जांच
गाइनेकोमैस्टिया की सर्जरी को शुरू करने से पहले प्लास्टिक सर्जन मरीज की शारीरिक जांच करते हैं और उनकी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। अंतर्निहित कारणों की पुष्टि करने के लिए सर्जन मरीज के जननांगों की जांच करते हैं। साथ ही, कुछ जांचों का सुझाव दे सकते हैं जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं:-
- ब्लड टेस्ट
- एक्स-रे
- सिटी स्कैन
- एमआरआई स्कैन
इन सभी जांचों की मदद से सर्जन गाइनेकोमैस्टिया की गंभीरता की पुष्टि करते हैं। उसके बाद, सर्जरी की प्रक्रिया को शुरू करते हैं।
सर्जरी
आमतौर पर गाइनेकोमैस्टिया की सर्जरी को दो तरह से किया जाता है जिसमें पहला लिपोसक्शन सर्जरी और दूसरा ग्लैंड एक्सीशन सर्जरी है। इन दोनों सर्जरी में लिपोसक्शन सर्जरी को गाइनेकोमैस्टिया का बेस्ट इलाज माना जाता है। क्योंकि यह एक मॉडर्न और एडवांस सर्जिकल प्रक्रिया है जिससे किसी भी प्रकार के गाइनेकोमैस्टिया का बेस्ट इलाज संभव है। इस सर्जरी के दौरान मरीज को दर्द, ब्लीडिंग या दूसरी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही, सर्जरी के दौरान या बाद में साइड इफेक्ट्स या जटिलताओं का खतरा भी लगभग शून्य होता है। इतना ही नहीं, गाइनेकोमैस्टिया की सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी काफी जल्दी होती है। गाइनेकोमैस्टिया की लिपोसक्शन सर्जरी के दो दिन बाद से मरीज अपने दैनिक जीवन के कामों को दोबारा शुरू कर सकते हैं। हालांकि, सर्जरी के बाद पूरी तरह से ठीक होने में लगभग 2-4 सप्ताह तक का समय लग सकता है।
हमारी क्लिनिक में मॉडर्न और एडवांस लिपोसक्शन सर्जरी से गाइनेकोमैस्टिया का इलाज किया जाता है। इस सर्जरी को एक अनुभवी और कुशल प्लास्टिक सर्जन के द्वारा पूरा किया जाता है। सर्जरी की शुरुआत में सर्जन लोकल एनेस्थीसिया देते हैं जिससे सर्जरी के दौरान मरीज को दर्द नहीं होता है। एनेस्थीसिया देने के बाद स्तनों के आसपास छोटा सा चीरा लगाते हैं। उसके बाद, मेटल कैनुला की मदद से एक्स्ट्रा फैट को बाहर निकालकर चीरा को बंद कर देते हैं। इस सर्जरी को पूरा होने में लगभग 45 मिनट का समय लगता है। यह एक सुरक्षित सर्जिकल प्रक्रिया है, इसलिए सर्जरी के बाद मरीज को हॉस्पिटल में रुकने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। सर्जरी खत्म होने के कुछ ही घंटों के बाद सर्जन आवश्यक दवाएं निर्धारित करके मरीज को क्लिनिक से डिस्चार्ज कर देते हैं।