बवासीर एक ऐसी समस्या है, जिसमें दर्द के साथ गुदा के आस-पास के क्षेत्र में असहजता भी होती है। ग्रेड 2 पाइल्स एक गंभीर स्थिति है, जिसके पीछे का कारण खराब जीवनशैली, खाने-पीने की खराब आदत, व्यायाम का अभाव, इत्यादी होते हैं। यदि इस स्थिति का इलाज समय पर नहीं होता है, तो इसके कारण गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। आप ग्रेड 2 पाइल्स का आधुनिक एवं उत्तम इलाज किफायती दरों पर प्रिस्टीन केयर से प्राप्त कर सकते हैं।
बवासीर एक ऐसी समस्या है, जिसमें दर्द के साथ गुदा के आस-पास के
...क्षेत्र में असहजता भी होती है। ग्रेड 2 पाइल्स एक गंभीर स्थिति है, जिसके पीछे का कारण खराब जीवनशैली, खाने-पीने की खराब आदत, व्यायाम का अभाव, इत्यादी होते हैं। यदि इस स्थिति का इलाज समय पर नहीं होता है, तो इसके कारण गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। आप ग्रेड 2 पाइल्स का आधुनिक एवं उत्तम इलाज किफायती दरों पर प्रिस्टीन केयर से प्राप्त कर सकते हैं।Read More
आमतौर पर बवासीर के प्रकार और ग्रेड को एक ही समझा जाता है, जबकि दोनों के बीच जमीन-आसमान का अंतर होता है। ग्रेड 2 पाइल्स अंदरूनी बवासीर होती है, जिसके कारण लोगों को दर्दनाक लक्षणों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस स्थिति में बवासीर के मस्से गुदा के बाहर नहीं आते हैं। इस ग्रेड में मल त्याग के दौरान अतिरिक्त दबाव के कारण बवासीर के मस्से कभी कभी गुदा के बाहर आ जाते हैं और फिर अपने स्थान पर वापस चले जाते हैं।
ग्रेड 2 पाइल्स से पीड़ित व्यक्ति का जीवन गंभीर रूप से प्रभावित होगा। इस स्थिति के इलाज के लिए डॉक्टर अलग अलग प्रक्रियाओं का प्रयोग करते हैं। यदि स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं है, तो डॉक्टर जीवनशैली में कुछ बदलाव कर और कुछ दवाओं से इस स्थिति का इलाज कर सकते हैं। लेकिन गंभीर मामलों में डॉक्टर रोगी को ऑपरेशन का सुझाव देते हैं। वहीं अगर इस स्थिति को नजरअंदाज कर दिया जाए, तो यह ग्रेड 3 और ग्रेड 4 में परिवर्तित हो जाएगी, जिसके कारण रोगी को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Free Piles Surgery Cost Calculator
Fill details to get actual cost
ग्रेड 2 पाइल्स के लिए इलाज
निदान
ग्रेड 2 पाइल्स के लिए इलाज का चयन हमेशा स्थिति के आकलन के बाद ही होता है। गुदा रोग विशेषज्ञ (Proctologist) बवासीर के स्टेज और प्रकार को निर्धारित करने के लिए कुछ परीक्षण का सुझाव दे सकते हैं। उन परीक्षण के परिणाम के आधार पर वह बवासीर के लिए सबसे उत्तम इलाज का चुनाव कर सकते हैं। डॉक्टर बवासीर के निदान के लिए निम्नलिखित टेस्ट की सलाह दे सकते हैं –
शारीरिक परीक्षण – सबसे पहले डॉक्टर गुदा की शारीरिक जांच करते हैं। इसके साथ साथ वह रोगी से कुछ प्रश्न पूछ सकते हैं, जैसे वह किस प्रकार के लक्षण महसूस कर रहे हैं, उनकी मेडिकल कंडीशन कैसी है, खान-पान का क्या रूटीन है, कितना व्यायाम करते हैं, इत्यादि। इसके बाद डॉक्टर गुदा की जांच करते हैं, जिसके परिणाम बवासीर की पुष्टि करने में मदद करते हैं। परीक्षण के परिणाम के आधार पर डॉक्टर रोगी को अन्य परीक्षण का भी सुझाव दे सकते हैं जैसे –
डिजिटल रेक्टल परीक्षण: इस परीक्षण में डॉक्टर एक लुब्रिकेटेड उंगली गुदा में डालते हैं। इसके द्वारा गुदा में मौजूद असामान्यता के बारे में पता चल सकता है।
एनोस्कोपी, सिग्मोइडोस्कोपी, और कोलोस्कोपी: गुदा की सटीक और सूक्ष्म जांच के लिए डॉक्टर इन परीक्षण का सुझाव दे सकते हैं। इस टेस्ट में डॉक्टर दूरबीन का प्रयोग करते हैं, जिसमें एक ऑप्टिक फाइबर कैमरा लगा होता है, जिसका मुख्य उद्देश्य बवासीर की गंभीरता का पता लगाना है।
इलाज
इलाज कई प्रकार के होते हैं और कौन सा इलाज रोगी के लिए बेहतर है, इसका जवाब परामर्श और निदान के बाद ही मिल सकता है। चलिए इलाज के अलग अलग विकल्पों के बारे में जानते हैं –
ग्रेड 2 पाइल्स के लिए नॉन सर्जिकल इलाज
बिना सर्जिकल इलाज के ग्रेड 2 पाइल्स की स्थिति ठीक हो सकती है। यदि स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं है, तो डॉक्टर नॉन सर्जिकल इलाज का विकल्प दे सकते हैं। कुछ मामलों में डॉक्टर बचाव के लिए कुछ दवाओं का सुझाव भी दे सकते हैं। डॉक्टर इसके साथ कुछ व्यायाम भी करने को कह सकते हैं, जिसे कहीं भी किया जा सकता है।
स्क्लेरोथेरेपी: ज्यादातर इस प्रक्रिया का सुझाव डॉक्टर नसों के इलाज के लिए देते हैं, लेकिन बवासीर के प्रभावी इलाज के लिए डॉक्टर इस प्रक्रिया की सलाह दे सकते हैं। स्क्लेरोथेरेपी से अंदरूनी बवासीर का इलाज संभव है और इस प्रक्रिया के बाद रोगी को काफी हद तक आराम भी मिल जाएगा। इस थेरेपी के लिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन कुछ सत्रों के लिए रोगी को अस्पताल या फिर क्लीनिक आने की आवश्यकता होगी। इस प्रक्रिया में स्केलोरेंट नाम के केमिकल को बवासीर के ऊतकों में इंजेक्शन के द्वारा डाला जाता है, जिसके कारण स्कार टिश्यू बन जाते हैं और अंततः बवासीर के मस्से सूख जाते हैं। इस प्रक्रिया की एक खास बात होती है और वह है शरीर में रक्त कमी न होना।
रबर बैंड लिग्नेशन (बैंडिंग): यह भी आंतरिक बवासीर के लिए एक नॉन सर्जिकल इलाज है। इस प्रक्रिया में डॉक्टर गुदा के अंदर मौजूद बवासीर पर फोरसेप्स के माध्यम से रबर बैंड लगा देते हैं। इसके कारण बवासीर तक रक्त प्रवाह रुक जाता है और वह सूख जाते हैं।
इंफ्रारेड कोएग्युलेशन: ग्रेड 2 पाइल्स के इलाज के लिए इस प्रक्रिया का भी सुझाव डॉक्टर के द्वारा दिया जा सकता है। इस प्रक्रिया में डॉक्टर इंफ्रारेड तरंगों का प्रयोग कर उन रक्त वाहिकाओं को ब्लॉक कर सकते हैं, जो बवासीर तक रक्त को पहुंचाते हैं। इससे बवासीर की सूजन कम हो जाती है, जिससे मरीज को काफी हद तक आराम मिलता है।
इन प्रक्रियाओं के द्वारा अंदरूनी बवासीर (Internal piles) का ही इलाज संभव है। बाहरी बवासीर (External piles) के इलाज के लिए हमारे विशेषज्ञों से परामर्श लें। इसके साथ साथ एक और बात का खास ध्यान रखना होगा कि इन प्रक्रियाओं के द्वारा अस्थायी राहत मिलती है और भविष्य में बवासीर के मस्से फिर से आपको परेशान कर सकते हैं।
Book Doctor Appointment
ग्रेड 2 बवासीर के लिए ऑपरेशन
ग्रेड 2 पाइल्स के बहुत कम मामलों में ऑपरेशन की आवश्यकता होती है। लेकिन डॉक्टर ऑपरेशन का सुझाव तभी देंगे जब इस स्थिति का इलाज समय पर न हुआ हो या फिर नॉन सर्जिकल इलाज के विकल्प से स्थिति में कोई खास परिणाम न मिले हो।
यदि नॉन सर्जिकल इलाज के बाद भी लक्षण महसूस होते हैं और स्थिति ज्यों के त्यों रहती है, तो डॉक्टर रोगी को ऑपरेशन की सलाह दे सकते हैं, क्योंकि यह बवासीर का रामबाण इलाज है।
लेकिन किस प्रकार का ऑपरेशन होगा इसका निर्णय रोग की गंभीरता पर होगा। वर्तमान में बवासीर के लिए लेजर सर्जरी को सबसे उत्तम विकल्प माना जाता है, क्योंकि इससे हर ग्रेड और हर उम्र के लोगों का इलाज हो सकता है।
इस प्रक्रिया के दौरान दर्द कम होता है और पारंपरिक इलाजों के मुकाबले जल्द रिकवर होती है। प्रिस्टीन केयर में हम बवासीर का इलाज लेजर के द्वारा करते हैं। अभी हमारे प्रोक्टोलॉजिस्ट से सलाह लें।
ग्रेड 2 पाइल्स के लिए जीवनशैली में बदलाव
खराब जीवनशैली बवासीर के गांठ का मुख्य कारण है और यह स्थिति को और भी ज्यादा गंभीर बनाने में एक मुख्य भूमिका निभाते हैं। यदि आप इस स्थिति से बचना चाहते हैं, तो अपनी जीवनशैली में कुछ आवश्यक बदलाव करने होंगे। सामान्य तौर पर डॉक्टर निम्नलिखित बदलाव करने का सुझाव दे सकते हैं –
कब्ज से दूरी बनाने के लिए फाइबर युक्त आहार का सेवन करें।
मल त्याग के दौरान अतिरिक्त जोर न लगाएं
अपने दैनिक जीवन में व्यायाम को जोड़ें।
स्वस्थ बीएमआई बनाए रखें।
लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठने से बचें।
मल को पतला करने वाली दवा खाएं (डॉक्टर के सलाह के बाद ही इस दवा का सेवन करें)
Pristyn Care’s Post-Operative Care
Diet & Lifestyle Consultation
Post-Surgery Recovery Follow up
Free Cab Facility
24*7 Patient Support
List of Top Health Insurance Provider for Piles Surgery
Insurance ProvidersFREE Quotes
Aditya Birla Health Insurance Co. Ltd.
National Insurance Co. Ltd.
Bajaj Allianz General Insurance Co. Ltd
Bharti AXA General Insurance Co. Ltd.
Future General India Insurance Co. Ltd.
HDFC ERGO General Insurance Co. Ltd.
ग्रेड 2 बवासीर इलाज के लाभ
ग्रेड 2 बवासीर एक कम गंभीर स्थिति है, जिसमें मरीज को अत्यधिक दर्द के साथ असहजता भी होती है। वहीं समय पर इलाज के कारण रोगी को बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं जैसे जीवन की गुणवत्ता में सुधार, दर्द से राहत इत्यादि। बवासीर का समय पर इलाज करवाने से निम्नलिखित लाभ मिल सकते हैं –
स्थिति में सुधार और बवासीर के द्वारा उत्पन्न हो रही असहजता से बचने के लिए पाइल्स का इलाज आवश्यक है।
बवासीर के इलाज के बाद मरीज अपना दैनिक कार्य बिना किसी समस्या के शुरू कर सकते हैं।
इसके द्वारा भविष्य में उत्पन्न होने वाली जटिलताओं से बचा जा सकता है।
ग्रेड 2 पाइल्स के इलाज के लिए सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा केंद्र
ग्रेड 2 पाइल्स के इलाज के लिए आप प्रिस्टीन केयर का चुनाव कर सकते हैं। प्रिस्टीन केयर भारत के उच्च अस्पतालों के साथ साझेदारी में है, जो बवासीर के लिए उत्तम इलाज प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। हमारा उद्देश्य ग्रेड 2 बवासीर के ऑपरेशन समेत हर प्रकार के इलेक्टिव सर्जरी किफायती दरों पर प्रदान करना है। इसके द्वारा भारत के सभी लोग बिना वित्तीय समस्या के अपना इलाज करवा पाएंगे। हमारे अस्पताल हर प्रकार के सुख सुविधाओं से लैस है, जिससे इलाज में कोई समस्या नहीं आती है और रोगी बेहतर ढंग से रिकवर हो पाते हैं।
इन सबसे ऊपर हमारे सभी गुदा रोग विशेषज्ञों के पास बवासीर के इलाज का अच्छा खासा अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे जीवन में न जाने कितने ही इलाज अच्छी सफलता दर के साथ किए है।
प्रिस्टीन केयर को चुनने के अनगिनत लाभ हैं और उनमें से कुछ को नीचे दिया गया है –
हम इलाज से पहले और बाद में रियायती परामर्श सत्र की सुविधा प्रदान करते हैं।
हमारे तरफ से एक केयर कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया जाता है, जो पूरे इलाज के दौरान रोगी का साथ देता है।
इलाज वाले दिन अस्पताल से घर और घर से अस्पताल के लिए फ्री वाहन सुविधा मिलती है।
इलाज के लिए अलग अलग विकल्पों का चयन किया जाता है। इसके साथ साथ रोगी अपने इलाज का भुगतान आसान किस्तों में बिना ब्याज के भी कर सकते हैं।
हमारे डॉक्टरों से सलाह लें और बवासीर को जड़ से खत्म करने की तरफ पहला कदम उठाए।
ग्रेड 2 पाइल्स से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या ग्रेड 2 बवासीर में गुदा से रक्त हानि होती है?
हां, ग्रेड 2 पाइल्स के संबंध में हल्की रक्त हानि हो सकती है। इस स्थिति के इलाज के लिए डॉक्टर दोनों नॉन सर्जिकल और सर्जिकल इलाज की तरफ अपना रुख कर सकते हैं और स्थिति के अनुसार इलाज का विकल्प प्रदान कर सकते हैं।
क्या ग्रेड 2 पाइल्स के इलाज के लिए इंश्योरेंस कवर प्रदान किया जाता है?
इस प्रश्न का उत्तर इलाज के विकल्प पर निर्भर करता है। यदि बवासीर का इलाज दवा से होता है, तो इसे हेल्थ इंश्योरेंस में कवर नहीं किया जाएगा। लेकिन बवासीर के ऑपरेशन को बीमा कंपनी के द्वारा कवर किया जाएगा। यदि आपको इस स्थिति में कोई भी समस्या है या फिर कवरेज संबंधित किसी अन्य सहायता की उम्मीद रखते हैं तो आप हमारे बीमा टीम से संपर्क कर सकते हैं। वह आपकी ज़रूर सहायता करेंगे।
क्या ग्रेड 2 पाइल्स के लिए इलाज अनिवार्य है?
हां, ग्रेड 2 पाइल्स का इलाज एक अनिवार्य स्थिति है, क्योंकि इस स्टेज में रोगी को दर्दनाक लक्षणों का अनुभव हो सकता है। यदि इस स्थिति को अनुपचारित छोड़ दिया जाए, तो यह रोगी के लिए एक गंभीर स्थिति बन सकती है। यही कारण है कि बवासीर के निदान के बाद जल्द से जल्द इलाज की आवश्यकता होती है।
बवासीर के कितने ग्रेड (स्टेज) होते हैं?
बवासीर को मुख्यतः 4 ग्रेड में बांटा गया है। सामान्य तौर पर बवासीर के दूसरे ग्रेड के बाद सर्जिकल हस्तक्षेप की आवश्यकता पड़ सकती है।
I liked the way the care giver provided prompt attention and followed up and received the patient till the consultation was completed.The connection was 100% and hassle free.
I visited the Doc with prystin care for my fissure problem,I am suffering from long back doctor make me clear for need of the operation in my case,I decided to get the operation done with aid of Prystin care, accordingly I have submitted my insurance papers and other documents, Prystin made as ll the arrangements, finally doctor made a successful operation,the doctor's is so experts in this type of operation,thanks to the team
I am Indian Soldier presently posted in Leh Ladakh. I am writing to express my sincere appreciation for Dr. Pankaj Sareen, whose excellent performance, wide experience, and strong professional knowledge made our meeting highly valuable.
Dr. Sareen conducted the discussion with great clarity, confidence, and respect. His ability to communicate effectively with Army personnel, understand their concerns, and provide well-informed guidance was truly impressive. He demonstrated not only medical expertise but also a deep sense of discipline, dedication, and professionalism.
The interaction was extremely informative, and his thoughtful explanations showed his extensive experience and commitment to serving others. It was a pleasure to meet a doctor of such outstanding capability and character.
I extend my heartfelt thanks to Dr. Pankaj Sareen for his time, valuable insights, and excellent conduct during the discussion.
Sulate
Dr Pankaj Sareen
Jaihind