पीरियड्स जल्दी लाने के उपाय

पीरियड्स को लेकर हर महिला के मन में अनेको प्रश्न होते हैं। काफी महिलाओं को यह पता भी नहीं होता है कि “पीरियड्स क्या हैं और क्यों होते हैं“।

महिलाओं के लिए पीरियड्स का सही समय पर आना जरूरी हैं। क्योंकि पीरियड्स की तारीखों के अनुसार ही एक महिला अपने जीवन में काफी चीजों की प्लानिंग करती हैं जैसे ट्रेवल और गर्भधारण करना यानी प्रेगनेंट होना आदि।

बहरहाल, वजह कुछ भी हो, आपके पास Period Jaldi Lane Ke Upay मौजूद हैं। इस ब्लॉग की मदद से हम आपको पीरियड लाने का उपाय को विस्तार से बताने वाले हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि यहां बताए गए Period Lane Ke Upay को आजमाने से पीरियड्स जल्दी आ जाएं।

स्त्री रोग विशेषज्ञ का मानना है कि पीरियड्स और प्रेगनेंसी के मामलों में घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से बचना चाहिए, क्योंकि इनकी विश्वसनीयता कम और साइड इफेक्ट्स का खतरा अधिक होता है। अगर आपके पीरियड्स नियमित रूप से नहीं आते हैं तो घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने के बजाय आपको विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श कर उनकी राय लेनी चाहिए। अगर आपको पीरियड्स या प्रेगनेंसी से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो आप इस ब्लॉग के ऊपर दायीं तरफ दिए गए बुक अप्वाइंटमेंट बटन को दबाकर अभी हमारे एक्सपर्ट से परामर्श कर सकती हैं।

पीरियड्स जल्दी लाने के लिए किसी भी उपाय का इस्तेमाल सोच समझ कर ही करना चाहिए। कुछ महिलाएं Periods Jaldi Lane Ke Upay इसलिए आजमाती हैं, क्योंकि एक महीना पूरा होने के बाद भी उन्हें पीरियड्स नहीं आते हैं। आमतौर पर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनका मासिक धर्म चक्र 28 दिन से ज्यादा दिनों का होता हैं।

Table of Contents

पीरियड्स लेट आने के कारण — Periods Jaldi Kyun Nahi Aate Hain

सामान्य तौर पर किसी भी महिला का मासिक धर्म चक्र 21 से 35 दिनों का होता है। पीरियड्स न आने को एमेनोरिया (amenorrhea) कहते है। जिस लड़की को 15 साल की उम्र में भी पीरियड्स आने शुरू नहीं हुए हैं या जिस महिला को तीन या तीन से ज्यादा महीने तक पीरियड्स नहीं आए हैं, उन्हें एमेनोरिया हो सकता है।

पीरियड्स समय पर नहीं आने के कारण एक महिला को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें सबसे बड़ी समस्या है गर्भधारण करना। अगर आपको अनियमित माहवारी के कारण प्रेगनेंट होने में परेशानी हो रही है तो आपको यह ब्लॉग “अनियमित माहवारी में गर्भधारण कैसे करें” को पढ़ना चाहिए।

पीरियड्स मिस या लेट होने के निम्न कारण हो सकते हैं:-

  • तनाव
  • प्रेग्नेंसी
  • मेनोपॉज
  • थायरॉइड की बीमारी होना
  • हार्मोनल कॉन्ट्रासेप्टिव लेना
  • बहुत कम या ज्यादा वजन होना
  • पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम होना
  • गंभीर बीमारियां जैसे डाइबिटीज या सीलिएक रोग होना

प्रेग्नेंसी होने की आशंका होने पर पीरियड्स जल्दी लाने के नुकसान — Periods Jaldi Lane Ke Side Effects

पीरियड्स मिस होने के कारण कई महिलाओं को यह लगता हैं कि वे प्रेगनेंट हो गई हैं। इस स्टेज में जब उन्हें प्रेगनेंसी से बचना होता है तो वे पीरियड्स जल्दी लाने की कोशिश करती है। ऐसा जानबूझकर किया जाए या अनजाने में – दोनों ही स्थिति यह नुकसानदायक साबित हो सकता है।

अगर पीरियड्स मिस हो गए है और किसी कारणवश इसे जल्दी लाना है तो कुछ भी करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। अगर आपको आशंका हैं कि प्रेग्नेंसी के कारण पीरियड्स लेट हुए हैं तब भी खुद से कोई दवाई न लें।

अगर आप दवाई लेती हैं तो जरूरी नहीं कि गर्भपात हो जाए। ऐसी स्थिति में दवा के सेवन से आपको काफी परेशानीओं का सामना करना पड़ सकता है। गर्भपात के दौरान हेवी ब्लीडिंग हो सकती है जिससे एनीमिया और दूसरी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

प्रेगनेंसी को रोकने के अनेको तरीके हैं, लेकिन प्रेगनेंसी को रोकने के लिए अपने मन मुताबिक किसी भी तकनीक का इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप पहले ही प्लान बना चुकी हैं कि आपको गर्भधारण नहीं करना है तो इस स्थिति में आपको डॉक्टर के साथ परामर्श करने के बाद ही किसी भी प्रकार की दवा का सेवन करना चाहिए।

कभी भी पीरियड्स मिस होने को प्रेग्नेंसी नहीं समझना चाहिए। प्रेग्नेंसी के शुरूआती लक्षण होते हैं जिनकी मदद से आप अपनी प्रेगनेंसी की पुष्टि कर सकती हैं। पीरियड्स मिस होने से पहले भी प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखाई देते हैं। इसलिए किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

पीरियड्स जल्दी लाने की दवाइयां — Period Jaldi Lane Ki Dawa

पीरियड्स जल्दी लाने के लिए बाजार में कई प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं। लेकिन किसी भी दवा का सेवन विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही करना चाहिए। आमतौर पर पीरियड्स जल्दी लाने के लिए डॉकटर Primolut-N Tablet दवा के सेवन का सुझाव देते हैं।

हालाँकि, इस दवा का इस्तेमाल दूसरी समस्याओं का इलाज करने के लिए भी किया जाता है जिसमें पीरियड्स खुलकर न होना, पीरियड्स आने पर ज्यादा ब्लीडिंग होना, पीरियड्स के समय दर्द होना आदि शामिल हैं।

Primolut-N Tablet का सेवन करने से पीरियड्स जल्दी नहीं आते हैं, बल्कि पीरियड्स की तारीख आगे बढ़ जाती है। आमतौर पर पीरियड्स जल्दी लाने के लिए डॉक्टर हॉर्मोनल बर्थ कंट्रोल पिल्स निर्धारित हैं, क्योंकि इनका सेवन सुरक्षित होता है।

पीरियड्स जल्दी लाने के घरेलू उपाय — Periods Jaldi Lane Ke Gharelu Upay

अगर आप अनियमित पीरियड्स से परेशान हैं या पीरियड्स को जल्दी लाना चाहती हैं तो आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि पीरियड लाने के घरेलू उपाय मौजूद हैं जिनकी मदद से अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर किया जा सकता है। साथ ही, पीरियड्स को काफी जल्दी भी लाया जा सकता है। 

हम आपको नीचे Period Jaldi Lane Ke Gharelu Upay के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप पीरियड्स को काफी जल्दी ला सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इन नुस्खों से आपको काफी परेशानियाँ भी सकती हैं। इसलिए किसी भी तरह के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने से पहले एक अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श करें।

विटामिन सी पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद कर सकता है — Vitamin C Period Jaldi Lane Ke Upay Me Se Ek Hai

विटामिन सी पीरियड्स जल्दी लाने में मदद कर सकता है। हालाँकि, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि विटामिन सी एस्ट्रोजन लेवल को बढ़ाकर प्रोजेस्टेरोन का स्तर कम करता है। इससे यूटेरस की लाइन गिरने लगती है और ब्लीडिंग होने के साथ पीरियड्स आने लगते हैं।

विटामिन सी को आजमाने के लिए आप इसके सप्लीमेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले एक बार स्त्री रोग विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श करें। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा विटामिन सी का सेवन करने से दूसरी समस्याओं के पनपने का खतरा भी होता है।

पीरियड्स को जल्दी लाने के लिए अनानास — Pineapple Period Lane Ka Gharelu Upay Hai

अनानास में ब्रोमलेन नामक एंजाइम पाया जाता है जो सूजन कम करने में मदद करता है। एक रिसर्च के अनुसार, ब्रोमलेन सूजन कम करने के साथ-साथ अनियमित पीरियड्स के कारणों को भी दूर करता है, लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

अगर आपके पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं या आप पीरियड्स को जल्दी लाना चाहती हैं तो आप अनानास का सेवन कर सकती हैं। अनानास की मदद से पीरियड्स को जल्दी लाया जा सकता है।

अदरक के इस्तेमाल से पीरियड्स जल्दी आते हैं — Adrak Periods Jaldi Lane Ke Gharelu Upay Me Se Ek Hai

अदरक एक घरेलू नुस्खा होने के साथ-साथ आयुर्वेदिक जड़ी भी है। इसमें ढेरों ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पीरियड्स से संबंधित समस्याओं को दूर करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। यह यूटेरस पर दबाव डालता है, जिससे ब्लीडिंग शुरू हो जाती है। 

अगर आपको पीरियड्स से संबंधित कोई समस्या है, आपके पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं या आप पीरियड्स को जल्दी लाना चाहती हैं तो अदरक का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

अजमोद पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद करता है — Ajmod Se Periods Ko Jaldi Laya Ja Sakta Hai

विशेषज्ञ का कहना है कि अजमोद की मदद से पीरियड्स को जल्दी लाया जा सकता है। अजमोद में अच्छी मात्रा में विटामिन सी होता है। विटामिन सी यूटेरस पर दबाव डालता है जिससे पीरियड्स जल्दी आते हैं। अगर आपके पीरियड्स समय पर नहीं आ रहे हैं या आप पीरियड्स को जल्दी लाना चाहती हैं तो अजमोद का इस्तेमाल आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

हालाँकि, इस बात का भी ख़ास ध्यान रहना है कि प्रेगनेंट महिलाओं को अजमोद का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि उन्हें अनेको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेगनेंट या किडनी की प्रॉब्लम से पीड़ित होने और ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

पीरियड्स को जल्दी लाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल फायदेमंद होता है — Period Jaldi Lane Ke Upay Me Haldi Ka Naam Shamil Hai

हल्दी एक घरेलू नुस्खा होने के साथ-साथ आयुर्वेदिक औषधि भी है जिसका इस्तेमाल क्रीम और दवा जैसी दूसरी ढेरों चीजों के निर्माण में किया जाता है। कहा जाता है कि हल्दी में हर बीमारी को ठीक करने के गुण पाए जाते हैं। हल्दी एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने-घटाने का काम करता है।

अगर आप अनियमित पीरियड्स से परेशान हैं और पीरियड्स को नियमित बनाना चाहती हैं तो आप हल्दी का सेवन कर सकती हैं। हल्दी को दूध या खान-पान की दूसरी चीजों में मिलाकर उसका सेवन किया जा सकता है।

नियमित पीरियड्स के लिए आराम करना आवश्यक है — Rest Karna Normal Periods Ke Liye Zaruri Hai

जो महिलाएं लगातार एक्सरसाइज करती हैं या किसी प्रकार के स्पोर्ट्स से जुड़ी होती हैं, उन्हें सामान्यत पीरियड्स लेट से आते हैं। अगर पीरियड्स लेट आने का कारण अधिक एक्सरसाइज करना है तो कुछ दिनों के लिए आपको एक्सरसाइज को कम कर देना चाहिए।

ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको एक्सरसाइज पूरी तरह से बंद नहीं करना है। शरीर के साथ-साथ मानसिक रूप से भी आराम करना आवश्यक है। एक्सरसाइज करने से शरीर में रक्त का संचार संतुलित और तनाव दूर रहता है जिससे हार्मोन में संतुलन बना रहता है जो अंतत नियमित पीरियड्स के लिए आवश्यक है।

अगर आप पूरे दिन आराम करती हैं तो आपको हल्का-फुल्का एक्सरसाइज करना चाहिए। Period Jaldi Lane Ki Exercise की मदद से आप अपने शरीर में हार्मोन को संतुलन बना सकती हैं। अगर आप लगातार घंटों तक एक्सरसाइज करती हैं तो आपको अपने एक्सरसाइज को थोड़ा कम करना है।

समय पर पीरियड्स न आने पर डॉक्टर से संपर्क करें — 

अधिकतर मामलों में मेनोपॉज, पीसीओएस या पीसीओडी के कारण पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं। पीसीओएस और पीसीओडी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए आप इस “लिंक” पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

पीरियड्स समय पर नहीं आने से आपको ढेरों परेशानियां हो सकती हैं जैसे कि गर्भधारण करने में परेशानी होना, योनि और यूरिन में इंफेक्शन होना आदि। कई बार कुछ प्लान होने के कारण कुछ लड़कियाँ या महिलाएँ यह चाहती हैं कि उनका पीरियड्स समय से पहले ही आ जाए ताकि बाद में उन्हें परेशानी न हो।

खैर, कारण चाहे जो भी हो, यह आवश्यक है कि समय पर पीरियड्स न आने या समय से पहले पीरियड्स लाने के लिए आप स्त्री-रोग विशेषज्ञ से मिलकर इस बारे में विस्तार से बात करें। डॉक्टर आपकी शारीरिक जांच करने के बाद कुछ दवाओं का सेवन करने की सलाह दे सकती हैं।

आगे पढ़ें

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|

Top Doctors
All Doctors
online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Kiran Dua (f99T3BwhIM)

Dr. Kiran Dua

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

48 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Pradeep Dutta (iG42qSEAJL)

Dr. Pradeep Dutta

MBBS, Diploma in Radio Diagnosis & MD-TB & Respiratory Diseases

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

47 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Bhagat Singh Rajput (2tBWrJPbYX)

Dr. Bhagat Singh Rajput

MBBS, D.Ortho

₹8000₹4000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

45 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Khushwant Singh  (Fr0tBMgrvN)

Dr. Khushwant Singh

MBBS - Family Physician

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

44 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Himanshu Rasiklal Mehta (7mbChwLATB)

Dr. Himanshu Rasiklal Mehta

MBBS, Diploma in Ophthalmologist, MS-Ophthalmologist

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

43 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uma Challa (O3RA9o3QVo)

Dr. Uma Challa

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹1500₹750परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

42 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Mallavalli Surendranath (uWxdbb3vgA)

Dr. Mallavalli Surendranath

MBBS, MD-Pediatrics

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Krishna Mothukuri (ivz0C93SIb)

Dr. Krishna Mothukuri

MBBS, Diploma in Child Health

₹2000₹1000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Sunil Sobti (xB7DYO7QZ3)

Dr. Sunil Sobti

MBBS, MD-General Medicine

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Neeta Mishra (XvSf5FS9jd)

Dr. Neeta Mishra

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

40 Years Experience Overall