phone icon in white color

Call Us

Book Free Appointment

A

गुर्दे की पथरी के लक्षण, निदान और लेजर उपचार

3 months ago

मुझे एक साल पहले से किडनी में स्टोन की समस्या है। उस समय मैंने लेफ्ट साइड में 4 mm का और राइट साइड में 1–2 mm का स्टोन पाया गया था। इसके बाद कुछ दवाइयाँ लीं, टेस्ट कराए, लेकिन स्टोन अब अल्ट्रासाउंड पर दिखाई नहीं दे रहा। फिर भी कभी-कभी मुझे हल्का चुभन जैसा दर्द महसूस होता है। मेरे परिवार में किसी को ऐसी समस्या नहीं हुई है। मुझे यह भी बताना है कि पहले लेफ्ट साइड में किडनी में सूजन हुई थी। मैं जानना चाहता हूँ कि यह दर्द किडनी स्टोन की वजह से हो सकता है और अगर स्टोन पाइप (यूरेटर) में फँस गया हो तो क्या करना पड़ेगा? स्टोन का आकार बढ़ने पर क्या समस्या हो सकती है?

Asked By Anil | Male | Age 36

31 Views

Like

Share

3 months ago

Answers (1)

Dr. Saurabh Mittal

Top Doctor

MBBS, MS-General Surgery, M.Ch-Urology|18 Years Experience Overall

Feb 14 2026

आपके द्वारा बताई गई हल्की चुभन और दर्द अक्सर किडनी स्टोन के मूवमेंट या यूरेटर में अटकने की वजह से होती है। कभी-कभी स्टोन इतना छोटा होता है कि अल्ट्रासाउंड पर दिखाई नहीं देता, लेकिन यह यूरेटर में फँसकर किडनी में सूजन और हल्का दर्द पैदा कर सकता है।

अगर स्टोन 4–5 दिन में अपने आप नहीं निकलता, तो यह किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, जब जरूरत पड़े तो सर्जिकल या लेजर उपचार की सलाह दी जाती है।

लेजर स्टोन रिमूवल की प्रक्रिया:

  • इसमें कोई बड़ी कट या चीरा नहीं लगाया जाता।
  • पतली धूर्बीन (फाइबर ऑप्टिक उपकरण) के माध्यम से स्टोन को हटाया जाता है।
  • सटीक स्थिति और स्टोन का आकार सिटी स्कैन से पता चलता है।
  • स्टोन पूरी तरह हटाने के बाद किडनी का फ़ंक्शन सुरक्षित रहता है।

यदि किसी कारण से किडनी ब्लॉक हो जाए, तो दूसरी किडनी सामान्य रूप से पेशाब करती रहती है, इसलिए तत्काल गंभीर समस्या नहीं होती, लेकिन इलाज कराना ज़रूरी है।

आप सलाह ले सकते हैं कि पहले एक बार सिटी स्कैन कराएँ और फिर लेजर ट्रीटमेंट के लिए एड्मिट हों, ताकि स्टोन पूरी तरह सुरक्षित तरीके से निकाला जा सके।

|

Still have questions?

Our Specialists are available to answer your specific concern

Welcome Back

Login to your account

Confirm Your Phone Number

Enter the OTP sent to to verify your number.

02:00 min

Create Account

Join our health community today