शहर चुनें
location
Get my Location
search icon
phone icon in white color

कॉल करें

परामर्श बुक करें

ग्रेड 1 पाइल्स का लेजर द्वारा आधुनिक इलाज - प्रिस्टिन केयर

बवासीर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें रोगी को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है और यह व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। इस स्थिति के कारण व्यक्ति अपने रोजाना के कार्यों को करने में असमर्थ रहते हैं। प्रिस्टीन केयर में हम ग्रेड 1 समेत सभी ग्रेड के लिए बवासीर का इलाज प्रदान करते हैं, जिससे जीवन की गुणवत्ता में सुधार होना निश्चित है। हमारे गुदा रोग विशेषज्ञ से फ्री में सलाह लें।

बवासीर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें रोगी को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है और यह व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य ... और पढ़ें

anup_soni_banner
स्पेशलिस्ट से फ्री में बातें करें
cost calculator
Anup Soni - the voice of Pristyn Care pointing to download pristyncare mobile app
i
i
i
i
Call Us
स्टार रेटिंग
3 M+ संतुष्ट मरीज
200+ हॉस्पिटल
30+ शहर

आपके द्वारा दी गई जानकारी सुनिश्चित करने के लिए कृप्या ओटीपी डालें *

i

30+

शहर

Free Cab Facility

मुफ्त कैब सुविधा

No-Cost EMI

नो-कॉस्ट ईएमआई

Support in Insurance Claim

बीमा क्लेम में सहायता

1-day Hospitalization

सिर्फ एक दिन की प्रक्रिया

USFDA-Approved Procedure

यूएसएफडीए द्वारा प्रमाणित

बावसीर के लिए बेहतरीन डॉक्टर

Choose Your City

It help us to find the best doctors near you.

अहमदाबाद

बैंगलोर

भुवनेश्वर

चंडीगढ़

चेन्नई

कोयंबटूर

दिल्ली

हैदराबाद

इंदौर

जयपुर

कोच्चि

कोलकाता

कोझिकोड

लखनऊ

मदुरै

मुंबई

पटना

पुणे

रायपुर

राँची

तिरुवनंतपुरम

विजयवाड़ा

विशाखापट्टनम

दिल्ली

हैदराबाद

पुणे

मुंबई

बैंगलोर

  • online dot green
    Dr. Shashank Subhashchandra Shah - A general-surgeon for Piles

    Dr. Shashank Subhashchan...

    MBBS, MS-General & Bariatric Surgery
    37 Yrs.Exp.

    4.8/5

    37 Years Experience

    location icon Pristyn Care LOC Hospital, Vijayanagar Colony, Pune
    Call Us
    080-6541-7794
  • online dot green
    Dr. Galla Murali Mohan - A general-surgeon for Piles

    Dr. Galla Murali Mohan

    MBBS, MS-General Surgery
    34 Yrs.Exp.

    4.5/5

    34 Years Experience

    location icon Pristyn Care Archana Hospital, Madeenaguda, Hyderabad
    Call Us
    080-6541-7705
  • online dot green
    Dr. Vipin Nagpal - A general-surgeon for Piles

    Dr. Vipin Nagpal

    MBBS, MS-General Surgery
    31 Yrs.Exp.

    5.0/5

    31 Years Experience

    location icon Pristyn Care Elantis Hospital, Lajpat Nagar, Delhi
    Call Us
    080-6541-4421
  • online dot green
    Dr. Rakesh Shivhare - A general-surgeon for Piles

    Dr. Rakesh Shivhare

    MBBS, MS(GI & General Surgeon)
    30 Yrs.Exp.

    4.5/5

    30 Years Experience

    location icon Opp.Badwani Plaza, Manorama Ganj, Old Palasia, Indore, Madhya Pradesh 452003
    Call Us
    080-6541-7702

ग्रेड 1 पाइल्स क्या है?

ग्रेड 1 पाइल्स को बवासीर की शुरुआती अवस्था भी कहा जा सकता है। ग्रेड-1 की बवासीर को एक सामान्य स्थिति के रूप में जाना जाता है, जिसमें कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। इसे पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर,कब्ज में नियंत्रण पाकर और अन्य घरेलू नुस्खे का उपयोग करके ठीक किया जा सकता है।

इसके लक्षण कुछ इस तरह हो सकते हैं-

  • मलत्याग के समय असहजता
  • मलत्याग के समय खुजली और हल्की जलन

इस स्थिति में बवासीर के मस्से गुदा नलिका में फैल जाते हैं, लेकिन यह गुदा के बाहर नहीं आते हैं। आमतौर पर इन्हें न ही आंखों से देखा और न ही छुआ जा सकता है। इस स्थिति के परीक्षण के लिए डॉक्टर रोगी को कोलोनोस्कोपी नाम के परीक्षण का सुझाव दे सकते हैं। यह स्थिति बवासीर की सबसे कम गंभीर अवस्था है, लेकिन इस स्थिति का समय पर इलाज न करना गंभीर जटिलताओं को उत्पन्न कर सकता है। यदि ग्रेड 1 पाइल्स का इलाज समय पर नहीं होता है, तो यह ग्रेड 2 बवासीर में परिवर्तित हो जाता है। 

cost calculator

फ्री में बवासीर सर्जरी की कीमत जाने

वास्तविक कीमत जाननें के लिए जानकारी भरें

i
i
i

आपके द्वारा दी गई जानकारी सुनिश्चित करने के लिए कृप्या ओटीपी डालें *

i

ग्रेड 1 पाइल्स का निदान और इलाज

निदान

ग्रेड 1 बवासीर कोई गंभीर स्थिति नहीं है, लेकिन इस स्थिति के जांच में थोड़ी मुश्किलें आ सकती है। डॉक्टर जांच की शुरुआत शारीरिक परीक्षण से कर सकते हैं। इस परीक्षण के दौरान डॉक्टर रोगी से कुछ प्रश्न पूछ सकते हैं, जैसे किस प्रकार के लक्षणों का वह सामना कर रहे हैं, उनका चिकित्सा इतिहास और जीवन शैली कैसी है, इत्यादि। 

इसके बाद वह गुदा का परीक्षण करते हैं। सामान्य तौर पर यह परीक्षण बवासीर के निदान के लिए पर्याप्त है। यदि स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है, तो डॉक्टर रोगी को निम्नलिखित टेस्ट का सुझाव भी दे सकते हैं – 

  • डिजिटल रेक्टल परीक्षण: इस जांच के दौरान डॉक्टर अपनी उंगली में लुब्रिकेंट लगाकर गुदा के अंदर डालते हैं। ऐसा करने से वह गुदा के अंदर मौजूद बवासीर के मस्सों की पहचान कर लेते हैं। इसके साथ साथ वह गुदा के अंदर की अन्य समस्याओं की भी जांच कर सकते हैं। 
  • एनोस्कोपी, सिग्मोइडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी: इन परीक्षणों में, डॉक्टर गुदा, मलाशय और कोलन में असामान्यताओं की जांच के लिए दूरबीन का प्रयोग करते हैं, जिसमें एक कैमरे के साथ छोटे उपकरण भी लगा होता है। इस दूरबीन में लगा कैमरा डॉक्टरों को गुदा के अंदर के क्षेत्र को स्पष्ट रूप से देखने में मदद करता है। इसके कारण वह बवासीर के विकास को करीब से देख पाते हैं और स्थिति का आकलन कर पाते हैं।

इलाज

ग्रेड 1 बवासीर के लिए नॉन-सर्जिकल इलाज – स्थिति के पूर्ण आकलन के पश्चात डॉक्टर रोगी के लिए एक व्यक्तिगत उपचार योजना बनाते हैं। आमतौर पर, ग्रेड 1 बवासीर कुछ समय के भीतर अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन इलाज का उद्देश्य आमतौर पर स्थिति के कारण होने वाले लक्षणों से राहत पाना होता है। ग्रेड 1 बवासीर के मामले में सर्जरी की शायद ही कभी आवश्यकता होती है। ग्रेड 1 बवासीर के लिए उपलब्ध कुछ गैर-सर्जिकल उपचार विकल्प इस प्रकार हैं:

  • दवाएं: कुछ दवाएं हैं, जिससे ग्रेड 1 बवासीर के लक्षणों से राहत मिल सकती है। इन दवाओं को आमतौर पर ग्रेड 1 बवासीर के इलाज के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। यह दवाएं सूजन, जलन और खुजली को कम कर सकती है।
  • दर्द निवारक दवाएं: यदि बवासीर के कारण बहुत ज्यादा दर्द होता है, तो डॉक्टर रोगी को एस्पिरिन और इबुप्रोफेन जैसी दवाओं का सुझाव दे सकते हैं। 
  • मल मुलायम करने की दवा: बवासीर के सभी कारणों में कब्ज मुख्य कारण है। जितना ज्यादा मल त्यागने में जोर लगेगा, बवासीर की समस्या रोगी को उतनी ही ज्यादा परेशान करेगी। यही कारण है कि डॉक्टर बवासीर के मामले में मल को मुलायम करने की दवा का सुझाव भी देते हैं। इस स्थिति को अधिक गंभीर होने से रोका जा सकता है।
  • कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स: कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स स्टेरॉयड क्रीम और मलहम है, जो ग्रेड 1 बवासीर के कारण होने वाली सूजन, खुजली और दर्द को कम करता है।
  • ग्रेड 1 पाइल्स के लिए स्क्लेरोथेरेपी – यह प्रक्रिया ग्रेड 1 पाइल्स के इलाज के लिए सबसे प्रभावी प्रक्रिया है। इसके द्वारा बवासीर के सभी लक्षणों से राहत मिलती है। इस प्रक्रिया में डॉक्टर बवासीर के मस्सों में एक स्केलोरेंट नाम के केमिकल को डालते हैं। इस केमिकल के कारण सभी बवासीर के मस्से सूख जाते हैं और इसके कारण रोगी को किसी भी प्रकार की असहजता और रक्त हानि नहीं होती है। इस प्रक्रिया की कोई खास जटिलता नहीं है, लेकिन रोगी को एक से अधिक सत्रों की आवश्यकता पड़ सकती है। 

Experiencing Any Of These Piles Symptoms?

ग्रेड 1 पाइल्स के लिए जीवनशैली में बदलाव

जीवनशैली में बदलाव करने से व्यक्ति को बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं। इससे गुदा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। डॉक्टर ग्रेड 1 पाइल्स में दवाओं के साथ जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव करने का सुझाव दे सकते हैं जैसे – 

  • मल त्यागने के दौरान जोर न लगाएं – मल त्याग के दौरान अतिरिक्त जोर लगाने से बवासीर और कब्ज जैसी समस्या हो सकती है। यही कारण है कि डॉक्टर अपने आहार में फाइबर की मात्रा को बढ़ाने का सुझाव देते हैं। इसके कारण मल त्यागने समस्या नहीं होती है। इसके साथ साथ स्वयं को हाइड्रेटेड रखें। 
  • बवासीर से बचने के लिए वजन कम करें। अधिक वजन के कारण भी बवासीर की समस्या रोगी को परेशान कर सकती है। यही कारण है कि डॉक्टर हमेशा बीएमआई को संतुलित रखने का सुझाव देते हैं।
  • व्यायाम करने से भी इस स्थिति में बहुत लाभ मिलेगा। 

ग्रेड 1 बवासीर के इलाज के लाभ

समय पर बवासीर का इलाज और निदान कई तरीकों से लाभ पहुंचा सकता है। ग्रेड 1 बवासीर के इलाज के कई लाभ है जैसे – 

  • रोगी को स्थिति के दर्दनाक लक्षणों से बड़ी राहत मिलती है।
  • प्रभावित व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता में समग्र सुधार होता है।
  • यदि उपचार छोड़ दिया जाए या फिर इस स्थिति को अनुपचारित छोड़ दिया जाए, तो ग्रेड 1 बवासीर और गंभीर हो सकती है और यह स्थिति ग्रेड 2 तक पहुंच सकती है। इसलिए, समय पर उपचार जटिलताओं की संभावना को कम करने में मदद कर सकता है।

Pristyn Care’s Post-Operative Care

भोजन और जीवनशैली से जुड़े सुझाव

सर्जरी के बाद मुफ्त चैकअप

मुफ्त कैब सुविधा

24*7 सहायता

List of Top Health Insurance Provider for Piles Surgery
Insurance Providers FREE Quotes
Aditya Birla Health Insurance Co. Ltd. Aditya Birla Health Insurance Co. Ltd.
National Insurance Co. Ltd. National Insurance Co. Ltd.
Bajaj Allianz General Insurance Co. Ltd Bajaj Allianz General Insurance Co. Ltd
Bharti AXA General Insurance Co. Ltd. Bharti AXA General Insurance Co. Ltd.
Future General India Insurance Co. Ltd. Future General India Insurance Co. Ltd.
HDFC ERGO General Insurance Co. Ltd. HDFC ERGO General Insurance Co. Ltd.

ग्रेड 1 बवासीर के इलाज के लिए प्रिस्टीन केयर को चुनें

यदि आप ऐसा इलाज चाहते हैं, जिसमें बिना किसी समस्या और चिंता के इलाज प्राप्त हो, तो प्रिस्टीन केयर एक उत्तम विकल्प साबित हो सकता है। प्रिस्टीन केयर एक सर्जरी प्रदाता है, जो अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, आधुनिक उपचार विधियों और विश्वस्तरीय उपचार सुविधाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराते हैं। यह सभी चीजें ग्रेड 1 पाइल्स के इलाज को सहज और सरल बनाते हैं। हमारा प्रयास पूरे इलाज की प्रक्रिया को भारत के सभी लोगों के लिए किफायती और प्रभावी बनाना है। 

इसके अतिरिक्त, प्रिस्टीन केयर के डॉक्टरों के पैनल में देश के सबसे प्रतिभाशाली लोग शामिल हैं, जिनके पास बवासीर और अन्य एनोरेक्टल स्थितियों के इलाज का व्यापक अनुभव और ज्ञान है। प्रिस्टीन केयर की आधुनिक तकनीक और डॉक्टरों के व्यापक अनुभव के कारण ग्रेड 1 पाइल्स, ग्रेड 2 पाइल्स, ग्रेड 3 पाइल्स, और ग्रेड 4 पाइल्स जैसे गंभीर रोगों का इलाज हम कर सकते हैं। इलाज के साथ हम निम्नलिखित सुविधाएं भी देते हैं, जो प्रिस्टीन केयर को बाकी सभी सर्जरी प्रदाता से ऊपर रखता है। 

  • हमारे गुदा रोग विशेषज्ञों के साथ फ्री सलाह
  • इलाज के अनुभव को सुगम बनाने के लिए केयर कोऑर्डिनेटर का साथ
  • इलाज वाले दिन निःशुल्क कैब सुविधाओं की व्यवस्था 
  • नो कॉस्ट ईएमआई सहित कई तरीकों से भुगतान का विकल्प

आज ही हमारे विशेषज्ञ प्रोक्टोलॉजिस्ट से फ्री सलाह लें और बवासीर जैसे गंभीर समस्या को दूर करें। 

ग्रेड 1 पाइल्स से संबंधित अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्रेड 1 पाइल्स कितनी दर्दनाक स्थिति है?

ग्रेड 1 पाइल्स के कारण रोगी को हल्का दर्द और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बवासीर के इस चरण में अधिकांश रोगियों को गंभीर लक्षणों का अनुभव नहीं होता है।

क्या ग्रेड 1 पाइल्स के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है?

नहीं, ग्रेड 1 पाइल्स को ओटीसी दवाओं, स्क्लेरोथेरेपी और जीवनशैली में संशोधन के माध्यम से प्रबंधित किया जा सकता है और कुछ ही गंभीर मामलों में सर्जिकल हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है। हालांकि, रोगियों को इस स्थिति के लिए समय पर उपचार लेना चाहिए क्योंकि स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है।

मैं ग्रेड 1 बवासीर को कैसे रोक सकता/सकती हूं?

आप नीचे दिए गए तरीकों की सहायता ग्रेड 1 बवासीर को रोक सकते हैं या इससे बचाव कर सकते हैं – 

  • उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करें
  • पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें
  • मल त्याग के दौरान जोर न लगाएं
  • यदि आपको कब्ज है, तो शरीर में फाइबर की पर्याप्त मात्रा को बनाए रखने या बढ़ाने के लिए कुछ दवाओं का सेवन कर सकते हैं। 
  • नियमित रूप से व्यायाम करें
  • लंबे समय तक बैठे रहने से बचें

क्या ग्रेड 1 पाइल्स में खून आता है?

इस सवाल का जवाब कई चीजों पर निर्भर करता है। कुछ रोगियों को मामूली रक्त हानि का अनुभव हो सकता है, जबकि कई लोगों को रक्त हानि नहीं होती है। 

बवासीर के कीड़े कैसे होते हैं?

गुदा में सूजन और गांठ को बवासीर के कीड़े के रूप में जाना जाता है। इस स्थिति को बवासीर के मस्से के रूप में भी जाना जाता है। बवासीर के कीड़े होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे – खराब जीवनशैली, व्यायाम न करना, तैलीय और मसालेदार भोजन, इत्यादि।

खूनी बवासीर कौन सा ग्रेड है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है?

खूनी बवासीर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें बवासीर के मस्सों में रक्त जमा हो जाता है। इस स्थिति में रोगी को बहुत तेज दर्द और असहजता का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति को ग्रेड 2 या फिर 3 में रखा जा सकता है। ऑपरेशन ही खूनी बवासीर का रामबाण इलाज है। 

green tick with shield icon
Medically Reviewed By
doctor image
Dr. Shashank Subhashchandra Shah
37 Years Experience Overall
Last Updated : January 7, 2026

हमारे मरीज़ों के अनुभव

  • PH

    Phuspa

    verified
    5/5

    I liked the way the care giver provided prompt attention and followed up and received the patient till the consultation was completed.The connection was 100% and hassle free.

    City : Hyderabad
  • AB

    Arati Barnwal

    verified
    5/5

    Well behaved doctor

    City : Kolkata
  • AR

    Amit roy chaudhary

    verified
    5/5

    I visited the Doc with prystin care for my fissure problem,I am suffering from long back doctor make me clear for need of the operation in my case,I decided to get the operation done with aid of Prystin care, accordingly I have submitted my insurance papers and other documents, Prystin made as ll the arrangements, finally doctor made a successful operation,the doctor's is so experts in this type of operation,thanks to the team

    City : Kolkata
  • ST

    Shivang Trivedi

    verified
    5/5

    Good Experience

    City : Delhi
    Treated by : Dr. Yanshul Rathi
  • KK

    Krishna Kumar

    verified
    5/5

    I am Indian Soldier presently posted in Leh Ladakh. I am writing to express my sincere appreciation for Dr. Pankaj Sareen, whose excellent performance, wide experience, and strong professional knowledge made our meeting highly valuable. Dr. Sareen conducted the discussion with great clarity, confidence, and respect. His ability to communicate effectively with Army personnel, understand their concerns, and provide well-informed guidance was truly impressive. He demonstrated not only medical expertise but also a deep sense of discipline, dedication, and professionalism. The interaction was extremely informative, and his thoughtful explanations showed his extensive experience and commitment to serving others. It was a pleasure to meet a doctor of such outstanding capability and character. I extend my heartfelt thanks to Dr. Pankaj Sareen for his time, valuable insights, and excellent conduct during the discussion. Sulate Dr Pankaj Sareen Jaihind

    City : Delhi
    Treated by : Dr. Pankaj Sareen
  • AQ

    Abdul Qadir

    verified
    5/5

    The treatment was very good but we have to wait to consult the doctor

    City : Hyderabad