Select city location icon
शहर चुनें
location
Get my Location
search icon
phone icon in white color

कॉल करें

निःशुल्क परामर्श बुक करें

गुर्दे की पथरी का साइज चार्ट

गुर्दे की पथरी का इलाज बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके कारण एक व्यक्ति का जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। गुर्दे की पथरी के इलाज से पहले उसके आकार के बारे में जानना बहुत आवश्यक है। पथरी का आकार इलाज के दौरान उत्पन्न होने वाली गंभीरता के बारे में संकेत देता है। इसलिए, निदान के दौरान, जब गुर्दे की पथरी के आकार का निर्धारण करने की बात आती है, तो डॉक्टर कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। चलिए समझते हैं गुर्दे की पथरी का आकार (जैसे - 12 एमएम की पथरी या 5 एमएम की पथरी) इलाज में किस प्रकार के जोखिम और जटिलताएं उत्पन्न कर सकता है और इसका इलाज कैसे संभव है।

गुर्दे की पथरी का इलाज बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके कारण एक व्यक्ति का जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। ... और पढ़ें

anup_soni_banner
डॉक्टर से सलाह लें
cost calculator
Anup Soni - the voice of Pristyn Care pointing to download pristyncare mobile app
i
i
i
i
Call Us
Call icon
स्टार रेटिंग
3 M+ संतुष्ट मरीज
200+ हॉस्पिटल
30+ शहर

आपके द्वारा दी गई जानकारी सुनिश्चित करने के लिए कृप्या ओटीपी डालें *

i

30+

शहर

Free Cab Facility

मुफ्त कैब सुविधा

No-Cost EMI

नो-कॉस्ट ईएमआई

Support in Insurance Claim

बीमा क्लेम में सहायता

1-day Hospitalization

सिर्फ एक दिन की प्रक्रिया

USFDA-Approved Procedure

यूएसएफडीए द्वारा प्रमाणित

गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर

Choose Your City

It help us to find the best doctors near you.

बैंगलोर

दिल्ली

गुडगाँव

हैदराबाद

मुंबई

पुणे

दिल्ली

हैदराबाद

पुणे

मुंबई

बैंगलोर

  • online dot green
    Dr. Naveenchandra Ravindra Acharya - Kidney Stones Treatment Specialist in Pristyn Care ZOI Hospital, Ameerpet, Hyderabad, over 29  Years Experience

    Dr. Naveenchandra Ravind...

    MBBS, MS-General Surgery, M.CH- Urology
    29 Yrs.Exp.

    4.5/5

    29 Years Experience

    location icon Pristyn Care ZOI Hospital, Ameerpet, Hyderabad
    Call Us
    080-6542-3712
  • online dot green
    Dr. Yogesh Taneja  - Kidney Stones Treatment Specialist in Pristyn Care Sheetla Hospital, Sector 8, Gurgaon, over 19  Years Experience

    Dr. Yogesh Taneja

    MBBS, MS-General Surgery, DNB-Urology
    19 Yrs.Exp.

    4.5/5

    19 Years Experience

    location icon Pristyn Care Sheetla Hospital, Sector 8, Gurgaon
    Call Us
    080-6542-3711
  • online dot green
    Dr. Praveen Kumar Krosuri - Kidney Stones Treatment Specialist in Pristyn Care ZOI Hospital, Ameerpet, Hyderabad, over 15  Years Experience

    Dr. Praveen Kumar Krosur...

    MBBS, DNB-General Surgery, DNB-Urology
    15 Yrs.Exp.

    4.5/5

    15 Years Experience

    location icon Pristyn Care ZOI Hospital, Ameerpet, Hyderabad
    Call Us
    080-6542-3712
  • online dot green
    Dr. Mamidala Srinivas - Kidney Stones Treatment Specialist in Pristyn Care ZOI Hospital, Ameerpet, Hyderabad, over 12  Years Experience

    Dr. Mamidala Srinivas

    MBBS, MS-General Surgery, M.Ch-Urology
    12 Yrs.Exp.

    4.5/5

    12 Years Experience

    location icon Pristyn Care ZOI Hospital, Ameerpet, Hyderabad
    Call Us
    080-6542-3712

अलग-अलग आकार की गुर्दे की पथरी का इलाज

गुर्दे की पथरी का आकार

प्राकृतिक रूप से पथरी के निकलने की संभावना इलाज

2 एमएम की पथरी

80 प्रतिशत घरेलू उपचार

2 – 5 एमएम की पथरी

80 प्रतिशत

घरेलू उपचार और दवाएं

4- 10 एमएम की पथरी 60 प्रतिशत

घरेलू उपचार, दवाएं, चिकित्सा प्रक्रिया (इसडब्लूएल या यूरेटेरोस्कोपी)

10 – 12 एमएम की पथरी या उससे अधिक 20 प्रतिशत

सर्जरी (यूआरएसअल, आरआईआरएस, पीसीएनएल)

cost calculator

फ्री में किडनी स्टोन का इलाज सर्जरी की कीमत जाने

वास्तविक कीमत जाननें के लिए जानकारी भरें

i
i
i

आपके द्वारा दी गई जानकारी सुनिश्चित करने के लिए कृप्या ओटीपी डालें *

i

अलग-अलग आकार की गुर्दे की पथरी जो स्वाभाविक रूप से निकल सकती है

निम्नलिखित टेबल गुर्दे की पथरी के अलग-अलग आकार और उनके अपने आप प्राकृतिक रूप से निकलने की संभावना को दर्शाते हैं – 

गुर्दे की पथरी का आकार

पथरी के स्वयं निकलने की संभावना
2 एमएम से छोटे आकार की पथरी

लगभग 85 प्रतिशत 

2  से 5 एमएम की पथरी

लगभग 85 प्रतिशत 

5 एमएम की पथरी

लगभग 80 प्रतिशत 

5 से 7 एमएम की पथरी

लगभग 60 प्रतिशत 

7 से 12 एमएम की पथरी

लगभग 30 प्रतिशत 

12 एमएम से बड़ी पथरी

लगभग 10 प्रतिशत या फिर बिल्कुल नहीं

1 से 2 सेमी की पथरी

प्राकृतिक रूप से नहीं निकलती है

2 सेमी से बड़ी पथरी

प्राकृतिक रूप से नहीं निकलती है

क्या आप इनमें से किसी लक्षण से गुज़र रहे हैं?

छोटे आकार (4 एमएम की पथरी) की पथरी का इलाज

4 मिमी से छोटे आकार की गुर्दे की पथरी आम तौर पर अपने आप ही प्रणाली से गुजर जाती है। इसके अलावा, छोटे आकार की पथरी के कारण कोई लक्षण नहीं होते है। हालांकि कुछ मामलों में हल्के लक्षण नजर आ सकते हैं। अपने तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाएं, कैफीन का सेवन सीमित करें, उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें, नमक का सेवन सीमित करें और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें। इन सब परहेजों से 4 मिमी से कम आकार की पथरी का इलाज हो सकता है। 

मध्यम आकार (4 से 10 मिमी) की पथरी का इलाज

4 से 10 मिमी के मध्यम आकार की गुर्दे की पथरी का इलाज घरेलू उपचार और दवा (अल्फा-ब्लॉकर्स और दर्द निवारक) से संभव है। हालांकि कुछ मामलों में यह दवाएं कारगर साबित नहीं होती हैं। उस स्थिति में गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन एक उत्तम विकल्प साबित हो सकता है। आधुनिक मिनिमल इनवेसिव तकनीक से पेशाब की नली में पथरी का इलाज हो सकता है। निम्नलिखित प्रक्रियाओं के द्वारा इस स्थिति का इलाज हो सकता है – 

  • ईएसडब्ल्यूएल या एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी: यह गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए एक नॉन-सर्जिकल विकल्प है। इस विधि में, सर्जन पत्थरों को छोटे भाग में तोड़ने के लिए उच्च-ऊर्जा ध्वनि तरंगों का उपयोग करते हैं, जिससे वह अपने आप शरीर से बाहर आ जाए। इस प्रकार की प्रक्रिया से 4 एमएम की पथरी का इलाज मात्र 30 से 45 मिनट में हो जाएगा। यह एक डे-केयर प्रक्रिया है, जिसके बाद मरीज उसी दिन अपने घर जा सकता है।
  • यूआरएसएल या यूरेटेरोस्कोपिक लिथोट्रिप्सी: इस प्रक्रिया में यूरेटेरोस्कोप यानी एक लंबे फाइबर-ऑप्टिक स्कोप (दूरबीन) की मदद से गुर्दे की पथरी को निकाला जाता है। इस दूरबीन को मूत्रमार्ग के माध्यम से पेशाब की थैली में डाला जाता है, और पथरी के स्थान को निर्धारित करने के लिए एक एक्स-रे का प्रयोग होता है। पथरी का पता चलने पर, डॉक्टर पथरी को इकट्ठा करने और उन्हें शरीर से निकालने के लिए एक पत्थर की टोकरी का उपयोग करते हैं।

यदि किसी भी कारणवश पथरी छोटे आकार में नहीं टूटती है, तो डॉक्टर पथरी का लेजर ऑपरेशन करते हैं। सर्जन गुर्दे की पथरी को छोटे टुकड़ों में तोड़ने के लिए लेजर का उपयोग कर सकते हैं। बड़े आकार की पथरी प्राकृतिक रूप से शरीर से बाहर नहीं निकल पाती है। यूआरएसएल प्रक्रिया में मूत्रवाहिनी के मार्ग को चौड़ा करने के लिए सर्जन स्टेंट भी डाल सकते हैं, जिससे पथरी आसानी से निकल जाती है।

सर्जरी के बाद प्रिस्टीन केयर द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क सेवाएँ

भोजन और जीवनशैली से जुड़े सुझाव

Post-Surgery Follow-Up

मुफ्त कैब सुविधा

24*7 सहायता

बड़े आकार (10 मिमी से बड़ी पथरी) की पथरी का इलाज

बड़े आकार की किडनी स्टोन (10 मिमी से बड़ी किडनी की पथरी) के इलाज से लिए पथरी का ऑपरेशन एक अच्छा विकल्प है। 10 या 12 मिमी की पथरी या इससे अधिक आकार की पथरी बहुत सारी जटिलताओं का कारण बन सकती हैं। निम्नलिखित ऑपरेशन का सुझाव डॉक्टर के द्वारा दिया जा सकता है – 

  • आरआईआरएस या रेट्रोग्रेड इंट्रारीनल सर्जरी: गुर्दे की पथरी को निकालने की इस प्रक्रिया में दूरबीन का प्रयोग होता है। इस तकनीक में मूत्रमार्ग के माध्यम से गुर्दे की पथरी तक पहुंचा जाता है। यह एक मिनिमल इनवेसिव प्रक्रिया है, जिसमें कोई कट या टांके नहीं लगाए जाते हैं। इस प्रकार के गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन ऑप्टिक एंडोस्कोपी से शुरू होता है, जो पथरी की सटीक स्थान का पता लगा सकता है। इसके बाद पथरी को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ने के लिए लेजर का उपयोग किया जाता है। आम तौर इस प्रक्रिया को बड़े और जटिल गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए किया जाता है। 
  • पीसीएनएल या परक्यूटीनियस नेफ्रोलिथोटॉमी: गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए इस प्रकार के ऑपरेशन का सुझाव तब दिया जाता है, जब अन्य तकनीक से कोई खास परिणाम नहीं मिल पाते हैं। इस विधि में पथरी के इलाज के लिए जांघ और पेट के बीच वाले क्षेत्र में एक छेद करते हैं। इसके बाद पथरी को माइक्रो फोर्सेप्स की सहायता से गुर्दे या फिर पेशाब की नली से हटा दिया जाता है। यदि पथरी का आकार बहुत ज्यादा है, तो डॉक्टर पथरी का लेजर ऑपरेशन भी कर सकते हैं। पथरी को निकालने के बाद डॉक्टर पुष्टि करते हैं कि शरीर में पथरी का भाग न रह गया हो। 

अलग अलग आकार के गुर्दे की पथरी के लक्षण

अलग अलग आकार के गुर्दे की पथरी के लक्षण लगभग एक जैसे ही हैं। हालांकि, इन लक्षणों की तीव्रता अलग-अलग हो सकती है।

  • पसलियों के नीचे, बाजू और पीठ में दर्द। दर्द की तीव्रता अलग अलग हो सकती है। 
  • दर्द की तीव्रता में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
  • दर्द जो पेट के निचले हिस्से और कमर तक फैल जाए।
  • पेशाब करते समय दर्द या जलन होना।

प्रिस्टीन केयर से कराएं हर आकार के गुर्दे की पथरी का इलाज

यदि आप अलग अलग आकार के गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन चाहते हैं, तो प्रिस्टीन केयर आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। हमारे पास ऐसे सर्जन है, जिनके पास पेशाब की नली में पथरी का इलाज करने का कई वर्षों का अनुभव है। हमारे युरोलोजिस्ट हर रोगी के लिए उनकी सेहत और स्थिति के आधार पर एक अलग और विस्तृत योजना बनाते हैं। हम भारत के कई विश्वस्तरीय अस्पतालों के साथ साझेदारी में हैं, जो मरीज को सर्वोत्तम देखभाल प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। वह सारे अस्पताल अपने बुनियादी ढांचे के लिए जाने जाते हैं। यहां कुछ अन्य कारक दिए गए हैं, जो प्रिस्टीन केयर को भारत में गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए सबसे अच्छे स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में से एक बनाते हैं – 

  • 8+ वर्ष के अनुभव वाले मूत्र रोग विशेषज्ञ या फिर युरोलोजिस्ट
  • सर्जरी के दिन मुफ़्त पिक-अप और ड्रॉप की सुविधा
  • इलाज के दौरान आपकी सहायता के लिए एक समर्पित केयर कोऑर्डिनेटर
  • नो-कॉस्ट ईएमआई सहित भुगतान के अन्य विकल्प
  • संपूर्ण बीमा सहायता
  • नैदानिक परीक्षण में छूट
  • विश्वस्तरीय अस्पतालों और क्लीनिकों में इलाज

इस बात का ध्यान रखें

हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पथरी का आकार इलाज की योजना में एक अहम किरदार निभाता है। पथरी का ऑपरेशन बड़े आकार की पथरी के इलाज के लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। पथरी के सटीक आकार को जानने से डॉक्टरों को सबसे उपयुक्त उपचार योजना बनाने में मदद मिलती है। यदि प्रक्रिया योजना के तहत होती है, तो पथरी का इलाज समय पर पूरा हो जाएगा और रोगी पेशाब की नली में पथरी का इलाज करवा कर एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर पाएंगे। गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए प्रिस्टीन केयर से संपर्क करें, और हमारे विशेषज्ञ मूत्र रोग विशेषज्ञों के साथ अपना परामर्श सत्र बुक करें।

Community member 1 Community member 2 Community member 3
+5k

Connect. Share. Heal.

Because healing is better together.

गुर्दे की पथरी के साइज चार्ट से संबंधित अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या गुर्दे की पथरी का आकार अलग-अलग होता है?

हाँ, गुर्दे की पथरी अपने आकार के आधार पर काफी अलग-अलग हो सकती है। वह रेत के कण के आकार जितना छोटा और गोल्फ की गेंद के आकार जितना बड़ा भी हो सकता है। कई कारकों के कारण गुर्दे की पथरी का आकार बढ़ सकता है, जिसमें बहुत अधिक नमक का सेवन करना, उच्च बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) होना और वजन बढ़ना शामिल है। पथरी के लक्षण के साथ साथ पथरी का आकार भी पथरी के इलाज की योजना में एक अहम किरदार निभाता है। 

गुर्दे की पथरी के आकार से क्या फर्क पड़ता है?

गुर्दे की पथरी के निदान के बाद सबसे महत्वपूर्ण बात है उसका आकार। आकार के आधार पर ही इलाज की योजना बनाई जाती है। वह नली जो मूत्र को किडनी से आपके मूत्राशय तक ले जाती है, उसे मूत्रवाहिनी कहते हैं। जो पथरी आकार में छोटे होते हैं, वह मूत्रवाहिनी के माध्यम से आसानी से निकल सकते हैं। ऐसा होने में रोगी को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता है। जितना बड़ा पथरी का आकार होगा, उतने ही गंभीर पथरी के लक्षण होंगे। इसके अतिरिक्त, जब तक डॉक्टर पथरी के आकार के बारे में स्पष्ट नहीं हो जाते हैं तब तक वह इलाज की योजना नहीं बनाते हैं। 

कितने एमएम की पथरी खतरनाक होती है?

5 एमएम की पथरी बिना ऑपरेशन के शरीर से बाहर आ सकती है, लेकिन इसके लिए सही इलाज और पानी का खूब सेवन जरूरी है। 6.5 या 7 एमएम की पथरी या उससे ज्यादा बड़ी पथरी को बिना ऑपरेशन शरीर से बाहर निकलना संभव नहीं होता है। इस प्रकार की पथरी के लिए किडनी की पथरी का ऑपरेशन आवश्यक है।

हमारे मरीज़ों के अनुभव

  • JK

    Jaya krushna nayak, 31 Yrs

    verified
    5/5

    Good behaviour

    City : Bangalore
    Treated by : Dr. Raju R
  • SR

    sashi rekha

    verified
    5/5

    Best place best staff experience very happy

    City : Bangalore
    Treated by : Dr. Raju R
  • DH

    Dhanesh, 30 Yrs

    verified
    4/5

    Treatment se pehle pain unbearable tha, ab kaafi relief hai. Overall experience achha raha.

    City : Pune
  • VI

    Vignesh

    verified
    4/5

    Stone problem ke liye aaya tha, pehle bahut pain hota tha. Ab treatment ke baad condition kaafi better hai

    City : Bangalore
    Treated by : Dr. G.R Manjunath
  • H

    Harsh Verma Rana

    verified
    4/5

    Exceptional PCNL treatment at Pristyn Care, Indore. highly experienced surgeon and the support staff was friendly.

    City : Indore
  • SK

    Sikander Kumar

    verified
    4/5

    Very happy with Pristyn assistance and support, Well trained doctor staffs

    City : Indore