USFDA-Approved Procedures
Support in Insurance Claim
No-Cost EMI
1-day Hospitalization

गुर्दे की पथरी का निदान और उपचार
गुर्दे की पथरी की उपस्थिति की पुष्टि के लिए, मूत्र रोग विशेषज्ञ आपको निम्नलिखित परीक्षण का सुझाव दे सकते हैं –
इमेजिंग टेस्ट: सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसे परीक्षण गुर्दे की पथरी के आकार और स्थान की सही एवं सटीक जानकारी देने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
ब्लड टेस्ट: रक्त परीक्षण या ब्लड टेस्ट के द्वारा खून में कैल्शियम और यूरिक एसिड के स्तर का पता लगाया जा सकता है। इन परीक्षणों के रिपोर्ट के साथ डॉक्टर गुर्दे के स्वास्थ्य को समझने में सफल होते हैं।
मूत्र टेस्ट: मूत्र में मौजूद उन तत्वों का पता लगाने के लिए 24 घंटे का यूरिन टेस्ट किया जाता है, जो गुर्दे में पथरी के निर्माण का कारण बनते हैं।
यदि आपको अपने गुर्दे में पथरी का साइज पता चल जाए, तो मूत्र रोग विशेषज्ञ आपको बिना किसी देरी या लापरवाही के सर्जरी कराने की सलाह दे सकते हैं। 4 मिमी या उससे बड़ी पथरी के मामले में सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन 4 अलग-अलग प्रकार के होते हैं:
एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी (ESWL): यह एक प्रकार की सर्जरी है जिसमें किसी भी प्रकार का कोई भी उपकरण शरीर के अंदर प्रवेश नहीं कराया जाता। इस प्रक्रिया से गुर्दे की पथरी की जगह का पता लगाया जाता है और ध्वनि तरंगों का उपयोग कर उसे छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ा जाता है।
पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी (PCNL): यह गुर्दे की पथरी को निकालने की प्रक्रिया है, जिसमें कम से कम कट या चीरा लगा कर सर्जरी को अंजाम दिया जाता है। इस तरह की सर्जरी 12-14 मिमी से बड़े गुर्दे की पथरी के लिए सबसे उपयुक्त साबित होती है।
रेट्रोग्रेड इंट्रारीनल सर्जरी (RIRS): इस सर्जरी में ऊपरी मूत्रवाहिनी में बड़ी पथरी और गुर्दे में छोटी पथरी को निकालने के लिए दूरबीन का प्रयोग किया जाता है।
यूरेट्रोस्कोपिक लिथोटॉमी (URSL): इस प्रक्रिया के दौरान एक उच्च स्तरीय लेजर से मूत्रवाहिनी में फंसे पथरी को निकाला जाता है। 7-10 मिमी गुर्दे की पथरी के लिए इस प्रकार का ऑपरेशन सबसे उपयुक्त साबित होता है।
भारत में निर्बाध शल्य चिकित्सा अनुभव प्रदान करना
गुर्दे में पथरी एक महत्वपूर्ण स्थिति है, जिसका इलाज करने के लिए हर प्रकार के आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जाता है। इस आधुनिक इलाज की शुरुआत नैदानिक परीक्षण और परामर्श सत्र से होती है।
प्रिस्टीन केयर में हमारे पास विशेषज्ञों की एक टीम है, जो लिंग की चमड़ी की समस्या का सर्वश्रेष्ठ इलाज प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित और अनुभव से परिपूर्ण है।
गुर्दे में पथरी के इलाज के लिए हर प्रकार के इमेजिंग परीक्षण किए जाते हैं और फिर उन परीक्षण के परिणाम के आधार पर आधुनिक तकनीक की सहायता से पथरी को निकाल लिया जाता है। यह सारे परीक्षण और इलाज की प्रक्रिया USFDA के द्वारा प्रमाणित है।
गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन के बाद डॉक्टर के साथ रियायती परामर्श का विकल्प भी प्रदान किया जाता है ताकि प्रक्रिया के बाद रोगी जल्द से जल्द दुरुस्त हो जाए और अपने दैनिक जीवन में फिर से वापस जा पाए।
हाँ, 4 मिमी का किडनी स्टोन आमतौर पर छोटा माना जाता है और कई मामलों में यह पर्याप्त पानी पीने और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं की मदद से पेशाब के रास्ते अपने आप बाहर निकल सकता है।
4 मिमी किडनी स्टोन को शरीर से बाहर निकलने में कुछ दिनों से लेकर 2–3 सप्ताह तक का समय लग सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि पथरी मूत्र मार्ग में कहाँ स्थित है और मरीज की शारीरिक स्थिति कैसी है।
हाँ, 4 मिमी किडनी स्टोन के मामलों में डॉक्टर आमतौर पर ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मूत्र का प्रवाह बढ़ता है, जिससे पथरी के छोटे टुकड़े आसानी से बाहर निकल सकते हैं।
छोटी पथरी होने पर भी कमर के एक तरफ हल्का या मध्यम दर्द, पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आने की इच्छा और कभी-कभी पेशाब में खून आने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
यदि दर्द लगातार बढ़ रहा हो, बुखार आ रहा हो, उल्टी हो रही हो या पेशाब करने में परेशानी हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसे लक्षण किसी जटिलता का संकेत हो सकते हैं और समय पर जांच जरूरी होती है।
वर्तमान समय में गुर्दे की पथरी एक प्रचलित एवं सामान्य मूत्र संबंधी विकार है, जिसके कारण चुभने वाला दर्द व्यक्ति को परेशान करता है। उन लोगों में गुर्दे की पथरी की जटिलताओं का अधिक खतरा रहता है, जो गुर्दे में पथरी के लक्षणों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ ऐसी जटिलताएं हैं जो उस समय देखने को मिलती है जब गुर्दे की पथरी का इलाज समय पर न किया जाए। आमतौर पर बताई गई जटिलताएँ निम्नलिखित : –
हाइड्रोनफ्रोसिस: जब गुर्दे की पथरी मूत्रवाहिनी में फंस जाती है, तो यह मूत्र प्रवाह में बाधा उत्पन्न करता है। जिसके कारण गुर्दे में मूत्र एकत्रित होने लग जाता है और उसमें सूजन आ जाती है। हाइड्रोनफ्रोसिस एक या दोनों गुर्दे को प्रभावित कर सकता है।
गुर्दे में जलन: मूत्रवाहिनी में क्रोनिक किडनी स्टोन के कारण बार-बार मूत्राशय में संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। इस तरह की पथरी मूत्रवाहिनी के दीवारों पर निशान छोड़ सकती है और गुर्दे के ऊतकों को नुकसान पहुंचाती है। इसके कारण स्थायी रूप से गुर्दे की विफलता की संभावना भी बढ़ जाती है।
गुर्दे की विफलता: पुरानी या गंभीर गुर्दे की पथरी गुर्दे की विफलता का कारण बन सकती है। इसके परिणामस्वरूप दोनों में से किसी भी गुर्दे को निकाला जा सकता है और इस प्रक्रिया को नेफ्रेक्टोमी के नाम से जाना जाता है।
| Sr.No. | Doctor Name | Registration Number | Ratings | अनुभव | पता | अपॉइंटमेंट बुक करें |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Dr. Donakonda Arun Kumar | APMC/FMR/82372 | 4.5 | 13 + Years | Pristyn Care Archana Hospital, Madeenaguda, Hyderabad | अपॉइंटमेंट बुक करें |
| 2 | Dr. Sumit Sharma | HN-008812 | 5.0 | 25 + Years | 501, Housing Board Colony, Saraswati Vihar, Chakkarpur, Gurugram, Haryana 122001 | अपॉइंटमेंट बुक करें |
| 3 | Dr. Gulhane Parag Vijay | 2009/03/1451 | 4.9 | -- | -- | अपॉइंटमेंट बुक करें |
| 4 | Dr. Sudhakar G V | 37963 | 5.0 | 32 + Years | Zain Complex, CMR Rd, HRBR Layout, Bengaluru | अपॉइंटमेंट बुक करें |
| 5 | Dr. Chandrakanta Kar | HN-4377 | 4.5 | 29 + Years | A138, Vivekanand Marg, Block A, Sector 8, Dwarka | अपॉइंटमेंट बुक करें |
| 6 | Dr. Saurabh Mittal | DMC/R/4942 | 4.5 | 18 + Years | Kanhaiya Nagar Main Rd, near Metro Station, Delhi | अपॉइंटमेंट बुक करें |
| 7 | Dr. Naveen M N | 82731 | 5.0 | 17 + Years | 1/1, Mysore Rd, Nayanda Halli, Bengaluru | अपॉइंटमेंट बुक करें |
| 8 | Dr. Manjegowda Dileep | 95147 | 4.8 | 16 + Years | 351 ITPL Main Road, Whitefield Road, ITPL Main Road Hoodi Village, Krishnarajapura, Hobli, Hoodi, Bengaluru, Karnataka 560048 | अपॉइंटमेंट बुक करें |
| 9 | Dr. Raju R | 90344 | 5.0 | 15 + Years | BHBCS Layout, BTM 2nd Stage, BTM Layout, Bengaluru, Karnataka 560076 | अपॉइंटमेंट बुक करें |
| 10 | Dr. Varun Kumar Katiyar | 101138 | 5.0 | 14 + Years | E 2, Apollo Hospitals Rd, Block E, Sector 26, Noida, Uttar Pradesh 201301 | अपॉइंटमेंट बुक करें |
| 11 | Dr. Ramakrishna Rajesh | APMC/FMR/88365 | 4.5 | 13 + Years | Film Nagar, Hyderabad, Telangana 500104 | अपॉइंटमेंट बुक करें |
| 12 | Dr. Prasad Mangesh Bhrame | 2016/07/1656 | 4.5 | 11 + Years | Neptune Colorscape, Dumping Rd, Siddharth Nagar, Mulund West, Mumbai, Maharashtra 400080 | अपॉइंटमेंट बुक करें |
| 13 | Dr. Salecha Priyank | G-19909 | 4.8 | 5 + Years | MIG-549, Rd Number 1, Kukatpally Housing Board Colony, Kukatpally, Hyderabad, Telangana 500072 | अपॉइंटमेंट बुक करें |
sashi rekha
Recommends
Best place best staff experience very happy
Dhanesh, 30 Yrs
Recommends
Treatment se pehle pain unbearable tha, ab kaafi relief hai. Overall experience achha raha.
Vignesh
Recommends
Stone problem ke liye aaya tha, pehle bahut pain hota tha. Ab treatment ke baad condition kaafi better hai
Harsh Verma Rana
Recommends
Exceptional PCNL treatment at Pristyn Care, Indore. highly experienced surgeon and the support staff was friendly.