vaginal Discharge क्या है?
योनि स्राव हमेशा ही नुकसानदायक हो ये जरूरी नहीं। योनि स्राव में पीरियड्स आने पर ब्लीडिंग, सेक्सुअल इंटरकोर्स होने के बाद डिस्चार्ज शामिल है। योनि से सफेद और मिल्की डिस्चार्ज भी होता है, जो सीमित मात्रा में होने पर अच्छी सेहत होने की तरफ इशारा करता है। लेकिन यही वैजिनल डिस्चार्ज अगर ज्यादा हो या इसका रंग बदल जाए तो नुकसानदायी हो सकता है। महिलाएं इस मामले में अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाती, उन्हें लगता हैं कि किसी छोटी-मोटी वजह से योनि स्राव हो रहा है। ये अपने आप ठीक हो जाएगा, ऐसा सोचना बहुत बड़ी गलतफहमी है। अगर वैजिनल डिस्चार्ज के कारण बहुत ज्यादा बदबू आ रही है तब इसे खतरे की घंटी की तरह समझना चाहिए। पर्सनल हाइजीन में लापरवाही भी योनि स्राव की संभावना को बढ़ा देती है। योनि स्राव योनि में इंफेक्शन के कारण भी होता है। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपकी सेहत ठीक नहीं है। योनि स्राव को नजरअंदाज करने पर पेट संबंधी बीमारी और फर्टिलिटी में दिक्कत आने लगती है। योनि स्राव का किस तरह इलाज किया जाएं, ये इस पर निर्भर करता है कि इंफेक्शन किस कारण हुआ है। वैसे तो दवाई और जैल के जरिए योनि स्राव का इलाज किया जाता है। प्रिस्टीन केयर रायगंज वैजिनल डिस्चार्ज के बेहतर इलाज के लिए जाना जाता है।















