symptoms-and-treatment-of-menopause-in-hindi

जब किसी महिला को एक वर्ष तक पीरियड्स नहीं आते हैं तो मेनोपॉज की समस्या पैदा होती है। मेनोपॉज से पहले और मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में उतार चढ़ाव होते रहते हैं, क्योंकि महिला के अंडाशय (Ovaries) हार्मोन उत्पादन के स्तर को सामान्य बनाने कि लगातार कोशिश में लगे रहते हैं। मेनोपॉज के लक्षण किसी भी महिला के लिए दर्द और परेशानियों से भरे हो सकते हैं। नीचे हम आपको इसके लक्षणों और इलाज के बारे में बता रहे हैं।       

हॉट फ्लैश 

हॉट फ्लैशेस और अचानक से शरीर में गर्माहट महसूस करना मेनोपॉज के सबसे शुरुआती लक्षणों में से एक हैं। फाइटोएस्ट्रोजेन पौधे-से-उत्पन्न हार्मोन हैं जो मेनोपॉज के कारण होने वाले हार्मोनल परिवर्तनों को आंशिक रूप से वापस सामान्य बना सकते हैं। सोया-आधारित खाद्य पदार्थों में भरपूर मात्रा में फाइटोएस्ट्रोजेन पाए जाते हैं। इसलिए टोफू जैसे दूसरे सोया-आधारित खाद्य पदार्थों का सेवन करने से हॉट फ्लैश से निपटने में मदद मिल सकती है। हॉट फ्लैश को दूसरे भी ढेरों सप्लीमेंट्स कि मदद से दूर किया जा सकता है। इसमें निम्नलिखित चीजें शामिल हैं। 

इसे पढ़ें: पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज — निदान और उपचार

  • लीकोरिस (Licorice)
  • डोंग क्वाइ (Dong Quai)
  • जंगली रतालू (Wild Yam)
  • ब्लैक कोहोश (Black Cohosh)
  • लाल तिपतिया घास (Red Clover)

सप्ताह में तीन बार कम से कम 20 मिनट तक व्यायाम करने से भी हॉट फ्लैश को कम किया जा सकता है। लगातार व्यायाम करने से शरीर में एफएसएच (कूप-उत्तेजक हार्मोन) और एलएच (ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन) की मात्रा में कमी आती है। साथ ही आप को तैलीय, मसालेदार, फास्ट फूड्स और शराब के सेवन आदि से भी बचना चाहिए।  

स्तनों का कोमल होना 

स्तनों में कोमलता और सूजन होना मेनोपॉज के दूसरे सबसे सामान्य लक्षण हैं। स्तनों के सूजन और दर्द को कम करने के लिए आपके डॉक्टर कुछ प्रभावशाली दवाओं का सेवन करने कि सलाह दे सकते हैं। कुछ जड़ी बूटियां जैसे कि ब्लैक करेंट तेल और इवनिंग प्रिमरोज तेल इन लक्षणों से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। डॉक्टर से परामर्श करने के बाद आप इन जड़ी बूटियों का सेवन कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में स्तन दर्द (ब्रेस्ट पेन) के कारण, लक्षण और इलाज

योनि में बदलाव 

एस्ट्रोजन का स्तर कम होने से योनि के अस्तर पतले होने लगते हैं और योनि स्राव कम हो जाते हैं। योनि का सूखापन और जलन सेक्सुअल इंटरकोर्स के दौरान दर्द का कारण बन सकते हैं और आपके लिए सेक्स को अप्रिय (Unpleasant) भी बना बना सकते हैं। नियमित यौन उत्तेजना योनि लोच (Vaginal Elasticity) में मदद कर सकता है। सेक्स के दौरान लुब्रिकेंट्स का इस्तेमाल करने से सेक्स के समय होने वाले दर्द में कमी आती है। यहां आपको इस बात का भी खास ध्यान रखना है कि मेनोपॉज के अलावा भी दूसरी ऐसी ढेरों जटिलताएं हैं जो सेक्स के दौरान होने वाले दर्द का कारण बन सकती हैं। इसलिए ऐसी स्थिति में स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynaecologist) से मिलकर परामर्श करना ही सबसे सटीक और सुरक्षित है। 

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने का सबसे बेहतरीन तरीका

स्पॉटिंग या अनियमित रक्तस्राव

जैसे ही कोई महिला पेरिमेनोपॉज (Perimenopause) से गुजरती है, उसका गर्भाशय थोड़ा-थोड़ा सिकुड़ने लगता है। इस स्थिति में एंडोमेट्रियम पूर्वानुमानित मासिक धर्म (Predictable menstrual cycle) के लिए शेड बनाना बंद कर देता है। मेनोपॉज के बाद काफी महिलाएं स्पॉटिंग या अनियमित रक्तस्राव कि शिकायत करती हैं जो कुछ दिनों तक हल्का या भारी मात्रा में रहता है। परामर्श करने और उचित निदान पाने के लिए अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलें। मेनोपॉज के बाद रक्तस्राव या स्पॉटिंग कैंसर या किसी दूसरी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के कारण भी हो सकता है। इसलिए इलाज में किसी भी प्रकार की देरी से बचें और जल्द से जल्द अपने गायनेकोलॉजिस्ट से मिलें ताकि आगे किसी भी प्रकार की जटिलताओं को जन्म लेने से रोका जा सके।

इसे पढ़ें: मेंस्ट्रुअल कप क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं

यूरिनरी लीकेज या स्ट्रेस यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस 

50-65 वर्ष कि लगभग 30% से अधिक महिलाओं को यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस होता है। एस्ट्रोजन का स्तर कम होने से यूरिनरी लीकेज की समस्या पैदा हो सकती है। लेजर वेजाइनल टाइटनिंग (Laser Vaginal Tightening) प्रक्रिया यूरिनरी लीकेज को ठीक करने का सबसे बेहतरीन इलाज है। यह एक न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया है जो योनि की मांसपेशियों को मजबूत कर सकती है और सेक्स के दौरान होने वाले दर्द या यूरिनरी लीकेज जैसे लक्षणों से छुटकारा दिला सकती है। 

वजन बढ़ना 

मेनोपॉज के बाद मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिसके कारण महिलाओं का वजन बढ़ने कि संभावना बढ़ जाती है। मेनोपॉज के दौरान वजन को कम करने के लिए आपको उन्ही उपायों को अपनाना चाहिए जिन्हे सामान्य जीवन में वजन को कम करने के लिए अपनाया जाता है। वर्कआउट शेड्यूल सेट करें और सप्ताह में 3 से 5 दिन इसका सटीक पालन करें। साथ ही साथ अपनी जरूरत मुताबिक डाइट में कैलोरी और पोषक तत्वों को शामिल करें। इसके लिए आप किसी डायटीशियन की सहायता ले सकती हैं। 

इसे पढ़ें: तेजी से घटाएं अपना वजन
इसे भी पढ़ें: मोटे होने की दवा

नींद नहीं आना 

मेनोपॉज के बाद पसीना आने और हॉट फ्लैश होने के कारण नींद नहीं आती है। लेकिन कभी-कभी हार्मोन शिफ्ट होने के कारण भी आप हर रात एक ही समय पर जगा हुआ महसूस करती हैं या आपको नींद नहीं आती है। 

नींद नहीं आने के कारण आपको थकावट और निराशा हो सकती है। इससे राहत पाने के लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले कुछ देर के लिए मेडिटेशन कर सकती हैं। इससे आपका मन बिलकुल शांत हो जाएगा जिससे आपको बहुत आसानी से नींद आ जाएगी। ठंडे या गर्म पानी से स्नान करने से आपके शरीर के तापमान में बदलाव आता है, जिससे आपको सुकून भरी नींद आती है।

इसे पढ़ें: बाइपोलर डिसऑर्डर: कारण, लक्षण और प्रेगनेंट महिला पर इसका प्रभाव

अगर आपको मेनोपॉज है तो आपको तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलकर इसके बारे में बात करनी चाहिए। मेनोपॉज के लक्षणों को अनदेखा करना या इसका उचित इलाज नहीं कराना आपके लिए ढेरों परेशानियां खड़ी कर सकता है। प्रिस्टीन केयर के पास देश के बेहतरीन स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं जिन्हे सालों का अनुभव प्राप्त है। मॉडर्न इलाज कि मदद से ये आपके लक्षणों को बहुत ही आसानी से दूर कर सकते हैं। अगर आप अपनी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो अभी हमारे बेस्ट गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क कर सकती हैं।

और पढ़ें

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|

Author

Updated on 13th June 2025

Top Doctors
All Doctors
online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Kiran Dua (f99T3BwhIM)

Dr. Kiran Dua

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

48 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Pradeep Dutta (iG42qSEAJL)

Dr. Pradeep Dutta

MBBS, Diploma in Radio Diagnosis & MD-TB & Respiratory Diseases

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

47 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Bhagat Singh Rajput (2tBWrJPbYX)

Dr. Bhagat Singh Rajput

MBBS, D.Ortho

₹8000₹4000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

45 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Khushwant Singh  (Fr0tBMgrvN)

Dr. Khushwant Singh

MBBS - Family Physician

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

44 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uma Challa (O3RA9o3QVo)

Dr. Uma Challa

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹1500₹750परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

42 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Mallavalli Surendranath (uWxdbb3vgA)

Dr. Mallavalli Surendranath

MBBS, MD-Pediatrics

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Krishna Mothukuri (ivz0C93SIb)

Dr. Krishna Mothukuri

MBBS, Diploma in Child Health

₹2000₹1000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Sunil Sobti (xB7DYO7QZ3)

Dr. Sunil Sobti

MBBS, MD-General Medicine

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Neeta Mishra (XvSf5FS9jd)

Dr. Neeta Mishra

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uday Ashok Gadgil (Epk1RbbyEE)

Dr. Uday Ashok Gadgil

MBBS, DOMS, DNB-Ophthalmology

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall