Choose Your City
It help us to find the best doctors near you.
Hyderabad
Bangalore
Mumbai
Chennai
Delhi
Gurgaon
Delhi
Gurgaon
Noida
Ahmedabad
Bangalore
भारत में लैबियाप्लास्टी कराने में कितना खर्च आता है?
लेबिया त्वचा की सिलवटें हैं जो होठों के समान दिखती हैं जो योनि(वैजाइना) के बाहरी भाग के दोनों ओर पाई जाती हैं। भीतरी होंठों को लेबिया माइनोरा के रूप में जाना जाता है जबकि बाहरी होंठों को लेबिया मेजोरा के रूप में जाना जाता है। जब योनि(वैजाइना) के होंठ बड़े हो जाते हैं, तो इससे नीचे बहुत बेचैनी और जलन होती है। तो, ऐसी परिस्थितियों में लैबियाप्लास्टी सर्जरी मदद करती है और योनि के होंठों को सही रूप से आकार देती है।
भारत में लैबियाप्लास्टी सर्जरी की औसतन लागत 32,500 रुपये है। सर्जरी की कीमत सीमा 30,000-35,000 रुपय के बीच है। हालांकि, ऐसे कई कारक हैं जो वास्तविक लागत को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा, ज़्यादातर चिकित्सा बीमा योजनाएं लैबियाप्लास्टी के लिए कोई कवरेज प्रदान नहीं करती हैं।
ठीक होने के दौरान, मरीज कुछ हल्के साइड इफेक्ट्स का अनुभव कर सकते हैं जो बिल्कुल सामान्य हैं। इन साइड इफेक्ट्स का उपचार हो सकता है अगर मरीज पूरी रिकवरी के दौरान सर्जरी के बाद दिए गए दिशानिर्देशों का ढंग से पालन करता है। किसी भी बड़ी जटिलता के मामले में, मरीज को बिना देरी के सर्जरी करानी चाहिए। अगर आपके पास लैबियाप्लास्टी से संबंधित कोई और सवाल हैं, तो हमारे डॉक्टरों से बात कर जवाब पाएं।
Call Us for Best Quote
Get the best Cost Estimate
शहर | खर्च (न्यूनतम-अधिकतम) | Free Estimate Cost |
---|---|---|
बैंगलोर | ₹ 50000 - ₹ 85000 | Get Cost |
चेन्नई | ₹ 50000 - ₹ 85000 | Get Cost |
दिल्ली | ₹ 50000 - ₹ 85000 | Get Cost |
हैदराबाद | ₹ 50000 - ₹ 85000 | Get Cost |
कोलकाता | ₹ 50000 - ₹ 85000 | Get Cost |
मुंबई | ₹ 50000 - ₹ 85000 | Get Cost |
पटना | ₹ 50000 - ₹ 85000 | Get Cost |
पुणे | ₹ 50000 - ₹ 85000 | Get Cost |
भारत में लैबियाप्लास्टी सर्जरी की लागत को प्रभावित करने वाले कारक क्या हैं?
लैबियाप्लास्टी जैसे किसी भी सर्जिकल उपचार की कुल लागत कुछ कारकों पर निर्भर करती है। इसलिए, प्रक्रिया की सटीक लागत हर मरीज के लिए अलग होती है। हालांकि, जिस क्लिनिक या अस्पताल से वे इलाज करवा रहे हैं, वहां से सर्जरी की अनुमानित लागत पता की जा सकती है।
यहां उन कारकों की सूची दी गई है जो प्रक्रिया की वास्तविक लागत को प्रभावित करते हैं-
- सर्जरी के दौरान मरीज की शारीरिक स्थिति
- क्लिनिक या अस्पताल का प्रकार जहां मरीज ये सर्जरी करा रहा है
- डॉक्टर द्वारा निर्धारित ज़रूरी परीक्षण जैसे रक्त परीक्षण, मूत्र परीक्षण आदि
- सर्जन की परामर्श फीस
- अस्पताल में भर्ती होने का शुल्क
- मरीज की आयु
- अस्पताल में कमरा जहां मरीज को निगरानी के लिए रखा गया है
- एनेस्थीसिया का शुल्क
- प्रक्रिया को पूरा करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक
- सर्जरी के बाद की देखभाल में दवाओं, दर्द निवारक, आइस पैक आदि की लागत शामिल है।
- अस्पताल से आने-जाने के लिए परिवहन शुल्क
क्या लैबियाप्लास्टी भारत में मेडिकल बीमा कंपनियों द्वारा कवर की जाती है?
जवाब है नहीं। दुर्भाग्य से, ज़्यादातर स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लैबियाप्लास्टी सहित किसी भी कॉस्मेटिक प्रक्रिया के लिए आधा या पूरा कोई कवरेज प्रदान नहीं करती हैं। उनका कहना है कि लैबियाप्लास्टी या कोई दूसरी कॉस्मेटिक जेनाइटल प्रक्रिया प्रकृति में वैकल्पिक है और इसे चिकित्सा के नज़रिए से ज़रूरी नहीं माना जाता है। इसके अलावा, कहते हैं कि इस तरह की प्रक्रियाएं वुल्वर क्षेत्र की बेहतर उपस्थिति के अलावा कोई लाभ नहीं देती हैं।
तो ऐसे कौन से अन्य विकल्प हैं जिन पर मरीज ऐसी परिस्थितियों में विचार कर सकता है? बहुत से ऐसे क्लिनिक हैं जो भुगतान करने के दूसरे तरीके अपनाते है ताकि मरीज को दिक्कत ना हो।
किसी भी सर्जिकल प्रक्रिया से गुजरने वाले मरीजों के लिए उपलब्ध भुगतान करने के दूसरे तरीकों के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए आज ही हम से संपर्क करें।
लैबियाप्लास्टी सर्जरी के बाद कैसे ठीक हो सकते हैं?
मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है फिर डॉक्टर पूरे चार से छह सप्ताह के दौरान पालन करने के लिए निर्देशों की एक सूची प्रदान करते हैं ताकि आप जल्द ठीक हो सके। इन निर्देशों का पालन करने से किसी भी जटिलता के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है और मरीज तेजी से ठीक होते हैं।
सर्जरी के बाद कइ दिशानिर्देश नीचे दिए गए हैं जिनका पालन आप प्रक्रिया के बाद कर सकते हैं-
- सर्जरी के बाद शुरूआती 24 घंटों के लिए पूरा बेड रेस्ट लें।
- पूरी रिकवरी समय के दौरान शराब या धूम्रपान से बचना चाहिए।
- यह सुनिश्चित करने के लिए कि कब्ज का खतरा कम हो, केवल फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं।
- 2 से 3 दिनों के बाद, रक्त के थक्के जम सकते है इससे बचने के लिए कभी-कभी कमरे में ही टहलें।
- कोई भी भारी सामान को ना उठाएं और ना ही कोई ज़ोरदार काम करें जिससे घावों पर अतिरिक्त दबाव पड़े।
- रिकवरी के शुरुआती दिनों में नहाने के बजाय शॉवर लें।
- अंतरंग क्षेत्र को गर्म पानी और साबुन से साफ रखें।
- सूती से बने कपड़े पहनें जो अंतरंग क्षेत्र को हवा पहुंचाते हैं और पसीने को रोकते हैं
- योनि में संक्रमण के किसी भी जोखिम को कम करने के लिए नियमित रूप से निर्धारित एंटीबायोटिक्स और दर्द निवारक यानी पैन किलर दवाएं लें।
- जब तक घाव पूरी तरह से ठीक ना हो जाए तब तक किसी भी तरह की यौन गतिविधि से बचें। संभोग तभी शुरू करें जब डॉक्टर ऐसा करने की सलाह दें।
लैबियाप्लास्टी के लिए Pristyn Care क्यों चुनें?
किसी भी सर्जरी से गुजरने का निर्णय लेना आसान नहीं होता है। सही फैसला करते समय, मरीज को खुले दिमाग रखने और अपनी ज़रूरतों को विस्तार से समझाने में सक्षम होने की आवश्यकता होती है। हमारे डॉक्टर ऐसा मरीजों की बात ध्यान से सुनते हैं कि प्रक्रिया से उनकी अपेक्षाएं पूरी होती हैं और वे परिणामों से संतुष्ट हैं।
हम हर मरीज को अतिरिक्त सेवाएं प्रदान करते हैं, जो हमारे किसी भी साथी-अस्पताल से लैबियाप्लास्टी कराने का विकल्प चुनता है। इनमें से कुछ हैं-
- सर्जरी के दिन अस्पताल आने-जाने के लिए कैब सेवा
- मरीज के साथ जाने वाले परिजन को मुफ्त भोजन
- पुरे उपचार के दौरान COVID-19 संक्रमण से 100% सुरक्षा
- कोई बड़ी जटिलता ना हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सर्जरी के एक हफ्ते के अंदर ही डॉक्टर के साथ नि:शुल्क अपॉइंटमेंट
अनुमानित खर्च के लिए कॉल करें
उपचार का अनुमानित खर्च जानें
प्रिस्टीन केयर व अन्य
फायदें | प्रिस्टीन केयर | अन्य |
---|---|---|
Free Follow-up Consultation | ||
24x7 परामर्श की सुविधा | ||
नो-कॉस्ट ईएमआई | ||
पिकअप और ड्रॉप की सुविधा | ||
अस्पताल में लगने वाला समय | कम | ज्यादा |
कम कागजी कार्यवाही |
Why Pristyn Care?
Pristyn Care is COVID-19 safe
Your safety is taken care of by thermal screening, social distancing, sanitized clinics and hospital rooms, sterilized surgical equipment and mandatory PPE kits during surgery.
Assisted Surgery Experience
A dedicated Care Coordinator assists you throughout the surgery journey from insurance paperwork, to commute from home to hospital & back and admission-discharge process at the hospital.
Medical Expertise With Technology
Our surgeons spend a lot of time with you to diagnose your condition. You are assisted in all pre-surgery medical diagnostics. We offer advanced laser and laparoscopic surgical treatment. Our procedures are USFDA approved.
Post Surgery Care
We offer follow-up consultations and instructions including dietary tips as well as exercises to every patient to ensure they have a smooth recovery to their daily routines.
Download Pristyn Care App
Pristyn Care is India’s leading and trusted online healthcare platform for Doctor Consultation, Ayushman Bharat Health Account (ABHA) formation, access to COWIN vaccination certificate etc.

4.9 Stars
Average rating

1Mn+ Downloads
Across all platforms

1.9K Reviews
On iOS and Google Play

4.9 Stars
Average rating

1Mn+ Downloads
Across all platforms

1.9K Reviews
On iOS and Google Play

प्रमुख शहरों में लैबियाप्लास्टी के ऑपरेशन का खर्च
- बैंगलोर में लैबियाप्लास्टी के ऑपरेशन का खर्च
- चेन्नई में लैबियाप्लास्टी के ऑपरेशन का खर्च
- दिल्ली में लैबियाप्लास्टी के ऑपरेशन का खर्च
- फरीदाबाद में लैबियाप्लास्टी के ऑपरेशन का खर्च
- गाज़ियाबाद में लैबियाप्लास्टी के ऑपरेशन का खर्च
- गुडगाँव में लैबियाप्लास्टी के ऑपरेशन का खर्च
- हैदराबाद में लैबियाप्लास्टी के ऑपरेशन का खर्च
- मुंबई में लैबियाप्लास्टी के ऑपरेशन का खर्च
- नोएडा में लैबियाप्लास्टी के ऑपरेशन का खर्च
- पुणे में लैबियाप्लास्टी के ऑपरेशन का खर्च