Views: 67,737
खतना क्या है – करने का तरीका, फायदे और नुकसान
लिंग की ऊपरी त्वचा को हटा देना ही खतना (Circumcision) है। कुछ धर्मों में पुरुषों के लिंग की उस त्वचा को काट दिया जाता है जिससे लिंग का ऊपरी हिस्सा (सिर) ढका हुआ होता है। दुनिया के बहुत से देशों में बच्चों का खतना किया जाता है। कम उम्र में चमड़ी मुलायम होती हैं, इसलिए इन्हें काटने में ज्यादा दर्द नहीं होता है। कई संप्रदाय की किताबों में भी खतना की बात की गयी है। खतना शब्द का जन्म लैटिन भाषा से हुआ है। यहूदी साम्प्रदायिकता में माना जाता है कि खतना का आदेश उनके ईश्वर ने दिया है। मुस्लिम और अफ्रीकन देशों में कुछ ईसाई भी खतना करते हैं।
हर कदम पर समर्पित समर्थन!
हमारे डॉक्टर आपकी सहायता के लिए दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन उपलब्ध हैं!
Table of Contents
खतना क्या है? What Is Circumcision In Hindi
खतना करते वक्त जो त्वचा काट दी जाती है वह दोबारा नहीं बढ़ती है। इसलिए खतना करवा लेने के बाद लिंग का ऊपरी हिस्सा हमेशा खुला रहता है। बहुत से लोग खतना को लाभदायक मानते हैं और इनके फायदे गिनाते हैं। वहीं कुछ लोग खतना का विरोध करते आए हैं। साथ ही कई देशों में महिलाओं का भी खतना किया जाता है।
के साथ अपनी सर्जरी करवाएं
खतना क्यों किया जाता है (कारण)— Causes of Circumcision in Hindi
यहूदी और मुस्लिम समुदाय में इसे धार्मिक कार्य माना जाता है और परिवार के हर पुरुष को खतना करवाना ही पड़ता है। वहीं कुछ समुदाय के लोग इसे स्वास्थ्य कारणों से अच्छा मानते हैं। ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका जैसे देशों में यह पुरुष की स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ा है। कुछ लोग अपनी सहजता और चिकित्सीय कारणों से खतना करवाते हैं। उनका मानना है कि लिंग की स्किन कठोर होने पर इसे आगे पीछे करने में परेशानी होती है। इसलिए त्वचा को काट दिया जाता है।
इन सबके अलावा लिंग से जुड़ी निम्न बीमारियों के होने पर भी खतना करवाया जाता है:
- बैलेनाइटिस (लिंग में सूजन)
- फाइमोसिस (इस स्थिति में लिंग के बाहरी हिस्से की चमड़ी ऊपर-नीचे नहीं हो पाती है)
- पोस्थाइटिस (लिंग के सिर की चमड़ी में सूजन होना)
- पैराफाइमोसिस (इस बीमारी में लिंग की ऊपरी हिस्से की चमड़ी पीछे चली जाती है, लेकिन आगे नहीं आ पाती है।
- बैलेनोपोस्थाइटिस (लिंग के अगले हिस्से और उसकी ऊपरी चमड़ी में सूजन आ जाना) लिंग की चमड़ी पर मस्सेदार घाव बनना लिंग की चमड़ी पर कैंसर से संबंधित घाव बनना
- धार्मिक मसला
अफ्रीका के कुछ देशों में अधिकतर पुरुष यौन संचारित रोग से पीड़ित होते हैं। यहां यौन संचारित रोगों से बचने के लिए खतना करवाया जाता है। बच्चे का खतना कब और कैसे होना है, इसका फैसला उनके माता-पिता करते हैं।
खतना करने की एडवांस एवं मॉडर्न प्रक्रिया क्या है?
खतना करने के लिए दो एडवांस प्रक्रियाएं हैं-
- लेजर खतना - इसमें लेजर बीम की मदद से 10 मिनट के भीतर लिंग के सिर की ऊपरी चमड़ी को हटाया जाता है। यह दर्द रहित एवं रक्तरहित प्रक्रिया होती है जिसमें रोगी को कोई दर्द नहीं होता है और रिकवर भी जल्दी हो जाता है। लेजर खतना करवाने के एक दिन बाद से ही रोगी अपने काम पर जा सकता है।
- ZSR या स्टेपलर खतना - यह भी एक प्रकार का मॉडर्न एवं एडवांस खतना है, जिसमें लिंग के ऊपरी चमड़ी को एक स्टेपलर की तरह दिखने वाले उपकरण से काट दिया जाता है।
महिलाओं का खतना — Circumcision of Women in Hindi
खतना सिर्फ पुरुषों में ही नहीं बल्कि महिलाओं में भी होता है। महिलाओं के योनि की बाहरी त्वचा को काट दिया जाता है। महिलाओं में खतना का कुछ फायदा नहीं है, बल्कि इससे उन्हें परेशानी ही होती है। महिलाओं में खतना के बाद खून बहता है, जिससे शरीर में खून की कमी हो सकती है।
दूसरे खतरनाक रोग जैसे ओवेरी में गांठ, यूरिन मार्ग में संक्रमण और पेशाब से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। कुछ दिनों तक पेशाब करते समय तेज दर्द का सामना करना भी पड़ सकता है। लड़कियों का खतना उनके 15 साल का होने के पहले ही कर दिया जाता है।
आज हर क्षेत्र में प्रगति हो रही है, लेकिन कुछ रूढ़िवादी लोग महिलाओं के खतना को आदर्श बताते हैं। हमें अपने समाज के सोच को सुधारना चाहिए और महिलाओं का खतना के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
पुरुषों का खतना — Circumcision of Men in Hindi
पुरुष के खतना के दौरान लिंग के बाहर की स्किन को काटकर निकाल दिया जाता है। बच्चों का खतना करने में ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट का समय लगता है। ग्रामीण इलाकों में बच्चों का खतना करते वक्त किसी प्रकार के एनेस्थीसिया (Anaesthesia) (बेहोश करने वाली दवा) का उपयोग नहीं किया जाता है। सभी प्रकार के रस्म के साथ पुरुषों का खतना करने में लगभग 1 घंटे का समय लगता है।
हालांकि, तकनीकीकरण के कारण खतना करने की मॉडर्न विधि (लेजर और ZSR ) आ चुकी है और इनके जरिए खतना 10 से 20 मिनट में ही हो जाता है। वहीं बच्चा या पुरुष अगले दिन से ही अपने काम पर जा सकता है, क्योंकि कोई रक्तस्त्राव नहीं होता है। 20 सप्ताह के भीतर रोगी का लिंग सेक्स के लिए तैयार हो जाता है, हालांकि सेक्स करने के पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
खतना करवाने के बाद बच्चे का विशेष ख्याल रखना होता है। स्वास्थ्य विभाग इस बात से सहमत हैं कि छोटे बच्चों का खतना उनके लिए अच्छा है। इसके अलावा फाइमोसिस (phimosis) की समस्या होने पर या लिंग में संक्रमण की स्थिति में भी खतना कर दिया जाता है। फाइमोसिस में लिंग की ऊपरी त्वचा कठोर हो जाती है।
खतना के फायदे — Benefits of Circumcision in Hindi
खतना से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं जो इस प्रकार हैं;
पेनिस साफ करना आसान हो जाता है
पेनिस को धोने और साफ करने के लिए ज्यादा परेशानी नहीं होती है। लिंग की ऊपरी स्किन निकल जाने के कारण लिंग को आसानी से धुला जा सकता है।
यूरिन इंफेक्शन कम करता है
खतना करवाने के बाद ब्लैडर के इंफेक्शन से बच सकते हैं। यह यूरिन मार्ग में होने वाले इंफेक्शन को रोक कर किडनी के इंफेक्शन से भी बचाता है। जो पुरुष खतना नहीं करवाते उनके ब्लैडर में इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है।
पेनिस से जुड़ी परेशानियों से राहत
खतना न करवाने पर कभी-कभी लिंग की ऊपरी त्वचा कठोर हो जाती है। इससे लिंग में दबाव पड़ता है और सूजन हो सकती है। सूजन इंफेक्शन को बढ़ावा दे सकता है। यह बैलेनाइटिस , फाइमोसिस, पोस्थाइटिस,पैराफाइमोसिस, बैलेनोपोस्थाइटि, लिंग की चमड़ी पर मस्सेदार घाव बनना लिंग की चमड़ी पर कैंसर से संबंधित घाव बनना आदि लिंग से जुड़ी बीमारियों का खात्मा कर देता है।
यौन संचारित रोगों से बचाव
खतना करवाने के बाद यौन संचारित रोगों के होने का खतरा कम हो जाता है। यौन संचारित रोगों के होने पर व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म होने लगती है और वह जानलेवा बीमारियों का शिकार हो सकता है, लेकिन खतना करवा लेने के बाद आप HIV जैसे खतरनाक वायरस से शरीर का बचाव कर सकते हैं। लेकिन फिर भी यौन संबंध बनाते वक्त सावधानी रखने की जरूरत है। असुरक्षित यौन संबंध बनाने पर खतना भी कभी-कभी आपकी इम्युनिटी को नहीं बचा पाता है।
इसलिए जब भी आप किसी अजनबी महिला के साह यौन संबंध बनाएं कंडोम का उपयोग जरूर करें।
कैंसर से सुरक्षा
जिन पुरुषों का खतना हो चुका होता है उनमें दूसरे पुरुषों के मुकाबले पेनिस कैंसर होने का खतरा कम होता है। खतना महिलाओं को भी कैंसर से बचाता है। पुरुषों के खतना करवाने पर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) का खतरा कम हो जाता है।
खतना के नुकसान — Side Effects of Circumcision in Hindi
शरीर के किसी भी अंग को काटा जाए तो इससे कुछ न कुछ नुकसान जरूर होगा। सर्जरी की तरह कुछ नुकसान खतना में भी देखने को मिलते हैं।
- जहां खतना हुआ है वहां जलन हो सकती है|
- कुछ दिनों के लिए पेनिस सूजकर बढ़ जाता है।
- खतना कराते समय पेनिस की मसल्स कड़ी हुई तो चोट लग सकती है।
- महिलाएं खतना कराती हैं तो उनके पेशाब के रास्ते में इंफेक्शन का खतरा रहता है।
- योनि और पेनिस में दर्द और खुजली होती है।
- खतना के बाद खून बहना स्वाभाविक है। लेकिन कभी-कभी खून लगातार बहता रहता है जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है।
यदि खतना मॉडर्न एवं एडवांस तकनीक की मदद से किया जाए तो इसके फायदे बहुत होंगे और शायद ही कोई नुकसान होगा।
खतना के बाद लिंग की देखभाल कैसे करें? Khatna ke baad dekhbhal
खतना कराने के उपरान्त पुरुष को निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए:
- एडवांस लेजर खतना करवाने के बाद अगले दिन ही आप नहा सकते हैं, हालांकि डॉक्टर लिंग में पट्टी बांधते हैं, आपको कोशिश करना चाहिए कि पट्टी न भीगे। इसके लिए आप किसी पन्नी से लिंग को ढक सकते हैं।
- लिंग की पूरी रिकवरी तक सेक्स या हस्तमैथुन न करें, इस मसले पर एक बार डॉक्टर की सलाह लें।
- गुप्तांग के आस-पास की जगह साफ रखें।
- लगभग तीन दिन बाद आप लिंग से पट्टी उतार सकते हैं, एक बार पट्टी उतारने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
- पट्टी उतारने के बाद डॉक्टर द्वारा बताए गए तरीके से लिंग की सफाई करें और क्रीम लगाना न भूलें।
Pristyn Care से कराएं मॉडर्न एवं एडवांस खतना
खतना के बहुत से फायदे होते हैं, लेकिन पुरानी तकनीक और ओपन सर्जरी से खतना करवाने पर प्रक्रिया के उपरान्त लिंग से जुड़े कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।
इन नुकसान को ख़तम करने और रोगों को दर्द रहित एवं एडवांस खतना प्रदान करने के लिए Pristyn Care भारत के 30 से अधिक शहरों में व्याप्त है। हम लेजर और ZSR तकनीक से खतना करते हैं। पढ़ें- खतना करने की प्रक्रियाएं और सबसे अच्छी प्रक्रिया
यदि आप खतना से जुदा कोई सवाल करना चाहते हैं तो हमें कॉल कर सकते हैं या फिर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं, यह बिल्कुल मुफ्त है।
Pristyn Care से खतना करवाने पर पुरुष को निम्न सुविधाएं दी जाती हैं:
- आरामदायक कमरे में इलाज
- एडवांस लेजर उपकरण से इलाज
- अनुभवी सर्जन (10 से अधिक वर्ष के अनुभव के साथ)
- फ्री फॉलो-अप
- गुप्त परामर्श
और पढ़े: प्रोस्टेट का आयुर्वेद, होम्योपैथी, लेजर सर्जरी और घरेलू इलाज
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|