेत्र रोग विशेषज्ञ का चयन करना चाहिए, जिसके पास इस सर्जरी में पर्याप्त अनुभव हो ताकि प्रक्रिया के सफल होने की संभावना अधिक से अधिक और साइड इफेक्ट्स एवं जटिलताओं का खतरा कम से कम हो। एक अनुभवी, कुशल और विश्वसनीय नेत्र रोग विशेषज्ञ लेसिक सर्जरी को परफेक्शन के साथ पूरा करते है।
05. क्लिनिक की छवि
जिस क्लिनिक में आपकी लेसिक सर्जरी होने वाली है लोगों के प्रति उसकी छवि भी इस बात का फैसला करने में एक अहम रोल अदा करती है कि आपकी सर्जरी का अनुमानित खर्च क्या हो सकता है। जिस क्लिनिक की छवि भरोसेमंद होती है और लेसिक सर्जरी में जिसका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा होता है वहां लेसिक सर्जरी की कीमत दूसरे सामान्य क्लिनिक की तुलना में अधिक हो सकती है। अपनी सर्जरी के लिए क्लिनिक का चयन करते समय आप उसकी विश्वसनीयता के बारे में पता लगा सकते हैं।
06. ट्रैवल
आप जिस क्लिनिक में अपनी सर्जरी कराने वाले हैं वह आपके घर से कितनी दूर है। वहां आने-जाने में आपको कितना समय लग सकता है और आने-जाने का अनुमानित खर्च भी आपकी सर्जरी में जुड़ता है। यही कारण है कि अपना समय और पैसा बचाने के लिए लोग अक्सर अपने घर के आस-आस ही बेहतर क्लिनिक चयन करते हैं।
इसे भी पढ़ें: मोतियाबिंद का कारण, लक्षण और इलाज
07. हॉस्पिटलाइजेशन
लेसिक सर्जरी एक दिन की प्रक्रिया है जिसके बाद मरीज को हॉस्पिटलाइजेशन की आवश्यकता नहीं पड़ती है। लेकिन कुछ मामलों में मरीज के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर हॉस्पिटलाइजेशन का सुझाव दे सकते हैं। ऐसे में हॉस्पिटलाइजेशन का खर्च भी अंतत सर्जरी के खर्च में जुड़ता है।
08. दवाएं
लेसिक सर्जरी के बाद डॉक्टर कुछ आवश्यक दवाएं और आई ड्रॉप भी निर्धारित करते हैं। इन सबका का खर्च भी लेसिक सर्जरी के खर्च को प्रभावित करता है।
09. इंश्योरेंस
कुछ क्लिनिक में इंश्योरेंस को अपनाया जाता है। अगर आपके द्वारा चयनित क्लिनिक में इंश्योरेंस को अपनाया जाता है तो आप अपने हेल्थ इंश्योरेंस की मदद से अपने पॉकेट से होने वाले खर्च को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
10. डॉक्टर के साथ फॉलो-अप्स मीटिंग
लेसिक सर्जरी के बाद हर एक सप्ताह के अंतराल पर कुछ महीनो तक अपने डॉक्टर से फॉलो-अप्स मीटिंग करनी होती है ताकि डॉक्टर इस बात की पुष्टि कर सकें कि आप ठीक तरह से रिकवर हो रहे हैं। कुछ क्लिनिक में प्राधान्य फॉलो-अप्स की सुविधा होती है। लेकिन कुछ क्लिनिक में फॉलोअप्स मीटिंग के लिए आपको अलग से फीस जमा करना पड़ सकता है।
ऊपर दिए हुए बिंदु लेसिक सर्जरी के खर्च को तय करने में मुख्य रोल अदा करते हैं। अगर आप मायोपिया, हाइपरोपिया या एस्टिग्मेटिज्म से पीड़ित हैं और कम से कम खर्च में लेसिक सर्जरी से इसका इलाज कराना चाहते हैं तो हमसे अभी संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें
डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दर्शाये गए शुल्क, Pristyn Care द्वारा लिए जाने वाले शुल्क हैं जो कि शहर और उपचार की लागत पर आधारित हैं और यह उपचार लागत अन्य कारकों के आधार पर बढ़ और घट भी सकती हैं| उपचार की बाज़ार लागत स्वास्थ्य बीमा कंपनी और शहर के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं|