motiyabind-ki-surgery-me-kitna-kharch-aata-hai

मोतियाबिंद आंखों में होने वाली सबसे आम बीमारी है। इसे दुनियाभर में अंधेपन का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। नेशनल ब्लाइंडनेस एंड विजुअल इम्पेयरमेंट सर्वे इंडिया 2015-19 के अनुसार, मोतियाबिंद 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में अंधेपन का प्रमुख कारण है। शोध के मुताबिक समय पर उचित इलाज की मदद से 40-60 वर्ष की उम्र के लोगों में लगभग 93% अंधेपन और 96.2% विजुअल इम्पेयरमेंट के मामलों को रोका जा सकता है।

मोतियाबिंद का इलाज दवाओं या आई ड्रॉप्स से संभव नहीं है। इस बीमारी का इलाज केवल सर्जरी से किया जा सकता है। मोतियाबिंद की सर्जरी को कई तरह से किया जाता है। आमतौर पर मोतियाबिंद की सर्जरी का खर्च लगभग 25000-100000 रुपए तक आता है। लेकिन यह इस सर्जरी का फाइनल कॉस्ट नहीं है। क्योंकि इसमें बदलाव आ सकता है। मोतियाबिंद के ऑपरेशन का खर्च निम्नलिखित चीजों पर निर्भर करता है:-

01. मोतियाबिंद का प्रकार

मोतियाबिंद कई प्रकार के होते हैं जिसमें न्यूक्लियर कैटरैक्ट, कोर्टिकल कैटरैक्ट, पोस्टीरियर कैप्सूलर कैटरैक्ट, कंजेनिटल कैटरैक्ट, सेकेंडरी कैटरैक्ट, ट्रॉमेटिक कैटरैक्ट और रेडिएशन कैटरैक्ट आदि शामिल हैं। मोतियाबिंद की सर्जरी का खर्च काफी हद तक मोतियाबिंद के प्रकार पर भी निर्भर करता है। 

 

इसे पढ़ें: मोतियाबिंद का ऑपरेशन कब कराना चाहिए?

 

मोतियाबिंद के प्रकार के साथ-साथ उसकी गंभीरता भी इसकी सर्जरी के खर्च में एक अहम भूमिका निभाती है। मरीज की उम्र और ओवरऑल हेल्थ, मोतियाबिंद का प्रकार और उसकी गंभीरता उसकी सर्जरी के खर्च में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

02. सर्जन का अनुभव

मोतियाबिंद की सर्जरी को एक नेत्र रोग विशेषज्ञ के द्वारा पूरा किया जाता है। नेत्र सर्जन का अनुभव मोतियाबिंद की सर्जरी के खर्च को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। जिस सर्जन के पास अधिक अनुभव होता है उसकी फीस उस सर्जन की तुलना में अधिक होती है जिसके पास अनुभव कम होता है या नहीं होता है। मोतियाबिंद की सर्जरी की सफलता काफी हद तक नेत्र सर्जन के अनुभव पर निर्भर करती है।

 

एक अनुभवी और विश्वसनीय सर्जन मोतियाबिंद की सर्जरी को परफेक्शन के साथ पूरा करता है जिससे सर्जरी के सफल होने की संभावना अधिक से अधिक और मोतियाबिंद सर्जरी की जटिलताओं का खतरा कम से कम होता है। अपने बजट को ध्यान में रखते हुए आपको मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए एक अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ का चयन करना चाहिए ताकि सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी और आप कम से कम समय में पूरी तरह से रिकवर हो जाएं।

03. हॉस्पिटल की विश्वसनीयता

हॉस्पिटल का लोकेशन और लोगों के प्रति उसकी विश्वसनीयता भी मोतियाबिंद की सर्जरी के खर्च को प्रभावित करती है। आप जिस हॉस्पिटल में मोतियाबिंद की सर्जरी कराना चाहते हैं वह कौन से शहर या शहर के कौन से क्षेत्र में स्थित है और मोतियाबिंद की सर्जरी में उसका ट्रैक रिकॉर्ड आदि भी सर्जरी के खर्च को प्रभावित करते हैं।

 

आमतौर पर जो हॉस्पिटल लोगों के बीच विश्वसनीय होता है और मोतियाबिंद की सर्जरी में उसका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा होता है, उस हॉस्पिटल में मोतियाबिंद की सर्जरी का खर्च दूसरे सामान्य हॉस्पिटल की तुलना में अधिक आता है। अगर आप मोतियाबिंद की सर्जरी के खर्च का अनुमान लगाना चाहते हैं तो इन बिंदुओं की मदद ले सकते हैं।

04. सर्जरी से पहले किए जाने वाले जांच

मोतियाबिंद का इलाज करने से पहले नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीज के आंखों की विस्तृत जांच करते हैं। स्थिति के प्रकार और उसकी गंभीरता की पुष्टि करने के लिए डॉक्टर कुछ खास प्रकार के जांच करने का सुझाव देते हैं जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं:-

 

  • विजुअल एक्विटी टेस्ट
  • स्लिट-लैम्प परीक्षण
  • रेटिना का परीक्षण
  • टोनोमेट्री टेस्ट

 

इन सभी जांचों का खर्च भी आपकी सर्जरी के खर्च को प्रभावित करता है। कुछ हॉस्पिटल में इन जांचों का खर्च सर्जरी के खर्च में इनक्लूडेड होता है जबकि कुछ हॉस्पिटल में इसकी फीस अलग से देनी पड़ती है।

05. सर्जरी का प्रकार

मोतियाबिंद की सर्जरी को कई तरह से किया जाता है। इसमें माइक्रो इंसीजन या रेगुलर फैको कैटरैक्ट सर्जरी, रोबोटिक या फेम्टोसेकेंड कैटरैक्ट सर्जरी और एक्स्ट्राकैप्सूलर कैटरैक्ट एक्सट्रैक्शन शामिल हैं। इन सभी सर्जिकल प्रक्रियाओं के दौरान नेत्र सर्जन खराब लेंस को बाहर निकालकर उसकी जगह एक नया कृत्रिम लेंस लगा देते हैं।

 

ऊपर बताई गई सर्जिकल प्रक्रियाओं को अलग-अलग तरह से किया जाता है। साथ ही, इन सभी सर्जिकल प्रक्रियाओं की सफलता दर भी अलग-अलग है, इसलिए इनके खर्च में भी भिन्नता होती है। आपके मोतियाबिंद का इलाज करने के लिए डॉक्टर कौन से माध्यम का चुनाव करते हैं यह पूरी तरह से आपकी बीमारी के कारण, प्रकार, गंभीरता और आपकी आवश्यकता पर निर्भर करता है।

06. लेंस का प्रकार

मोतियाबिंद की सर्जरी का खर्च सबसे अधिक मोतियाबिंद लेंस के प्रकार पर निर्भर करता है। मोतियाबिंद के बाद कई प्रकार के लेंस का उपयोग किया जाता है। डॉक्टर कौन से लेंस का चयन करते हैं यह पूरी तरह से आपकी आवश्यकता पर निर्भर करता है।

 

  • इंडियन मोनोफोकल लेंस की कीमत लगभग 20000-35000 रुपए होती है
  • विदेशी मोनोफोकल लेंस की कीमत लगभग 28000-35000 रुपए तक होती है
  • इंडियन मल्टीफोकल लेंस की कीमत लगभग 45000-55000 रुपए तक होती है
  • विदेशी मल्टीफोकल लेंस की कीमत लगभग 70000-80000 रुपए तक होती है
  • ट्राइफोकल लेंस की कीमत लगभग 85000-95000 रुपए तक होती है

07. सर्जरी के बाद की दवाएं

आमतौर पर मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद मरीज को हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत नहीं पड़ती है। सर्जरी खत्म होने के कुछ घंटों के बाद सर्जन आवश्यक दवाएं और आई ड्रॉप निर्धारित करके मरीज को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर देते हैं। इन दवाओं और आई ड्रॉप का खर्च भी सर्जरी के खर्च में जुड़ता है। मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद मरीज को लगभग एक महीने तक आंखों में आई ड्रॉप डालने की आवश्यकता होती है ताकि आंख में इंफेक्शन का खतरा न हो।

08. सर्जरी के बाद फॉलो-अप मीटिंग

मोतियाबिंद की सर्जरी के 2-3 दिनों के बाद मरीज को फॉलो-अप मीटिंग के अंतर्गत अपने डॉक्टर से मिलना होता है। इस मीटिंग के दौरान डॉक्टर इस बात की पुष्टि करते हैं कि मरीज को साफ और तेज दृष्टि आ गयी है और उसकी आंख ठीक तरह से रिकवर हो रही है। मरीज को फॉलो-अप मीटिंग के लिए अलग से फीस देनी होती है जो कि मोतियाबिंद की सर्जरी के खर्च को बढ़ा सकता है।

 

इसे पढ़ें: मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद क्या खाना चाहिए?

 

कुछ हॉस्पिटल में मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद डॉक्टर के साथ कुछ दिनों तक प्राधान्य फॉलो-अप मीटिंग की सुविधा उपलब्ध होती है जबकि कुछ हॉस्पिटल में इसके लिए अलग से फीस देनी होती है। यह भी मोतियाबिंद की सर्जरी के खर्च को प्रभावित कर सकता है। 

प्रिस्टीन केयर में लेजर सर्जरी से मोतियाबिंद का इलाज होता है

मेडिकल साइंस में विकास होने के कारण आज भारत के अनेकों शहरों में लेजर सर्जरी से मोतियाबिंद का इलाज संभव है। वैसे तो मोतियाबिंद की सर्जरी को कई तरह से किया जाता है। लेकिन लेजर सर्जरी को इसका बेस्ट इलाज माना जाता है। क्योंकि यह एक मॉडर्न और एडवांस सर्जिकल प्रक्रिया है जिससे किसी भी प्रकार के मोतियाबिंद का परमानेंट इलाज संभव है।

 

हमारी क्लिनिक में लेजर सर्जरी से मोतियाबिंद का इलाज किया जाता है। इस सर्जरी को अनुभवी, कुशल और विश्वसनीय नेत्र सर्जन के द्वारा पूरा किया जाता है। देश के अनेकों बड़े और छोटे शहरों में हमारी क्लिनिक के ब्रांच मौजूद हैं। अगर आप दर्द, ब्लीडिंग, इंफेक्शन या दूसरी किसी भी तरह की परेशानियों और जटिलताओं का सामना किए बिना अपने शहर में या उसके आसपास मोतियाबिंद का बेस्ट इलाज पाना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं।

 

दूसरे हॉस्पिटल की तुलना में हम मोतियाबिंद की कॉस्ट इफेक्टिव लेजर सर्जरी करने के साथ-साथ मरीजों को अनेकों सुविधाएं भी प्रदान करते हैं जैसे कि:-

 

  • सर्जरी वाले दिन फ्री पिकअप और ड्रॉप
  • सभी जांचों पर 30% तक की छूट
  • सभी इंश्योरेंस कवर किए जाते हैं
  • जीरो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा उपलब्ध है
  • प्रिस्टीन टीम अस्पताल से जुड़े सभी पेपरवर्क पूरा करती है
  • मरीज को इंश्योरेंस ऑथोरिटीज के पीछे भागने की जरूरत नहीं
  • मरीज 100% इंश्योरेंस क्लेम कर सकते हैं

 

इन सबके अलावा भी हमारी क्लिनिक में मोतियाबिंद की लेजर सर्जरी कराने के अनेकों फायदे हैं जिसमें सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक प्राधान्य फॉलो-अप मीटिंग और जीरो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा आदि शामिल हैं।

 

आगे पढ़ें

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|

Top Doctors
All Doctors
online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Kiran Dua (f99T3BwhIM)

Dr. Kiran Dua

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

48 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Pradeep Dutta (iG42qSEAJL)

Dr. Pradeep Dutta

MBBS, Diploma in Radio Diagnosis & MD-TB & Respiratory Diseases

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

47 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Bhagat Singh Rajput (2tBWrJPbYX)

Dr. Bhagat Singh Rajput

MBBS, D.Ortho

₹8000₹4000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

45 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Khushwant Singh  (Fr0tBMgrvN)

Dr. Khushwant Singh

MBBS - Family Physician

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

44 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Himanshu Rasiklal Mehta (7mbChwLATB)

Dr. Himanshu Rasiklal Mehta

MBBS, Diploma in Ophthalmologist, MS-Ophthalmologist

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

43 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Krishan Kapur (a1mSu7Qpkn)

Dr. Krishan Kapur

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹2000₹1000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

42 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uma Challa (O3RA9o3QVo)

Dr. Uma Challa

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹1500₹750परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

42 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Mallavalli Surendranath (uWxdbb3vgA)

Dr. Mallavalli Surendranath

MBBS, MD-Pediatrics

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Krishna Mothukuri (ivz0C93SIb)

Dr. Krishna Mothukuri

MBBS, Diploma in Child Health

₹2000₹1000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Neeta Mishra (XvSf5FS9jd)

Dr. Neeta Mishra

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

40 Years Experience Overall