प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के घरेलू इलाज और लेजर ट्रीटमेंट

एक बच्चे को जन्म देने के बाद संगीत के पेट के निचले हिस्से और जांघों में स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) आ गए थे। संगीता कहती हैं “मैं इन निशान को देखकर बहुत ज्यादा परेशान रहती थी और इसका इलाज जानने के लिए हमेशा इंटरनेट पर सर्च करती थी। ये निशान मुझे बिलकुल भी अच्छे नहीं लगते थे और फिर इसे हटाने के लिए मैंने लेजर ट्रीटमेंट का सहारा लेना उचित समझा। इसके लिए मैंने किसी अच्छे स्त्री-रोग विशेषज्ञ को खोजना शुरू किया और मेरी मुलाकात Pristyn Care की वरिष्ठ Gynecologist डॉक्टर गरिमा साहनी से हुई।”

संगीता ने डॉक्टर गरिमा से बहुत से सवाल किए। आइये जानते हैं डॉक्टर गरिमा ने उन्हें क्या बताया।

डॉक्टर गरिमा संगीता को समझाती हैं “गर्भावस्था के बाद स्ट्रेच मार्क्स का जन्म होना बहुत आम है और यह हर महिला को होता है। यह शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है लेकिन ज्यादातर पेट के निचले हिस्से, जांघों और कूल्हों पर देखने को मिलते हैं। प्रसव के कुछ दिनों के बाद यह निशान अपने आप दूर हो जाते हैं लेकिन कुछ महिलाओं में यह स्थाई रूप से रह जाते हैं। हालांकि, इनकी वजह से किसी प्रकार की खुजली या जलन की समस्या नहीं होती है लेकिन इनकी उपस्थिति महिलाओं के सौन्दर्य पर गहरा प्रभाव डालती है। शरीर से फैट का अचानक से निकल जाना या फिर हार्मोनल परिवर्तन स्ट्रेच मार्क्स का कारण बनते हैं।

आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए कई उपाय और घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से आप अपने स्ट्रेच मार्क्स को आसानी से खत्म कर सकती हैं। लेकिन अगर फिर भी आपके स्ट्रेच मार्क्स नहीं जाते हैं तो आपके पास सिर्फ एक विकल्प बचता है और वो है ‘लेजर ट्रीटमेंट’।

Table of Contents

स्ट्रेच मार्क्स की समस्या कब होती है — When Do You Face Stretch Marks in Hindi

शुरुआती गर्भावस्था से ही स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देने लगते हैं। शुरुआती गर्भावस्था के दौरान स्तनों के आकार में वृद्धि होने लगती है जिसके कारण निशान बनने लगते हैं। महिला के गर्भवती होने के बाद जब उसका गर्भाशय बड़ा होने लगता है तब पेट के निचले हिस्से में स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देने लगते हैं।

क्या स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाया जा सकता है — Can You Get Rid of Stretch Marks in Hindi

कई दफा महिलाओं का स्ट्रेच मार्क्स ज्यादा गहरे नहीं होते हैं इसलिए वह कुछ समय बाद वे खुद ही या फिर घरेलू नुस्खे की मदद से गायब हो जाते हैं। लेकिन अगर घरेलू नुस्खे से निशान नहीं गए तो फिर डॉक्टर आपको लेजर तकनीक से इलाज कराने की सलाह देते हैं जिसके बाद आपके दाग पूरी तरह से गायब हो जाते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय — Home Remedies To Remove Stretch Marks in Hindi

एलोवेरा का प्रयोग  

एलोवेरा का इस्तेमाल स्किन से संबंधित कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। एलोवेरा का प्रयोग कर स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। एलोवेरा काटने के बाद उससे निकलने वाला पीले रंग का लिक्विड (Liquid) त्वचा के लिए खतरनाक होता है। इस लिक्विड को त्वचा में लगाने से खुजली की समस्या हो सकती है। एलोवेरा को रात में काटकर रख दें। ऐसा करने से पीले रंग का लिक्विड रात भर में निकल जाता है।

अब एलोवेरा के एक टुकड़े को निशान वाली जगह पर 15 से 20 मिनट तक मालिश करें। मालिश करने के बाद हल्के गुनगुने पानी से उस जगह को धो दें। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाएंगे। इसके अलावा, आप एलोवेरा का इस्तेमाल दूसरे तरीके से भी कर सकते हैं जो और भी फायदेमंद साबित हो सकता है। बाजार से विटामिन ए और विटामिन इ की गोलियां खरीदकर लाएं। लगभग दोनों विटामिन्स की 4-5 गोलियों को एक कटोरी एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं। अब इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर अच्छी तरह से मालिश करें।

तेल का प्रयोग 

तेल की मालिश से भी इन निशानों को काफी आसानी से दूर किया जा सकता है। बाजार में कई तरह के तेल मौजूद हैं जो स्ट्रेच मार्क्स आसानी से हटा सकते हैं। 

  • जैतून का तेल 

स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए जैतून का तेल आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता हैं। प्रभावित हिस्से में जैतून का तेल लगाकर उस हिस्से को आधे घंटे के लिए खुला छोड़ दें। इससे तेल के सारे न्यूट्रिएंट्स (Nutrients) शरीर में अवशोषित हो जाएंगे और मार्क्स से छुटकारा मिल जाएगा।

इसके अलावा, आप जैतून के तेल में सेब का सिरका मिलाकर भी त्वचा पर लगा सकती हैं। ऐसा करने के बाद कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

  • अरंडी का तेल

अरंडी का तेल बहुत फायदेमंद है इस तेल से स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाकर कुछ दिनों तक मालिश करें। अब प्लास्टिक की पतली थैली लेकर मार्क्स के ऊपर लपेट दें और फिर थैली के ऊपर हॉट पैक से मसाज करें। यह यही प्रक्रिया आप नारियल तेल, अरंडी तेल और विटामिन E के तेल को मिश्रित करके भी कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको काफी फायदा होगा।

अंडे का लेप

अंडे के सफेद हिस्से को अच्छी तरह से फेटने के बाद मार्क्स पर लगाएं फिर आधे घंटे के बाद इसे धो दें और मॉइस्चराइजर के तौर पर जैतून या तिल का तेल लगाएं। अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है जो डैमेज स्किन को सुधारने में मदद करता है।

शहद

दो-तीन चम्मच शहद को निशान वाली जगह पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब वह सुख जाए तो उसे गुनगुने पानी से धो लें। शहद में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट (Antioxidant) तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं। स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल दूसरी तरह भी कर सकती हैं। इसके लिए आप शहद में थोड़ी मात्रा में नमक और ग्लिसरीन मिलाकर इसे अच्छी तरह से फेंट लें। फिर इस मिश्रण को मार्क्स पर लगाकर अच्छी तरह से मालिश करें और सूखने के बाद इसे धो दें।

हल्दी और चंदन

हल्दी का एक टुकड़ा लेकर पानी के साथ घिसें। साथ-साथ चंदन के टुकड़े को भी घिसकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को मार्क्स वाली जगह पर मालिश करें। लगभग आधे घंटे के बाद उस जगह को गुनगुने पानी से धो लें। लगातार 3-6 महीने तक ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स खत्म हो जाते हैं। 

आलू का प्रयोग

आलू को काटकर इसके टुकड़े को स्ट्रेच मार्क्स पर रगड़ें। आलू में पॉलीफेनोल (Polyphenol) और केराटीन (Keratin) भारी मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद हैं। आलू के रस से त्वचा पर मालिश करने से स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जाते हैं। इसके अलावा, यह त्वचा में निखार लाने और झुर्रियों को भी दूर करने का भी काम करते हैं।

खुबानी

खुबानी को काटकर मिक्सर में ग्राइंड (Grind) कर लें। इसका पेस्ट बन जाने के बाद स्ट्रेच मार्क्स पर आधे घंटे तक लगा रहने दें। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करें, कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा और मार्क्स धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे।

कोकोआ बटर

कोकोआ बटर (Cocoa Butter) का इस्तेमाल आप तेल की तरह कर सकती हैं। यह त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कोकोआ बटर से त्वचा की मालिश करने पर निशान बहुत जल्द गायब हो जाते हैं। यह त्वचा को मुलायम बनाने का भी काम करता है।

नींबू 

नींबू के रस को निशान वाले क्षेत्र में लगाकर 10 से 15 मिनट तक मालिश करें। नींबू में विटामिन सी और कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद हैं। रोजाना 10 से 15 मिनट नींबू के रस से मालिश करने पर कुछ ही दिनों में मार्क्स खत्म हो जाएंगे।

चीनी और तेल

चीनी और बादाम के तेल का मिश्रण स्ट्रेच मार्क्स हटाने में मदद करता है। चीनी में बादाम का तेल और नींबू का रस मिलाकर तेल का एक मिश्रण तैयार करें और रोजाना नहाने से 15 मिनट पहले उसे प्रभावित क्षेत्र में लगाएं। इस मिश्रण के प्रयोग से खराब ऊपरी त्वचा बाहर निकल जाएगी और स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जाएंगे।

ट्रेटिनॉइन क्रीम

ट्रेटिनॉइन क्रीम लगाने से स्ट्रेच मार्क्स भरने लगते हैं। लेकिन इस क्रीम का उपयोग सिर्फ वही महिलाएं कर सकती हैं जो स्तनपान नहीं करा रही हैं। इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

गर्भावस्था के बाद स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए व्यायाम — Exercise To Remove Stretch Mark After Pregnancy in Hindi

गर्भावस्था के बाद स्ट्रेच मार्क से छुटकारा पाने के लिए व्यायाम एक अच्छा उपाय हो सकता है। प्रसव के बाद स्किन में ढीलापन आ जाता है जिसे दूर करने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। स्ट्रेच मार्क हटाने के लिए आप तरह-तरह के स्ट्रेच व्यायाम कर सकती हैं।

नौकासन

  • पेट के स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए नौकासन बहुत ही लाभदायक व्यायाम है। 
  • नौकासन करने के लिए सबसे पहले किसी समतल जगह पर चटाई बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। 
  • अब एक लंबी गहरी सांस लें और सांसों को छोड़ते हुए पैर, सिर और छाती को एक साथ ऊपर उठाएं। इस स्थिति में आपके हाथ आपके घुटनों के ऊपर स्ट्रेट होने चाहिए। 
  • ध्यान रहे कि आपकी आंखें, आपके पैर और आपके हाथ सामने की ओर केवल एक दृष्टि में रहे। आसन के दौरान अपने शरीर का पूरा वजन हिप्स पर टिकाएं। ऐसा आप लगातार तीन से चार बार 30 सेकंड के लिए कर सकती हैं। 

स्क्वैट्स

  • स्क्वैट्स (Squats) करने के लिए अपने दोनों हाथों को 90 डिग्री के एंगल में सामने की ओर करें। 
  • अब आप कुर्सी की तरह बैठने की कोशिश करें। इसके लिए अपने घुटनों को हल्का सा मोड़े और जांघों को स्ट्रेट लाइन में ले जाएं।  
  • ऐसा करते वक्त आपकी छाती आगे की ओर होनी चाहिए। 
  • जितने समय तक आप इसे कर सकते हैं उतने समय तक करें और पुनः प्राथमिक अवस्था में आ जाएं।

(आगे पढ़ें: प्रेगनेंसी में 25 सावधानियां बरतें)

साइड लेग लिफ्ट

  • साइड लेग लिफ्ट (Side Leg Lift) की मदद से आप पेट और जांघों के स्ट्रेच मार्क्स को खत्म कर सकती हैं। यह बहुत ही सरल व्यायाम है तथा इसके लिए आपको किसी एक ओर करवट लेनी है और अपने ऊपर वाले पैर को ऊपर उठाना है। 
  • ऐसा 5 सेकंड के लिए करें और फिर अपनी प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं। धीरे धीरे आप समय को बढ़ाकर 10 सेकंड तक ले जा सकते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए घरेलू मॉइस्चराइजर और लोशन — Household Moisturizer And Lotion To Avoid Stretch Marks in Hindi

इस तरह बनाएं लोशन

आधा कप वर्जिन ऑलिव ऑयल (Virgin Olive Oil) और एक बड़े चम्मच में एलोवेरा जेल लें। इस मिश्रण में 5 विटामिन ए की कैप्सूल और 5 विटामिन ई की कैप्सूल को मिलाएं। अब इस लेप को अच्छी तरह से मिलाएं और फ्रिज में रख दें। आपका लोशन तैयार हो चुका है और अब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 

इस तरह बनाए मॉइस्चराइजर

एलोवेरा जेल, जैतून का तेल और एंटीजर्म ऑयल को बराबर मात्रा में मिलाएं। अगर त्वचा में रूखापन महसूस होता है तो इसे त्वचा में लगाएं। इससे स्ट्रेच मार्क्स आने की समस्या लगभग खत्म हो जाती है।

गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेच मार्क्स आने से कैसे बचें — How To Avoid Stretch Marks During Pregnancy in Hindi

गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेच मार्क्स आना निश्चित है। इन्हें आने से पूरी तरह नहीं रोका जा सकता है लेकिन बचाव ज़रूर किया जा सकता है। नीचे दिए गए तरीकों का इस्तेमाल कर आप स्ट्रेच मार्क्स को ज्यादा होने से रोक सकती हैं। (इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में खुद का ख्याल कैसे रखें)

  1. नारियल तेल — गर्भावस्था के दौरान रोज़ाना अपने स्तन, जांघों और पेट के निचले हिस्से में नारियल तेल लगाएं। इससे स्ट्रेच मार्क्स बहुत कम आएंगे। नारियल के तेल के अलावा जैतून का तेल, बेबी ऑयल या फिर कोकोआ बटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
  2. पानी पीएं — स्ट्रेच मार्क्स को आने से रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे बॉडी भी हाइड्रेट रहती है। 
  3. व्यायाम करें — रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करने से भी आप गर्भावस्था के दौरान आने वाले स्ट्रेच मार्क्स से बच सकती हैं और आपका वेट भी नहीं बढ़ेगा। आसान से आसान व्यायाम करें ताकि गर्भाशय पर दबाव न पड़े।
  4. पोषक तत्वों का सेवन करें ऐसे आहार का भरपूर सेवन करें जिसमें विटामिन सी, जिंक और विटामिन इ भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। 

गर्भावस्था के बाद स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए अन्य चिकित्सा — Other Treatment To Remove Stretch Marks After Pregnancy in Hindi

लेजर थेरेपी 

लेजर थेरेपी की मदद से आप बहुत कम समय में स्ट्रेच मार्क की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट इलाज का सबसे बढ़िया माध्यम माना जाता है। इस थेरेपी के बाद आपके शरीर के सभी स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह से गायब हो जाएंगे और आपकी त्वचा दुबारा से खिलखिला उठेगी।

लेजर के जरिये स्ट्रेच मार्क्स हटाने के दो तरीके हैं।

  • इंटेंस पल्स्ड लाइट लेजर (आईपीएल) 
  • फ्रैक्शनल Co2 लेजर

यह आपके स्ट्रेच मार्क्स पर निर्भर करता है की डॉक्टर आपका ट्रीटमेंट किस मेथड से करते हैं। लेजर के जरिये स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए आपको चार से छह सेशन लेने पड़ते हैं। इन सबसे खास बात यह है कि लेजर ट्रीटमेंट के दौरान आपको किसी भी प्रकार के दर्द का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट का चुनाव करने वाली हैं तो Pristyn Care आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। 

आगे पढ़ें

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|

Top Doctors
All Doctors
online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Kiran Dua (f99T3BwhIM)

Dr. Kiran Dua

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

48 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Pradeep Dutta (iG42qSEAJL)

Dr. Pradeep Dutta

MBBS, Diploma in Radio Diagnosis & MD-TB & Respiratory Diseases

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

47 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Bhagat Singh Rajput (2tBWrJPbYX)

Dr. Bhagat Singh Rajput

MBBS, D.Ortho

₹8000₹4000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

45 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Khushwant Singh  (Fr0tBMgrvN)

Dr. Khushwant Singh

MBBS - Family Physician

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

44 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Himanshu Rasiklal Mehta (7mbChwLATB)

Dr. Himanshu Rasiklal Mehta

MBBS, Diploma in Ophthalmologist, MS-Ophthalmologist

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

43 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uma Challa (O3RA9o3QVo)

Dr. Uma Challa

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹1500₹750परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

42 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Mallavalli Surendranath (uWxdbb3vgA)

Dr. Mallavalli Surendranath

MBBS, MD-Pediatrics

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Krishna Mothukuri (ivz0C93SIb)

Dr. Krishna Mothukuri

MBBS, Diploma in Child Health

₹2000₹1000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Sunil Sobti (xB7DYO7QZ3)

Dr. Sunil Sobti

MBBS, MD-General Medicine

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Neeta Mishra (XvSf5FS9jd)

Dr. Neeta Mishra

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

40 Years Experience Overall