Select city location icon
शहर चुनें
phone icon in white color

कॉल करें

निःशुल्क परामर्श बुक करें

USFDA-Approved Procedures

USFDA-Approved Procedures

Support in Insurance Claim

Support in Insurance Claim

No-Cost EMI

No-Cost EMI

1-day Hospitalization

1-day Hospitalization

9 मिमी गुर्दे की पथरी का इलाज

गुर्दे की पथरी, गुर्दे या मूत्राशय में पाए जाने वाले खनिजों या अपशिष्ट उत्पादों से बनने वाला एक कठोर पदार्थ है। इसके बनने के पीछे आपके मूत्र का अत्यधिक केंद्रित होना है, जिससे गुर्दे एवं मूत्राशय में कुछ कचरा जमा हो जाता है और वह गुर्दे की पथरी (किडनी स्टोन) में परिवर्तित हो जाता है। विज्ञान के अनुसार, 4 मिमी से छोटे गुर्दे की पथरी मूत्र के मार्ग से आसानी से शरीर से निकल सकती है। इसके लिए आपके चिकित्सक आपको ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ के सेवन का सुझाव दे सकते हैं। हालांकि, 9 मिमी या उससे अधिक साइज की पथरी को सर्जरी से निकालने की आवश्यकता होती है। अगर आपको 9 मिमी किडनी स्टोन है और आप एक उत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की तलाश में हैं, तो प्रिस्टीन केयर पर आपकी तलाश खत्म हो सकती है। हमारे पास अत्यधिक प्रशिक्षित और अनुभवी मूत्र रोग विशेषज्ञ हैं, जो गुर्दे की पथरी को निकालने के लिए उन्नत तकनीकों का प्रयोग करने में कुशल हैं। हमारे मूत्र रोग विशेषज्ञों से बात करने के लिए अपना परामर्श सत्र बुक करें और अपने लिए सबसे उपयुक्त उपचार का चयन करें।

गुर्दे की पथरी का निदान और उपचार

निदान

गुर्दे की पथरी की उपस्थिति की पुष्टि के लिए, मूत्र रोग विशेषज्ञ आपको निम्नलिखित परीक्षण का सुझाव दे सकते हैं –

इमेजिंग टेस्ट: सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसे परीक्षण गुर्दे की पथरी के आकार और स्थान की सही एवं सटीक जानकारी देने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

ब्लड टेस्ट: रक्त परीक्षण या ब्लड टेस्ट के द्वारा खून में कैल्शियम और यूरिक एसिड के स्तर का पता लगाया जा सकता है। इन परीक्षणों के रिपोर्ट के साथ डॉक्टर गुर्दे के स्वास्थ्य को समझने में सफल होते हैं।

मूत्र टेस्ट: मूत्र में मौजूद उन तत्वों का पता लगाने के लिए 24 घंटे का यूरिन टेस्ट किया जाता है, जो गुर्दे में पथरी के निर्माण का कारण बनते हैं। 

 

ऑपरेशन

यदि आपको अपने गुर्दे में पथरी का साइज पता चल जाए, तो मूत्र रोग विशेषज्ञ आपको बिना किसी देरी या लापरवाही के सर्जरी कराने की सलाह दे सकते हैं। 9 मिमी या उससे बड़ी पथरी के मामले में सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन 4 अलग-अलग प्रकार के होते हैं:

  • एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी (ESWL): यह एक प्रकार की सर्जरी है जिसमें किसी भी प्रकार का कोई भी उपकरण शरीर के अंदर प्रवेश नहीं कराया जाता। इस प्रक्रिया से गुर्दे की पथरी की जगह का पता लगाया जाता है और ध्वनि तरंगों का उपयोग कर उसे छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ा जाता है।  
  • पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी (PCNL): यह गुर्दे की पथरी को निकालने की प्रक्रिया है, जिसमें कम से कम कट या चीरा लगा कर सर्जरी को अंजाम दिया जाता है। इस तरह की सर्जरी 12-14 मिमी से बड़े गुर्दे की पथरी के लिए सबसे उपयुक्त साबित होती है। 
  • रेट्रोग्रेड इंट्रारीनल सर्जरी (RIRS): इस सर्जरी में ऊपरी मूत्रवाहिनी में बड़ी पथरी और गुर्दे में छोटी पथरी को निकालने के लिए दूरबीन का प्रयोग किया जाता है। 
  • यूरेट्रोस्कोपिक लिथोटॉमी (URSL): इस प्रक्रिया के दौरान एक उच्च स्तरीय लेजर से मूत्रवाहिनी में फंसे पथरी को निकाला जाता है। 7-10 मिमी गुर्दे की पथरी के लिए इस प्रकार का ऑपरेशन सबसे उपयुक्त साबित होता है।

प्रिस्टीन केयर क्यों?

भारत में निर्बाध शल्य चिकित्सा अनुभव प्रदान करना

01.

किडनी स्टोन का आधुनिक इलाज

गुर्दे में पथरी एक महत्वपूर्ण स्थिति है, जिसका इलाज करने के लिए हर प्रकार के आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जाता है। इस आधुनिक इलाज की शुरुआत नैदानिक परीक्षण और परामर्श सत्र से होती है।

02.

विशेषज्ञों का साथ

प्रिस्टीन केयर में हमारे पास विशेषज्ञों की एक टीम है, जो लिंग की चमड़ी की समस्या का सर्वश्रेष्ठ इलाज प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित और अनुभव से परिपूर्ण है।

03.

उन्नत तकनीक के साथ मेडिकल सहायता

गुर्दे में पथरी के इलाज के लिए हर प्रकार के इमेजिंग परीक्षण किए जाते हैं और फिर उन परीक्षण के परिणाम के आधार पर आधुनिक तकनीक की सहायता से पथरी को निकाल लिया जाता है। यह सारे परीक्षण और इलाज की प्रक्रिया USFDA के द्वारा प्रमाणित है।

04.

पथरी के इलाज के बाद की देखभाल

गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन के बाद डॉक्टर के साथ रियायती परामर्श का विकल्प भी प्रदान किया जाता है ताकि प्रक्रिया के बाद रोगी जल्द से जल्द दुरुस्त हो जाए और अपने दैनिक जीवन में फिर से वापस जा पाए।

बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या 9 मिमी किडनी स्टोन मूत्रवाहिनी में फंस सकता है?

हाँ, 9 मिमी का किडनी स्टोन मूत्रवाहिनी में फंस सकता है, जिससे मूत्र के प्रवाह में रुकावट आ सकती है। ऐसी स्थिति में तेज दर्द, पेशाब में परेशानी या सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

9 मिमी किडनी स्टोन के कारण पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है?

जब किडनी स्टोन मूत्र मार्ग में आगे बढ़ता है, तो यह आसपास की नसों पर दबाव डाल सकता है। इसके कारण पेट के निचले हिस्से या कमर के साइड में दर्द महसूस हो सकता है।

क्या 9 मिमी किडनी स्टोन के कारण पेशाब का रंग बदल सकता है?

हाँ, कुछ मामलों में किडनी स्टोन के कारण पेशाब गुलाबी, लाल या गहरे रंग का दिखाई दे सकता है। यह मूत्र मार्ग में हल्की चोट या रक्तस्राव के कारण हो सकता है।

9 मिमी किडनी स्टोन का इलाज तय करने में कौन-कौन से कारक महत्वपूर्ण होते हैं?

इलाज तय करते समय डॉक्टर पथरी का आकार, उसकी लोकेशन, मरीज के लक्षण और उसकी समग्र स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हैं। इन सभी कारकों के आधार पर उपयुक्त उपचार का चयन किया जाता है।

क्या 9 मिमी किडनी स्टोन के दौरान बुखार और ठंड लगना सामान्य है?

यदि किडनी स्टोन के साथ संक्रमण भी हो जाए तो मरीज को बुखार, ठंड लगना और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है।

green tick with shield icon
Medically Reviewed By
doctor image
Dr. Sumit Sharma
MBBS, MS-General Surgery & M.Ch-Urology
25 Years Experience Overall
Last Updated : June 12, 2026

समय पर इलाज न होने पर गुर्दे की पथरी की जटिलताएं

वर्तमान समय में गुर्दे की पथरी एक प्रचलित एवं सामान्य मूत्र संबंधी विकार है, जिसके कारण चुभने वाला दर्द व्यक्ति को परेशान करता है। उन लोगों में गुर्दे की पथरी की जटिलताओं का अधिक खतरा रहता है, जो गुर्दे में पथरी के लक्षणों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ ऐसी जटिलताएं हैं जो उस समय देखने को मिलती है जब गुर्दे की पथरी का इलाज समय पर न किया जाए। आमतौर पर बताई गई जटिलताएँ निम्नलिखित : – 

  • हाइड्रोनफ्रोसिस: जब गुर्दे की पथरी मूत्रवाहिनी में फंस जाती है, तो यह मूत्र प्रवाह में बाधा उत्पन्न करता है। जिसके कारण गुर्दे में मूत्र एकत्रित होने लग जाता है और उसमें सूजन आ जाती है। हाइड्रोनफ्रोसिस एक या दोनों गुर्दे को प्रभावित कर सकता है।
  • गुर्दे में जलन: मूत्रवाहिनी में क्रोनिक किडनी स्टोन के कारण बार-बार मूत्राशय में संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। इस तरह की पथरी मूत्रवाहिनी के दीवारों पर निशान छोड़ सकती है और गुर्दे के ऊतकों को नुकसान पहुंचाती है। इसके कारण स्थायी रूप से गुर्दे की विफलता की संभावना भी बढ़ जाती है।
  • गुर्दे की विफलता: पुरानी या गंभीर गुर्दे की पथरी गुर्दे की विफलता का कारण बन सकती है। इसके परिणामस्वरूप दोनों में से किसी भी गुर्दे को निकाला जा सकता है और इस प्रक्रिया को नेफ्रेक्टोमी के नाम से जाना जाता है।

List of Kidney Stones Doctors

Sr.No.Doctor NameRegistration NumberRatingsअनुभवअपॉइंटमेंट बुक करें
1Dr. Sumit SharmaHN-0088125.025 + Years
अपॉइंटमेंट बुक करें
2Dr. Gulhane Parag Vijay2009/03/14514.5--
अपॉइंटमेंट बुक करें
3Dr. Salecha PriyankTSMC/FMR/201234.817 + Years
अपॉइंटमेंट बुक करें
4Dr. Sudhakar G V379635.032 + Years
अपॉइंटमेंट बुक करें
5Dr. Saurabh MittalDMC/R/49424.518 + Years
अपॉइंटमेंट बुक करें
6Dr. Manjegowda Dileep951474.816 + Years
अपॉइंटमेंट बुक करें
7Dr. Raju R903445.015 + Years
अपॉइंटमेंट बुक करें
8Dr. Varun Kumar Katiyar1011385.014 + Years
अपॉइंटमेंट बुक करें
9Dr. Ramakrishna RajeshAPMC/FMR/883654.513 + Years
अपॉइंटमेंट बुक करें
10Dr. Prasad Mangesh Bhrame2016/07/16564.511 + Years
अपॉइंटमेंट बुक करें
और पढ़ें

What Our Patients Say

  • SR

    sashi rekha

    verified
    5/5

    Best place best staff experience very happy

    City : Bangalore
    Treated by : Dr. Raju R
  • DH

    Dhanesh, 30 Yrs

    verified
    4/5

    Treatment se pehle pain unbearable tha, ab kaafi relief hai. Overall experience achha raha.

    City : Pune
  • VI

    Vignesh

    verified
    4/5

    Stone problem ke liye aaya tha, pehle bahut pain hota tha. Ab treatment ke baad condition kaafi better hai

    City : Bangalore
    Treated by : Dr. G.R Manjunath
  • H

    Harsh Verma Rana

    verified
    4/5

    Exceptional PCNL treatment at Pristyn Care, Indore. highly experienced surgeon and the support staff was friendly.

    City : Indore

प्रमुख शहरों में किडनी स्टोन का इलाज

expand icon

प्रमुख शहरों में किडनी स्टोन का इलाज के ऑपरेशन का खर्च

expand icon
Disclaimer: *The result and experience may vary from patient to patient.. **By submitting the form or calling, you agree to receive important updates and marketing communications.

© Copyright Pristyncare 2026. All Right Reserved.