what-is-breast-reduction-surgery-why-is-it-done-in-hindi

ब्रेस्ट रिडक्शन के दौरान बड़े आकार के स्तनों से एक्स्ट्रा फैट और स्किन को निकालकर उन्हें एक नया और छोटा आकार दिया जाता है। ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी की तरह ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी भी एक कॉस्मेटिक सर्जिकल प्रक्रिया है। टाइट, सुडौल और सही आकार के स्तन किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चाँद लगाते हैं। लेकिन कई बार मोटापा, अधिक चर्बी जमा होने और दूसरे कई कारणों से स्तनों का आकार बढ़ जाता है।

स्तनों के आकार बढ़ने के कारण महिला को उसके स्वास्थ्य से संबंधित ढेरों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें स्तनों, गर्दन, कंधे और पीठ में दर्द होना शामिल है। इतना ही नहीं, स्तनों के बड़े आकार के कारण एक महिला को चलने, खेलने, व्यायाम करने और लंबे समय तक एक जगह बैठने में काफी परेशानियां होती हैं।

महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के बड़े स्तनों का इलाज करने के लिए भी इस सर्जरी का इस्तेमाल किया जाता है। जब किसी पुरुष के स्तनों का आकार सामान्य से अधिक बढ़ जाता है तो उसे मेडिकल की भाषा में गाइनेकोमैस्टिया कहा जाता है। महिला हो या पुरुष, स्तनों के आकार के अधिक बढ़ने के कारण उनका आत्मविश्वास काफी कम हो जाता है और कई बार उन्हें शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है।

ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी क्या है

ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी को ब्रेस्ट मैमोप्लास्टी और आम भाषा में ब्रेस्ट कम करने वाली सर्जरी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक कॉस्मेटिक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसकी मदद से स्तनों के आकार को अपने मन मुताबिक छोटा किया जा सकता है। इस सर्जरी को एक अनुभवी और कुशल प्लास्टिक सर्जन के द्वारा पूरा किया जाता है।

इसे पढें: फेसलिफ्ट सर्जरी क्या है और क्यों किया जाता है?

ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी के दौरान, सर्जन स्तनों में जमा एक्स्ट्रा फैट, ग्लैंड्युलर टिशू और त्वचा को हटाकर स्तनों को एक नया और मनचाहा आकार देते हैं। अगर आप अपने स्तनों के बड़े आकार से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहती हैं तो ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी आपके लिए बेस्ट विकल्प है।

ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी क्यों की जाती है?

जब किसी महिला का कप साइज डी या इससे अधिक होता है तो सर्जन ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी का सुझाव देते हैं। इसके अलावा भी ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी को कई कारणों से किया जाता है, जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं:-

 

  • बड़े ब्रेस्ट के कारण शारीरिक समस्या होना

 

ब्रेस्ट के बड़े होने के कारण महिला को काफी शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें गर्दन, कंधा, पीठ और स्तनों में दर्द होना शामिल है। जब ये परेशानियां अधिक बढ़ जाती हैं तो इन सबसे छुटकारा पाने के लिए ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी का चयन किया जाता है।

 

  • शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा न ले पाना

 

टाइट, सुडौल और सही आकार के बूब्स महिला के आत्मविश्वाश को बढ़ाते हैं। जब कोई महिला अपने स्तनों के बड़े आकार के कारण किसी प्रकार की शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेने में असमर्थ होती है तो ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी एक विकल्प के रूप में सामने आता है। स्तनों के बड़े होने के कारण महिला को शारीरिक गतिविधियां जैसे कि दौड़ने या व्यायाम करने में शर्मिंदगी और भावनात्मक संकट से गुजरना पड़ता है।

 

  • हर्निएटेड डिस्क से पीड़ित होना

 

हर्निएटेड डिस्क से पीड़ित महिला को ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी का सुझाव दिया जाता है। यह नर्वस सिस्टम को प्रभावित करने वाली एक बीमारी है, जो लंबे समय तक एक जगह बैठने के कारण होती है।

 

  • ब्रेस्ट के आकार को कम करने के दूसरे उपायों का फेल होना

 

जब ब्रेस्ट को कम करने वाले दूसरे उपाय जैसे कि व्यायाम, योग, दवा और दूसरे घरेलू उपाय फेल हो जाते हैं तब इस सर्जरी का चुनाव किया जाता है।

 

  • पुरुषों में गाइनेकोमैस्टिया होना

 

जिस पुरुष को गाइनेकोमैस्टिया होता है, उन्हें भी ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी का सुझाव दिया जाता है। गाइनेकोमैस्टिया से पीड़ित पुरुष के स्तनों का आकार सामान्य से काफी अधिक बड़ा हो जाता है। यह समस्या आमतौर पर यौवन (Puberty) या बुढ़ापे में होती है। ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी से गाइनेकोमैस्टिया का बेस्ट इलाज किया जा सकता है।

ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी कैसे की जाती है

ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी को शुरू करने से पहले प्लास्टिक सर्जन मरीज को कुछ जांच करवाने का सुझाव देते हैं। स्तन किसी भी महिला के शरीर का सबसे खास और संवेदनशील अंग होता है। इसलिए इस सर्जरी को पूरी सावधानी और परफेक्शन के साथ किया जाता है। इस सर्जरी को शुरू करने से पहले, सर्जन महिला के स्वास्थ्य की अच्छी तरह जांच करते हैं। जांच में निम्नलिखित चीजें शामिल हैं।

 

  • महिला की मेडिकल हिस्ट्री की जांच करना

 

ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी करने से पहले सर्जन महिला की मेडिकल हिस्ट्री की जांच करते हैं ताकि इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि उस महिला को पहले से कोई शारीरिक समस्या नहीं है और वह इस सर्जरी के लिए पूरी तरह से फिट है।

 

  • स्तनों की जांच करना

 

ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी को शुरू करने से पहले सर्जन महिला के स्तनों की अच्छी तरह से जांच करते हैं। इसमें ब्रेस्ट के आकार को मापा जाता है ताकि इस बात को तय किया जा सके कि सर्जरी के दौरान ब्रेस्ट के आकार को कितना कम करना है। जांच के तौर पर सर्जन स्तनों का मैमोग्राम टेस्ट कर सकते हैं। साथ ही, स्तनों की तस्वीर भी लेते हैं ताकि उसे मेडिकल रिकॉर्ड के लिए रखा जा सके।

इन सबके बाद, सर्जरी की प्रक्रिया को शुरू किया जाता है। ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी की प्रक्रिया को 4 भागों में बांटा जा सकता है।

 

  • एनेस्थीसिया देना

 

ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी की शुरुआत में सबसे पहले सर्जन मरीज को एनेस्थीसिया देते हैं। एनेस्थीसिया के कारण मरीज बेहोश हो जाते हैं, जिसकी वजह से इस पूरी सर्जिकल प्रक्रिया के दौरान मरीज को जरा भी दर्द या दूसरी किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

 

  • एरिओला के चारों तरफ कट लगाना

 

मरीज को एनेस्थीसिया देने के बाद सर्जन एरिओला के चारों तरफ कट लगाते हैं। निप्पल के चारों तरफ मौजूद पिग्मेंटेड स्किन के छोटे से रिंग को एरिओला कहा जाता है।

 

  • एक्स्ट्रा फैट और टिशू को हटाना

 

एरिओला के आस-पास कट लगाने के बाद सर्जन स्तनों में मौजूद एक्ट्रा फैट और टिशू को लिपोसक्शन की मदद से हटा देते हैं। आवश्यकता होने पर सर्जन एरिओला के किनारों को काटकर उसे भी छोटा कर सकते हैं। अगर स्तन बहुत बड़े हैं तो सर्जन एरिओला और निप्पल को हटाकर स्तन के ऊपरी हिस्से पर लगा सकते हैं।

 

  • एरिओला के चारों तरफ लगे कट को बंद करना

 

निप्पल को स्तन के ऊपरी हिस्से में लगाने, एरिओला को छोटा करने, स्तनों में मौजूद फैट और टिशू को बाहर निकालने और अंतत: स्तनों को एक नया, छोटा और मनचाहा आकार देने के बाद, लगाए गए कट को टांके, पट्टियों और सर्जिकल टेप की मदद से बंद कर दिया जाता है।

ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी को पूरा होने में लगभग 2-4 घंटों का समय लगता है। यह एक दिन की सर्जिकल प्रक्रिया है। इसलिए सर्जरी के बाद, मरीज को हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत नहीं पड़ती है। सर्जरी खत्म होने के कुछ ही घंटों के बाद, मरीज को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाता है। इस सर्जरी के बाद पूरी तरह से ठीक होने में लगभग 8-12 सप्ताह का समय लगता है।

और पढें

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|

Top Doctors
All Doctors
online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Kiran Dua (f99T3BwhIM)

Dr. Kiran Dua

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

48 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Pradeep Dutta (iG42qSEAJL)

Dr. Pradeep Dutta

MBBS, Diploma in Radio Diagnosis & MD-TB & Respiratory Diseases

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

47 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Bhagat Singh Rajput (2tBWrJPbYX)

Dr. Bhagat Singh Rajput

MBBS, D.Ortho

₹8000₹4000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

45 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Khushwant Singh  (Fr0tBMgrvN)

Dr. Khushwant Singh

MBBS - Family Physician

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

44 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uma Challa (O3RA9o3QVo)

Dr. Uma Challa

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹1500₹750परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

42 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Mallavalli Surendranath (uWxdbb3vgA)

Dr. Mallavalli Surendranath

MBBS, MD-Pediatrics

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Krishna Mothukuri (ivz0C93SIb)

Dr. Krishna Mothukuri

MBBS, Diploma in Child Health

₹2000₹1000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Sunil Sobti (xB7DYO7QZ3)

Dr. Sunil Sobti

MBBS, MD-General Medicine

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Neeta Mishra (XvSf5FS9jd)

Dr. Neeta Mishra

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uday Ashok Gadgil (Epk1RbbyEE)

Dr. Uday Ashok Gadgil

MBBS, DOMS, DNB-Ophthalmology

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall